जानिए आकाशीय बिजली से सुरक्षा करने वाले दामिनी ऐप के बारे में।
भारत में आकाशीय बिजली को एक बड़ी प्राकृतिक आपदा के रूप में देखा जाना चाहिए खासकर इसका जो प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में है वह काफी चिंताजनक है। भारत में हर साल औसतन 2,000 से अधिक लोग बिजली से झुलस कर अपनी जान गवा देते हैं, इसमें अत्याधिक मामले भारत के ग्रामीण इलाकों से हैं।
इस वर्ष भी जब उत्तर प्रदेश और बिहार में बिजली से मरने के सैकड़ों मामले सामने आए तो कई लोगों का इसके प्रति ध्यान गया और सरकारें भी सचेत हुई।
दरअसल जब आकाश से बिजली गिरती है तो वह धरती में समाने के लिए माध्यम ढूंढती है जब वह माध्यम इंसान का शरीर बन जाता है तो बिजली के तापमान से शरीर झुलस जाता है, इससे अधिकतम मामलों में इंसान की मौत हो जाती है। कई बार किसान जब खेतों में जाते हैं तो भारी वर्षा होने लगती है और वह वही फंस जाते हैं और तभी इस तरह का हादसा उनके साथ हो जाता है।
कैसे करता है यह ऐप आपकी सुरक्षा?
बिजली गिरने का पूर्व अनुमान ना होना किसानों को ऐसे हादसों का शिकार बना देता है। ऐसे में उनकी सहायता के लिए दामिनी एप बिल्कुल उपयुक्त है, इससे उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र में बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही अनुमान लग जाएगा। इस तरह वे कहां जाना है कहां नहीं जाना इस बात का बेहतर निर्णय कर पाएंगे और बिजली से अपनी सुरक्षा कर पाएंगे। यह ऐप 40 किलोमीटर की परिधि में बिजली गिरने की संभावित जगह का अलर्ट पहले ही आपको देता है साथ ही इस एप में नीचे बिजली गिरने पर बचाव और सुरक्षा के उपाय सहित प्राथमिक इलाज की जानकारी भी दी गई है।
बता दें भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के अधीन भारतीय ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे ने ‘दामिनी एप’ को विकसित किया है। इसके लिए ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है।
ऐसे करें इस्तेमाल:-
ऐप का इस्तेमाल बहुत ही आसान है बड़ी आसानी से पहले तो एक को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पंजीकरण करना पड़ेगा जिसमें नाम आदि जैसी सरल जानकारियां मांगी जाएंगे जिसके बाद कभी भी अगर बिजली गिरने की संभावना बनती है तो यह ऐप आपको लिखित नोटिफिकेशन या आवाज के माध्यम से सतर्क कर देगा।
Read More
![]() |
WHAT IS MINOR FOREST PRODUCE? WHO CAN BENEFIT? |
![]() |
JCB Tractors in India (भारत में जेसीबी ट्रैक्टर)-Tractorgyan |
![]() |
बड़े काम का है कंबाइन हार्वेस्टर: जाने फायदे और कीमत |
Category
Write Your Comment About जानिए आकाशीय बिजली से सुरक्षा करने वाले दामिनी ऐप के बारे में।
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025











.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























