John Deere 5305 D ट्रैक्टर के साथ मिलेगा आपके किसानी अनुभावों को उम्मीद से ज्यादा!

John Deere 5305 D ट्रैक्टर के साथ मिलेगा आपके किसानी अनुभावों को उम्मीद से ज्यादा! image
By Tractor GyanSep 23, 2020 07:56 AM

जॉन डियर ट्रैक्टर्स की डी सीरीज का एक बहुत ही ताक़तभर ट्रैक्टर है - जॉन डियर 5305 डी। अत्याधुनिक तकनीक वाले इस जॉन डियर ट्रैक्टर को किसान बहुत पसंद कर रहे है। यहां हम आपको इसी मॉडल के सभी विशिष्टताएं व फीचर आपको बताएंगे, जिसके आधार पर आप तय कर पाएंगे की यह जॉन डियर ट्रैक्टर आपके किसानी के अनुभव को किस हद तक बदल सकता है।

ताक़तभर इंजन:-

जॉन डियर 5305 डी 55 एचपी श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर है, जिसकी ताक़त है इसमें मौजूद John Deere 3029T इंजन। इस 3 सिलिंडर वाले इंजन की खासियत है कि यह टर्बो चार्ज्ड है, जिस तकनीक के कारण इंजन बेहतर प्रदर्शन करता है, कम धुआं छोड़ता है और ज्यादा माइलेज देता है। जॉन डियर 5305 ट्रैक्टर में 2400 आरपीएम पर काम करने वाले इस इंजन में एक और फीचर है; हाई इंजन बैक अप टॉर्क, जो इसे अधिक लोड वाले अनुप्रयोगों (एप्लिकेशन) के लिए उपयुक्त बनाता है।

इसके अलावा इस ट्रैक्टर में ड्राय टाइप एयर क्लीनर और कूलेंट कॉल्ड कूलिंग सिस्टम है।

अन्य विशिष्टताएं:-

ट्रांसमिशन

अगर हम 5305 के ट्रांसमिशन सिस्टम की बात करें तो इसमें आपको कॉलर शिफ्ट गेयर बॉक्स मिलता है जिसके साथ ट्रैक्टर में 8 आगे के और 4 पीछे के लिए गेयर दिए गए हैं।

क्लज की बात करें तो इसमें सिंगल टाइप क्लज के साथ डुअल का क्लज का बेहतर विकल्प भी मिलता है।

इसके साथ आप इस जॉन डियर ट्रैक्टर को आगे की तरफ 32.6 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार और पीछे की तरफ 13.6 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ़्तार तक दौड़ा सकते है।

ब्रेक और स्टीयरिंग

इस ट्रैक्टर में आपको सबसे बेहतर ऑयल इमरसेड ब्रेक ही मिलते है, जो सालों साल तक बिना ख़ास रखरखाव के काम करते है। इसके साथ में ट्रैक्टर को आपको पॉवर स्टीयरिंग मिलती है, जिसे चलाना सबसे आसान होता है।

पीटीओ

पीटीओ के मामले में यह ट्रैक्टर शानदार है इसमें आपको कंपनी फिटेड रिवर्स पीटीओ मिलता है। पीटीओ स्टैंडर्ड 540@2100erpm और इकॉनमी 540@1600erpm दो तरह की रफ्तार पर काम करता है।

लिफ्ट और फ्यूल कैपेसिटी

इस जॉन डियर ट्रैक्टर में आपको 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। लिफ्ट की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 1600 किलो के भार को उठाने की क्षमता है।

ट्रैक्टर की डिजाइन

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1920 kg, पूरी लंबाई 3420 एमएम, पूरी चौड़ाई 1810 एमएम, व्हील बेस 1960 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 430 एमएम है। ट्रैक्टर के टायर के देखें तो आगे के टायर 6.0 x 16 के है, जिसके साथ विकल्प में 6.5 x 20 और 7.5 x 16 साइज भी मिलती है। वहीं पीछे के टायर में 14.9 x 28 के साथ 16.9 x 28 की बड़ी साइज भी मिलती है।

हर मामले में बेहतरीन जॉन डियर 5305 डी में मोबाइल चार्जिंग और हुड लॉक जैसी छोटी छोटी सुविधाओं का भी खयाल रखा गया है। यह ट्रैक्टर दमदार तो इतना है कि आप इससे बड़े से बड़ा इंप्लीमेंट भी आसानी से चला सकते है, पर काम के साथ में इस पर आपको जॉन डियर का विश्वास भी मिलता है। कंपनी द्वारा उम्दा सर्विस और पूरे 5 वर्ष की वारंटी ट्रैक्टर पर मिलती है, और तो और इतने बेहतर ट्रैक्टर की कीमत भी 7 से 8 लाख तक पड़ती है।

तो यह थी जॉन डियर 5305 ट्रैक्टर की पूरी जानकारी, उम्मीद करते है आपको इसके जानकारी आधार पर यह स्पष्ट जो गया होगा कि यह ट्रैक्टर आपके लिए कितना लाभदायक हो सकता है। आगे भी ट्रैक्टर संबंधी जानकारी के लिए जुड़े रहे TractorGyan से।

Write Your Comment About John Deere 5305 D ट्रैक्टर के साथ मिलेगा आपके किसानी अनुभावों को उम्मीद से ज्यादा!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon