आज आ रहा है देश का पहला CNG ट्रैक्टर, जाने क्या है खास !
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश का पहला CNG ट्रैक्टर लॉन्च करने जा रहे हैं I जिसे वे किसानों की आय बढ़ाने का एक साधन बता रहे हैं. शुक्रवार के दिन शाम के करीब पांच बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देश का पहला सीएनजी ट्रैक्टर लांच करेंगेI इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम के बाद नितिन गडकरी पत्रकारों से बातचीत भी करेंगेI
देश के पहले CNG ट्रैक्टर को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए सरकार ने इस ट्रैक्टर की खासियतें बताई हैंI सरकार का कहना है कि इस सीएनजी ट्रैक्टर से किसानों की प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की बचत होगी. इसके अलावा खेतों में जलाए जाने वाले पराली से बायो-सीएनजी का उत्पादन हो सकता हैI जिससे आने वाले समय में प्रदूषण कम होगा. यानी इस ट्रैक्टर का इधन भी न केवल आर्थिक रूप से बचत करेगा बल्कि पर्यावरण को बचाने में भी मदद करेगाI सरकार का कहना है कि फसलों के वेस्ट (अवशेष) को किसान जलाता था. अब उसे बेचकर वह अपनी आमदनी बढ़ा सकेगा. इस तरह CNG ट्रैक्टर कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता हैI
आपको बता दें कि इसी तरह पेट्रोल वाहनों से दूसरे पर्यावरण हितैषी वाहनों की तरफ स्विच करने के लिए दिल्ली सरकार ने भी एक योजना शुरू की हैI दिल्ली सरकार की इस योजना का नाम है 'स्विच दिल्ली'. इस योजना में केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को दोपहिया इलेक्ट्रोनिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैI ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल चलाएं इस उद्देश्य के लिए दिल्ली सरकार टैक्स में छूट से लेकर वित्तीय प्रोत्साहन भी दे रही हैI
हमसे जुड़े रहने के लिए धन्यवाद! किसी भी परेशानी के लिए हमें याद कीजिएगा।हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। क्योंकि हम सूचनाओं के व्यापार के लिए नहीं, किसानों की सेवा के लिए बने हैं।
Category
Read More Blogs
Faridabad, February 1 st , 2021: Escorts Ltd Agri Machinery Segment (EAM) in January 2021 sold 9,021 tractors, our highest ever January sales and registering a growth of 48.8 percent against 6,063 tractors sold in January 2020. Domestic tractor sales in January...
यह बजट , किसानी बजट ? जानिए क्या कुछ है किसानों के लिए ! इस वर्ष का बजट क्यों है सबसे अलग ? देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी 2021 को देश का आम बजट पेश करेंगी जिसमे से...
Mumbai, February 1, 2021: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), a part of the USD 19.4 billion Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for January 2021. Domestic sales in January 2021 were at 33,562 units, as against 22,329...
Write Your Comment About आज आ रहा है देश का पहला CNG ट्रैक्टर, जाने क्या है खास !
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025