tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

गड़करी जी ने किया इंडिया का पहला CNG ट्रैक्टर लॉंच! फ़ीचर जानकर होश उड़ जाएँगे।

गड़करी जी ने किया इंडिया का पहला CNG ट्रैक्टर लॉंच! फ़ीचर जानकर होश उड़ जाएँगे। image
By Tractor GyanFeb 12, 2021 12:15 PM

देश के सामने उदाहरण पेश करने के लिये नितिन गड़करी ने अपने ही महिंद्रा ट्रैक्टर को किया CNG में परिवर्तित।

1. नितिन गडकरी जी ने इसे किसानों की आय दुगनी करने के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा-
"किसान लगभग 3 से 5 लाख रुपए तक का डीजल 1 साल में खर्च कर देता है। इस तरह ये ट्रेक्टर लगभग तीन लाख तक की बचत कर के देगा।"
2. इस ट्रैक्टर के मालिक खुद नितिन गडकरी जी है। वह बताते हैं कि-
"मैंने खुद ही के ट्रैक्टर को सर्वप्रथम सीएनजी से चलने वाले ट्रैक्टर में तब्दील किया। फिर इसे अप्रूवल के लिए भेजा गया और 6 महीने तक उस पर शोध करने के बाद अब हम आपके बीच यह ट्रैक्टर लांच करने जा रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में यह एक क्रांतिकारी कदम है।"
3. एग्रीकल्चर वेस्ट को बायो CNG में तब्दील करेंगे। 
4. यह क्रांतिकारी कदम है। यह ट्रेक्टर काफी किफायती है। किसान मात्र डेढ़ साल में अपनी लागत वसूल लेगा। और हर साल तकरीबन 2-3 लाख रुपए की बचत करेगा। इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ना के बराबर वायु प्रदूषण करता है।
5. हर गांव में गोबर से गैस बनाने की फैक्ट्री खोलने का प्रयास करेंगे।
6. आत्म निर्भर गांव बनेंगे तभी आत्मनिर्भर भारत बनेगा। इसलिए हमारा लक्ष्य है कि आत्मनिर्भर गांव बनाए।
7. 5 टन पराली से 1 टन Bio CNG बन सकतीं हैं। 7 टन कॉटन स्ट्रो से 1 टन Bio CNG बन सकती है। सोयाबीन और चावल के बेस्ट से भी यह बन सकती है।
यह वेस्ट से वैल्थ बनाने वाली फिलॉसफी पर आधारित है।
8. धीरे-धीरे खेती में प्रयोग हो रहे हर संसाधन को Bio CNG में चलाने का प्रयास जारी है।
9. BIO CNG सेंटर खुलने से रोजगार के नए साधन मिलेंगे।
10. हम गोबर को एक बहुत ही मूल्यवान चीज बनाएंगे। अगर गोबर को ₹5 किलो भाव मिलेगा तो कोई भी पशु आवारा नहीं फिरेगा।
11. किसान अधिकतम ₹20000 गोबर से तो ₹10000 गोमूत्र से कमा सकता है। हम भविष्य में किसानों के लिए ऐसे अवसर खोलेंगे। इसी आधार पर यह ट्रैक्टर हमने बनाया है।

 12.CNG कन्वर्ज़न सेंटर खुलेंगे, जिससे लोगों को रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे।

Write Your Comment About गड़करी जी ने किया इंडिया का पहला CNG ट्रैक्टर लॉंच! फ़ीचर जानकर होश उड़ जाएँगे।

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon