अब बिना मिट्टी के उगाएं पौधे - जानें हीड्रोपोनिक्स तकनीक के बारे में

अब बिना मिट्टी के उगाएं पौधे - जानें हीड्रोपोनिक्स तकनीक के बारे में image
By Tractor GyanAug 08, 2020 07:24 AM

क्या आपने कभी सोचा कि पौधे बिना मिट्टी के भी उगाए जा सकते हैं ?! सुनने में अविश्वसनीय जरूर लगता है परंतु अब हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के द्वारा यह संभव है !

बिना मिट्टी के भी पौधों को पानी ,सूर्य का प्रकाश समेत जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध करा कर हम उन्हें उगा सकते हैं । यह तकनीक विशेषकर उन जगहों के लिए बनाई गई है जहां पर विपरीत जलवायु परिस्थितियों के चलते फसल और पौधे उगा पाना संभव नहीं होता है । इसके अलावा उसका उपयोग कम जगह में खेती के लिए भी किया जा सकता है । इसके साथ ही यह चारा उत्पादन के भी बहुत काम आती है ।

क्या है हाइड्रोपोनिक्स

इस तकनीक में पानी में या कंकड़ और रेत में बिना मिट्टी के नियंत्रण जलवायु के साथ पौधों को उगाया जाता है । 15 से 30 डिग्री तापमान और 85% नमी वाली परिस्थितियों में पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान किए जाते हैं । इसके लिए एक विशेष तरह का घोल बनाया जाता है । जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, मैग्निशियम, कैलशियम, सल्फर, जिंक और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व एवं खनिज सही अनुपात में मिलाए जाते हैं । 1 महीने में इस गोल की कुछ बूंदे पानी में डालना पर्याप्त होता है ।

हाइड्रोपोनिक्स के लाभ

  • इस तकनीक मैं बहुत कम खर्च आता है । महज ₹1 प्रति पौधे जितने खर्च में 5 से 8 इंच ऊंचाई वाले पौधों की खेती आसानी से की जा सकती है ।
  • इस तकनीक के बारे में सबसे खास बात है कि इसके लिए खेत या बड़ी जगहों की जरूरत नहीं पड़ती । काफी कम जगह में भी इस तकनीक का इस्तेमाल करके सब्जियां फसले उगाना संभव होता है।
  • सामान्य खेती में सिंचाई के लिए पानी की जरूरतों के मुकाबले हाइड्रोपोनिक तकनीक में केवल उसके 20% पानी की ही जरूरत पड़ती है ।
  • इस तकनीक में मिट्टी का इस्तेमाल होने की वजह से पौधों में होने वाली बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है । जिसके कारण आपको कीटनाशक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • कीटनाशक के बिना और जरूरी पोषक तत्वों के साथ यह तकनीक ज्यादा पौष्टिक उपज देती है ।

Read More Blogs

Pearl farming: A highly profitable minimum labour farming image

The income of farmers in India is usually dependent on external factors like climate and this dependence often leads to their losses but on the other hand, Pearl farming is totally independent of these factors and gives you a high amount of...

Importance of Agricultural Safety image

Agriculture has a daunting fatality rate as the occupation involves lots of risky tasks and physical labour too. Farmers are a prominent part of our nature and their safety should be our foremost priority. Farming in done amidst nature but there are...

Different Cropping Patterns in Agriculture image

Agriculture is a field that requires continuous improvisations. Also, proper selection of patterns and various other things can give a tremendous hike to your yield. Therefore, below is the description of different cropping patterns in agriculture.

Mixed Cropping                              

The pattern involves the cultivation of...

Write Your Comment About अब बिना मिट्टी के उगाएं पौधे - जानें हीड्रोपोनिक्स तकनीक के बारे में

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon