भारत में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए हर साल कई बड़े कृषि मेले और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। ऐसा ही एक आयोजन “कृषि जागरण एक्सपो 2025” हरियाणा के हिसार जिले में हाल ही में आयोजित किया गया। इस एग्जीबिशन में मॉडर्न कृषि उपकरणों और मशीनरी का अनावरण किया गया।
इस मेले में किसानों के लिए आधुनिक ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, कृषि ड्रोन, रोटावेटर, सुपरसीडर, लेजर लैंड लेवलर जैसे हाइटेक इंप्लीमेंट्स को प्रदर्शित किया गया, जो खेती को अधिक उत्पादक और कुशल बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में लॉन्च हुए मुख्य इंप्लीमेंट्स के बारे में।
कृषि दर्शन एक्सपो 2025 के मुख्य आकर्षण
इस एक्सपो मैं कई ब्रांड द्वारा अपने आधुनिक इंप्लीमेंट्स को प्रदर्शित किया गया है। साथी इन इंप्लीमेंट्स की खरीद पर विशेष डिस्काउंट भी दिए गए जिसका फायदा किसानों द्वारा उठाया गया चलिए जानते हैं उन इंप्लीमेंट्स के बारे में जो इस एग्जीबिशन के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे।
कृषि जगत में क्रांति लाने के लिए कुबोटा कंपनी ने अपने नए प्रो 588i-G कंबाइन हार्वेस्टर को प्रस्तुत किया। यह हार्वेस्टर विशेष रूप से गेहूं और धान की कटाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह हार्वेस्टर किसानों को अधिक उत्पादकता और बेहतर फसल कटाई का अनुभव प्रदान करता है। इसकी खास विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- 66.9 एचपी का हाई-आउटपुट इंजन, जिससे यह बड़े एरिया में भी अच्छी तरह से कार्य कर सकता है।
- 2691 किलोग्राम वजन और 1900 मिमी की चौड़ाई, जो इसे बड़े और गीले खेतों में भी स्थिरता प्रदान करती है।
- 50 लीटर की फ्यूल टैंक, जिससे लंबे समय तक कटाई कार्य किया जा सकता है।
- बॉटम थ्रेशिंग, सिंगल ड्रम और एक्सियल फ्लो सिस्टम, जो अनाज को डंठल से अलग करने में मदद करता है।
2. गोपालन एयरोस्पेस अक्की 610 एग्री ड्रोन
ड्रोन तकनीक अब कृषि क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। ड्रोन के उपयोग से किसान कीटनाशकों या पानी के छिड़काव में समय और पैसा बचा सकते हैं। इस वर्ष के एक्सपो में गोपालन एयरोस्पेस ने अपना अक्की 610 एग्री ड्रोन लॉन्च किया, जो फसल की निगरानी और स्प्रे कार्यों में उपयोगी है। इसकी खास विशेषताएं:
- 500 मीटर वर्किंग रेंज और 50 मीटर ऊंचाई तक उड़ान क्षमता।
- 10 लीटर का टैंक, जिससे यह 5 मिनट में 1 एकड़ एरिया में छिड़काव कर सकता है।
- लिथियम पॉलीमर बैटरी, जो 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
- सिंगल पर्सन ऑपरेशन, जिससे इसे एक व्यक्ति आसानी से संचालित कर सकता है।
इसी के साथ ड्रोन सॉल्यूशन्स प्रदान करने वाली स्टार्टअप स्काईलार्क ड्रोन्स ने इस एक्सपो के दौरान डीएमओ-एजी का लॉन्च किया। यह स्प्रे मैनेजमेंट और ऑपरेशन के लिए भारत का पहला सॉफ्टवेयर है, जिसे खेती को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
3. बीरबल चीमा रोटावेटर और सुपरसीडर
