07 Nov, 2020
ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसी भी किसान के लिए जरूरी है वह जान लें क्यूआरसी कपलर क्या है। किसान जब ट्रैक्टर खरीदने जाते है तो उनका ध्यान मुख्य रूप से ट्रैक्टर की ताकत व कार्य क्षमता पर ही होता है, लेकिन यह भी बहुत जरूरी है कि वो जान लें ट्रैक्टर में उन्हें क्या खास फीचर व सुविधाएं मिल रही है।
क्योंकि ताक़त की अलग अलग श्रेणी में आपको हर कंपनी के ट्रैक्टर मिल जाएंगे, लेकिन आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किसी निर्धारित कीमत में सबसे बेहतर सुविधा कौनसी कंपनी दे रही है।
इसलिए हम आपको बता रहे हैं qrc coupler क्या है और इसके फायदे क्या है ताकि आप जब ट्रैक्टर खरीदे तो इस फीचर का जरूर ध्यान रखें।
क्या है क्यूआरसी का काम?
ट्रैक्टर के साथ किसान ट्रॉली या लेज़र लेवलर जैसे कई प्रकार इंप्लीमेंट (जिन्हें ऑयल प्रेशर की जरूरत होती है) चलाते है। इन्हें चलाने के लिए जरूरी है ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक ऑयल, इसके लिए एक कपलर ट्रैक्टर के पीछे लगता है। कपलर एक ढक्कन की तरह होता है, जिसे खोल कर इंप्लीमेंट के ऑयल पंप के साथ जोड़ा जाता है।
कपलर दो तरह के होते है एक पुराना पारंपरिक कपलर और एक आधुनिक तकनीक वाला क्यूआरसी कपलर।
पारंपरिक कपलर की बात करें तो इसे खोलना व लगाना बहुत मेहनत का काम है और खोलते व लगाते समय बहुत सारा ऑयल भी बेकार चला जाता है। यह कपलर नट वाला होता है जिसे टूल की मदद से कसा व ढीला किया जाता है।
लेकिन जरूरी है कि जल्दी से जल्दी कपलर खुले और इंप्लीमेंट को जोड़ दिया जाए ताकि कम से कम तेल बेकार जाए।
इसी का समाधान है क्यूआरसी जिसका पूरा नाम क्विक राइस कपलर, यानी की तेजी से खुलने व लगने वाला। यह कपलर गैस के रेगुलेटर की तरह काम करता है जिसे फटाफट मात्र दबाकर खोला व लगाया जा सकता है।
आजकल कई ट्रैक्टरों में क्यूआरसी आ रहा है, कुछ ट्रैक्टरों में दो क्यूआरसी होते है, कुछ इंप्लीमेंट ऐसे होते है जिनको दो पाइप का दबाव चाहिए होता उनके लिए दो क्यूआरसी की जरूरत होती है। क्यूआरसी पहचानना है तो ट्रैक्टर के पीछे देख सकते हैं, यह अमूमन लाल व नीले रंग का होता है।
तो आप जान गए होंगे क्यूआरसी कितना बेहतर फीचर है, अब ट्रैक्टर खरीदते वक्त इस पर भी जरूर ध्यान दे।
आप TractorGyan पर इस तरह की ट्रैक्टर सम्बन्धी कई विशेष जानकारियां पाएंगे, साथ ही किसानी संबंधी कई खास जानकारियां TractorGyan पर समय समय पर आपको मिलती हैं।
Read More
![]() |
Vehicle of Tomorrow- Ola Electrc Scooter is coming to your way. |
![]() |
DBT agriculture registration | benefits ,schemes in 2021 |
![]() |
एक नया अंदाज़ Mahindra 575 Di XP Plus Tractor के साथ |
How much Horsepower tractor do you need for your farm?
Tractors are an essential farming vehicle for agriculture as it provides ease and assistance for cro...
Retail Tractor sales up by 9.66 percent YoY in June 2022 shows FADA Research
FADA Sales report for June 2022 is out, and we can say that unlike a recent couple of years, this ye...
Sonalika sold overall 39,274 tractors highest ever in June'22
In a post on Linkedin Joint Managing Director of International Tractors limited (Sonalika & Soli...