बागवानी और फूलों की खेती से बढ़ाए आमदनी! - पियूष गोयल
● कृषि अनुसंधान परिषद में बोले पियूष गोयल
● हर साल फलों का आयात 5000 करोड़ और फूलों का केवल 230 करोड रुपए!
● क्या है कृषि क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर?
बागवानी और फूलों की खेती किसानों की आमदनी बढ़ा सकती है। यह कहना है केंद्रीय खाद्यमंत्री पीयूष गोयल का। हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की 92वीं सालाना आम बैठक हुई। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को नई शिक्षा नीति (एनईपी) की मदद से कृषि क्षेत्र को अधिक रोजगारोन्मुख बनाने को कहा है। वहीं केंद्रीय खाद्यमंत्री पीयूष गोयल ने उन कृषि उत्पादों की देश में खेती पर जोर देने की वकालत की, जिनका अभी बड़ी मात्रा में आयात होता है। उन्होंने कहा कि:
"देश हर साल 230 करोड़ रुपए का फूलों का आयात करता है जबकि 5,000 करोड़ रुपए का फलों का आयात होता है। इन कृषि, बागवानी और फूलों की खेती को देश में बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आईसीएआर का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान और नवप्रवर्तन है और ये दोनों देश के किसानों और उनके भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इससे कृषि क्षेत्र में युवाओं को आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी।"
आईसीएआर ने किया छह सदस्यीय समिति का गठन!
आईसीएआर ने कृषि शिक्षा को एनईपी के अनुरूप बनाने के तरीके सुझाने को छह सदस्यीय समिति का गठन किया है।
ICAR देश के कृषि क्षेत्र में शोध एवं शिक्षा में संयोजन, निर्देशन और प्रबंधन का शीर्ष निकाय है। 101 आईसीएआर संस्थानों और 71 कृषि विश्वविद्यालयों के जरिये यह कृषि पाठ्यक्रमों की पेशकश करती है।
पीयूष गोयल ने दी ICAR को सलाह
मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर से स्कूल और कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करें। गोयल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें स्टार्टअप से जोडऩे के उपायों पर काम करना चाहिए। इससे किसानों को नए विचार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ई-वाणिज्य का उपयोग कृषि उत्पादों के निर्यात में किया जा सकता है।
हम जल्द ही फूलों की खेती पर लेख लेकर आएंगे जिसमें हम इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। तथा हम से जुड़े रहे क्योंकि-
जानकारी सही, मिलेगी यही!
Read More
![]() |
BUDGET 2021: किसानों को क्या मिला? |
![]() |
MAHINDRA FES TRACTOR SALES UP 50 PERCENT IN JANUARY 2021 2021 |
![]() |
क्या कुछ है किसान के लिए साल 2021 के बजट में-LIVE UPDATE ! |
Category
Write Your Comment About बागवानी और फूलों की खेती से बढ़ाए आमदनी! - पियूष गोयल
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025











.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