बीरबल चीमा कंपनी ने भी इस एक्सपो में अपने रोटावेटर और सुपरसीडर पेश किए, जो किसानों की बुवाई और खेत की तैयारी को आसान बनाएंगे। सुपरसीडर के उपयोग से किसान समय और मेहनत की बचत कर सकते हैं और मिट्टी की फर्टिलिटी भी बनी रहती है। कंपनी द्वारा प्रदर्शित किए गए मेन इंप्लीमेंट्स हैं:
(i) बीरबल चीमा 14 फिट रोटावेटर
- 102 ब्लेड्स, 8 हैवी स्प्रिंग्स जिससे मिट्टी की बेहतर जुताई होती है
- 13x23 मल्टी स्पीड सेंटर गियर और 8 मिमी बोरॉन स्टील ब्लेड्स, जो इसे टिकाऊ बनाते हैं
- कीमत: ₹2.40 लाख (मेले में डिस्काउंटेड प्राइस ₹2.30 लाख था)
- 75 एचपी के ट्रैक्टर के साथ कंपैटिबल
(ii) बीरबल चीमा सुपरसीडर
- 8 फिट आकार में उपलब्ध
- 54/60 ब्लेड्स, जो समान रूप से बीज बोने में सहायक होती हैं
- कीमत: ₹2.95 लाख (मेले में विशेष छूट पर ₹2.85 लाख में उपलब्ध था)
(iii) बीरबल चीमा मिनी रोटावेटर
- 24 ब्लेड्स
- कीमत: ₹75 हज़ार
(iv) बीरबल डीएसआर मल्टी क्रॉप
4. शक्तिमान वैक्यूम प्रिसिजन प्लांटर (SVPP-250)
शक्तिमान ने अपने वैक्यूम प्रिसिजन प्लांटर को प्रदर्शित किया, जो 50 एचपी और उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर के साथ काम करता है। इस इम्प्लीमेंट की मदद से किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और बीज की बर्बादी को रोक सकते हैं।
- चार पंक्तियों में बुवाई की सुविधा, जिससे मक्का, सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, कपास, तरबूज़ जैसी फसलों की रोपाई आसानी से और एक से हो सके।
- बीज की 10 से 40% तक बचत।
- निश्चित गहराई पर समान दूरी पर बुवाई की क्षमता।
इस बार के एक्सपो में जगतजीत लेजर लैंड लेवलर भी आकर्षण का केंद्र रहा। यह उपकरण किसानों को पानी की बचत करने और फसल की बेहतर वृद्धि में सहायता करेगा।
- 45 एचपी ट्रैक्टर के साथ कंपैटिबल
- 100% सटीकता के साथ खेत की सतह को समतल करता है
- पैडी फील्ड्स के लिए विशेष रूप से उपयोगी
- सरकारी सब्सिडी भी उपलब्ध
- कीमत: 3.05 लाख
6. अन्य इंप्लीमेंट्स
बीसीएस कंपनी ने भी इस एक्सपो में अपना हैंड-ऑपरेटेड और ट्रैक्टर-ऑपरेटेड स्ट्रॉ रीपर पेश किया, जो कटाई के बाद खेत में बचे हुए डंठलों को कुशलता से हटाने में मदद करता है। इसी के साथ अन्य इम्प्लीमेंट्स जो एक्सपो के दौरान चर्चा में रहे: एग्रीजोन रोटावेटर, शक्तिमान सुपरसीडर, शक्तिमान रोटावेटर और जगतजीत लेजर लैंड लेवलर।
निष्कर्ष
कृषि जागरण एक्सपो 2025 ने भारतीय किसानों के लिए एडवांस्ड कृषि उपकरणों और मशीनरी का प्रदर्शन किया। कुबोटा प्रो 588i-G कंबाइन हार्वेस्टर, गोपालन एयरोस्पेस अक्की 610 एग्री ड्रोन जैसे इंप्लीमेंट्स खेती की दक्षता और किसानों की इनकम बढ़ाने में मदद करेंगे। मॉडर्न इंप्लीमेंट्स के यूज़ से खेती अधिक फायदेमंद बन सकती है।
ऐसे एक्सपो किसानों को नवीनतम तकनीकों से इंट्रोड्यूस कराने और उन्हें मॉडर्न खेती के लिए मोटिवेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेती के प्रयोग में आने वाले सभी मॉडर्न इंप्लीमेंट्स की अधिक जानकारी के लिए आज ही ट्रैक्टरज्ञान की वेबसाइट पर विजिट करें।