आयशर 242 की विशेषताएं जो इसे अलग बनाती हैं, जाने यहाँ !
Table of Content
भारत में आयशर कंपनी एक जाना पहचाना नाम है। सालों से आयशर ट्रैक्टर्स किसानों के लिए पावरफुल ट्रैक्टर बनाने के लिए फेमस है। फ्यूल एफीशिएंट ट्रैक्टर्स पसंद करने वाले किसान ज़्यादातर आयशर ट्रैक्टर्स का ही उपयोग करना पंसद करते हैं, क्योंकि इन्हें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किया जाता है जो कम ईंधन खपत के साथ खेती के सभी काम आसान करने में मदद करती है।
यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए एक हाई परफॉरमेंस वाला दमदार ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आयशर 242 ट्रैक्टर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये ट्रैक्टर किफायती होने के साथ-साथ खेती और इंडस्ट्रीज़ के सभी काम आसानी से कर सकता है। इस ट्रैक्टर में का 25 HP इंजन 1557 CC इंजन का डिस्प्लेसमेंट जनरेट करता है, जो इसे भारतीय खेतों के लिए सूटेबल बनाता है।
आयशर 242 भारत में किसानों के बीच एक लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल है, जो अपनी विश्वसनीयता, फ्यूल एफीशिएंसी और मजबूत बॉडी के कारण जाना जाता है। छोटे और मध्यम आकार के खेतों के लिए यह ट्रैक्टर एक शानदार ऑप्शन है। इसकी कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी इसे खेतों में बेहतर प्रदर्शन करने के लायक बनाती है। इस आर्टिकल में हम आयशर 242 की प्रमुख विशेषताओं, इसके यूज़ और किसानों के लिए इसके फायदों पर डिटेल में डिस्कस करेंगे।
आयशर 242 के मुख्य टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स और उनके फायदे
ट्रैक्टर खरीदने से पहले खरीददार जिन फीचर्स पर ध्यान केंद्रित करता है उनमें इंजन, बजट, आराम और सुरक्षा शामिल हैं। इसके अलावा, गियर, ब्रेक और क्लच सिस्टम भी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में शामिल हैं।
1. आयशर 242 इंजन पावर
आयशर 242 में 25 एचपी (हॉर्सपावर) का इंजन दिया गया है, जो इसे छोटे खेतों के लिए आइडियल बनाता है। इसका 1557 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन 18.39 किलोवाट का पावर जनरेट करता है, जिससे यह हल और अन्य इम्प्लीमेंट्स को आसानी से खींच सकता है
इसमें काफी अच्छी क्वालिटी वाला एयर फिल्टर दिया गया है, जो खेतों में काम करते वक्त इंजन को धूल मिट्टी से सुरक्षित रखता है। इसका एयर कूलिंग सिस्टम मेंटेनेंस कॉस्ट को कम करता है और इसका इनलाइन पंप इंजेक्शन सिस्टम कम कार्बन एमिशन करता है
आयशर 242 इंजन के फायदे:
- खेतों में लंबे समय तक काम करने की कैपेसिटी।
- बेहतर फ्यूल एफीशिएंसी, जिससे डीजल की बचत होती है।
- हल्की मिट्टी और संकरी जगहों पर भी आसानी से काम कर सकता है।
2. आयशर 242 गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन
आयशर 242 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो किसानों को अलग-अलग स्पीड से खेत में काम करने की सुविधा देते हैं। इसका सेंटर शिफ्ट स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स गियर बदलने को आसान बनाता है। इस ट्रांसमिशन की मदद से आयशर 242 ट्रैक्टर 27.61 किमी प्रति घंटे की फॉरवर्ड स्पीड अचीव कर सकता है।
आयशर 242 ट्रांसमिशन के फायदे:
- अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए सूटेबल स्पीड प्रदान करता है।
- गियर शिफ्टिंग आसान होने से कम थकान होती है।
- ज़्यादा कंट्रोल और इफेक्टिव ऑपरेशन।
3. आयशर 242 ब्रेक और सुरक्षा प्रणाली
आयशर 242 में सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक या ऑप्शनल ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स उपलब्ध हैं, जो बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी प्रदान करते हैं। यह ब्रेक्स ट्रैक्टर फिसलने या अचानक रुकने की स्थिति में बैलेंस बनाए रखते हैं साथ ही ट्रैक्टर को लंबी उम्र मिलती है। और तो और मेंटेनेंस भी कम लगता है।
4. आयशर 242 हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता
आयशर 242 में 1220 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी है, जो इसे छोटे और मध्यम आकार के एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंट्स को आसानी से उठाने में मदद करती है। इसका एडवांस्ड ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक सिस्टम इसको ज़्यादा स्टेबिलिटी प्रदान करता है। इसकी हैवी लोड्स उठाने की कैपेसिटी छोटे किसानों के लिए फायदेमंद है।
5. आयशर 242 टायर और ग्राउंड क्लीयरेंस
आयशर 242 के फ्रंट टायर 6.00 x 16 और रियर टायर 12.4 x 28 के होते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 410 मिमी है, जो इसे असमान और ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है। इसके टायर्स इसे खेतों में आसानी से नेविगेट करने में मदद करते हैं। साथ ही यह कीचड़ और गीली मिट्टी में भी आसानी से बैलेंस बनाए रखता है।
6. आयशर 242 ट्रैक्टर क्लच और स्टीयरिंग
आयशर 242 ट्रैक्टर में सिंगल क्लच दिया गया है, जो ट्रैक्टर की पावर को सही तरीके से संचालित करने में मदद करता है। इसका स्टीयरिंग मैकेनिकल टाइप है (पावर स्टीयरिंग - ऑप्शनल), जिससे इसे कंट्रोल करना आसान हो जाता है। हल्के वजन और बेहतर स्टीयरिंग कंट्रोल के कारण किसान इसे आसानी से खेतों में चला सकते हैं, जिससे खेती में स्किल बढ़ती है।
7. आयशर 242 ट्रैक्टर डाइमेंशन्स
आयशर 242 ट्रैक्टर का कुल वजन लगभग 1710 किलोग्राम है और इसका व्हीलबेस 1880 मिमी है। यह बैलेंस्ड डिज़ाइन इसे उबड़-खाबड़ ज़मीन पर भी स्टेबिलिटी प्रदान करता है। इसकी कॉम्पैक्ट बॉडी छोटे खेतों के लिए बेस्ट है। छोटे आकार के बावजूद, यह ट्रैक्टर मजबूत पकड़ और शानदार ऑपरेटिंग कैपेसिटी प्रदान करता है।
आयशर 242 ट्रैक्टर की कीमत
आयशर 242 ट्रैक्टर की कीमत भारत में लगभग ₹4.05 लाख* - ₹4.40 लाख* के बीच उपलब्ध है। इसकी किफायती कीमत इसे छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है। यह ट्रैक्टर ईंधन की बचत करता है और कम लागत में अधिक प्रोडक्शन देता है, जिससे किसान कम खर्च में अधिक फायदा कमा सकते हैं।
किसान आयशर 242 ट्रैक्टर को क्यों खरीदें?
वैसे तो आयशर 242 के फीचर्स और कीमत दोनों ही किसानों के फायदे की हैं। पर आयशर 242 ट्रैक्टर को खरीदने के मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
- किफायती और ईंधन दक्षता: आयशर 242 की कम ईंधन खपत, 34 लीटर का फ्यूल टैंक और बेहतर माइलेज इसे बजट-अनुकूल बनाते हैं।
- कम मेंटेनेंस कॉस्ट: इसकी मजबूत संरचना और हाई क्वालिटी इसे ड्यूरेबल बनाती है। साथ ही इसके पार्ट्स का सही प्रयोग इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम करता है।
- सभी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त: आयशर 242 हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, ट्रॉली, जैसे सभी खेती के इम्प्लीमेंट्स के साथ कम्पेटिबल है।
- छोटे और मध्यम किसानों के लिए आदर्श: इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन छोटे खेतों और बगीचों के लिए उपयोगी है।
- बेहतर रीसेल वैल्यू: आयशर ब्रांड के ट्रैक्टर का सेकंड-हैंड मार्केट में अच्छा मूल्य मिलता है। जिससे किसानों को अच्छा फायदा हो सकता है।
निष्कर्ष
आयशर 242 ट्रैक्टर छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी विशेषताएं इसे किफायती, टिकाऊ और मल्टीपर्पस बनाती हैं। चाहे हल चलाना हो, बीज बोना हो या ट्रॉली से सामान ढोना हो, यह ट्रैक्टर हर स्थिति में शानदार परफॉरमेंस देता है। आज ही इस ट्रैक्टर को घर ले आएं, और खेती को आसान बनाएं।
ट्रैक्टर ज्ञान आपकी कैसे मदद कर सकता है?
ट्रैक्टर ज्ञान एक विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जो किसानों को ट्रैक्टर खरीदने, उनकी तुलना करने और सही निर्णय लेने में मदद करता है। यहाँ पर आप:
- ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और रिव्यू पढ़ सकते हैं।
- नए ट्रैक्टर्स की कीमतों और ऑफर्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप आयशर 242 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रैक्टर ज्ञान आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।
Category
Read More Blogs
कृषि की बात करे तो सबसे ज्यादा मायने अगर कोई रखता है तो ट्रैक्टर… ट्रैक्टर किसानों के लिए एक साथी की तरह है। हर किसान अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ट्रैक्टर खरीदता है, यह एक महंगा निवेश है इसकी कीमत...
जैसा कि हम जानते हैं की खेती और कृषि के कार्यों में ट्रैक्टर एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सिर्फ एक वाहन नहीं है बल्कि किसान की पूरी जिंदगी इस पर निर्भर करती है। जो खेतों की जुताई, बुवाई, फसल...
भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां ट्रैक्टर किसानों के लिए एक मित्र की तरह है। जो किसानों के साथ मिलकर खेतों में जुताई, बुवाई, कटाई और अन्य कृषि कार्यों में सहायता करता है, जिससे किसानों की मेहनत और समय की बचत...
Write Your Comment About आयशर 242 की विशेषताएं जो इसे अलग बनाती हैं, जाने यहाँ !
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025