फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर Pawri(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके!
रबी फसल की कटाई का दौर चल रहा है। और फसल की कटाई से ठीक पहले कृषि उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इस हिसाब से फरवरी का महीना ट्रैक्टर कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद रहा। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे तीन ट्रैक्टर कंपनियों के बारे में, जिनकी फरवरी में जमकर बिक्री हुई और साथ में आपको यह भी पता चलेगा कि इन तीनों में से सबसे ज्यादा बिक्री किस ट्रैक्टर की हुई।
तो आइए शुरुआत करते हैं महिंद्रा ट्रैक्टर से।
महिंद्रा ने फरवरी में बेचे 27,170 यूनिट्स!
फरवरी 2020 के मुकाबले, फरवरी 2021 महिंद्रा कंपनी के लिए काफी फायदेमंद रहा। पिछले साल की फरवरी की तुलना में महिंद्रा की बिक्री में 25% की वृद्धि हुई। महिंद्रा ने भारत में कुल 27,170 ट्रैक्टर बेचे तो वही 976 ट्रैक्टरों का निर्यात भी किया। यानी महिंद्रा की कुल बिक्री हुई 28146 यूनिट्स की।
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, हेमंत सिक्का (अध्यक्ष - कृषि उपकरण क्षेत्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड) ने कहा कि,
“हमने पिछले साल की तुलना में 24% की वृद्धि के साथ फरवरी 2021 के दौरान घरेलू बाजार में 27,170 ट्रैक्टर बेचे हैं। खरीफ फसलों के समय पर और मजबूत खरीद के कारण, स्वस्थ जलाशय के स्तर और किसानों के साथ उच्च तरलता द्वारा समर्थित, रबी की बुवाई के साथ ट्रैक्टर की मांग मजबूत बनी हुई है। रबी उत्पादन और मजबूत ग्रामीण नकदी प्रवाह के सभी उच्चतर अनुमानों को देखते हुए उद्योग के लिए दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है। निर्यात बाजार में, हमने 976 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 43% की वृद्धि है। ”
सोनालिका ने फरवरी में बेचे 11,821 ट्रैक्टर!
सोनालिका भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ट्रैक्टर निर्माता और देश में नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है। अगर बात सिर्फ भारत में ट्रैक्टर बिक्री की करें तो पिछले साल की फरवरी की तुलना में सोनालिका ने 23% की वृद्धि की है।
सोनालिका ने पिछले साल फरवरी में 9,650 ट्रैक्टर बिक्री की थी और अब
फरवरी में कुल 11,821 ट्रैक्टर बेच चुकी है।
आपको बता दें कि सोनालिका पिछले 11 महीनों में भारत में कुल 1,06,432 ट्रैक्टरों की बिक्री कर चुका है।
इस असाधारण उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए,सोनालिका ग्रुप के कार्यकारी निदेशक, श्री रमन मित्तल ने कहा,
“मुझे यह साझा करने में बहुत खुशी हो रही है कि हमने अपने 11 महीने (अप्रैल) में 1,06,432 ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे ज्यादा संचयी घरेलू बिक्री को पार कर लिया है।
पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 35.5% की वृद्धि दर्ज की गई। विशेष रूप से, यह भारतीय बाजार में किसी भी ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा अब तक का सबसे तेज़ 1 लाख घरेलू ट्रैक्टर बिक्री है क्योंकि इसकी शुरुआत और सोनालिका में किसानों के बढ़ते विश्वास पर स्पष्ट रूप से प्रकाश डाला गया है। वित्त वर्ष 21 में सोनालिका ने महीने भर बाद जो उदात्त प्रदर्शन किया है वह समय-समय पर अनुकूलित ट्रैक्टरों को लॉन्च करने के हमारे रणनीतिक निर्णय का परिणाम है जो उन्नत अभी तक सस्ती तकनीकों से लैस हैं। ”
एस्कॉर्टस (Escorts) कंपनी ने बेचे 11,230 ट्रेक्टर!
कृषि उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने फरवरी में 11,230 यूनिट ट्रैक्टर की बिक्री में 30.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
कंपनी ने फरवरी 2020 में 8,601 यूनिट बेची थीं।
एस्कॉर्ट्स ने जहां इस साल फरवरी में 10,690 ट्रैक्टरों की बिक्री की,तो वहीं पिछले वर्ष फरवरी में 8049 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।इस हिसाब से एस्कॉर्टस ने 32% की वृद्धि दर्ज की।
एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने कहा कि ट्रैक्टर की मांग सकारात्मक व्यापक आर्थिक कारकों और मजबूत ग्रामीण नकदी प्रवाह के पीछे मजबूत बनी रहने की उम्मीद है।
धन्यवाद! सही जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरज्ञान से जुड़े रहे।
जानकारी सही मिलेगी यहीं!
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
नमस्कार किसान भाइयों ट्रैक्टर ज्ञान में आपका स्वागत है। आज हम जानेंगे कि आखिर मध्य प्रदेश के बजट में किसानों को क्या मिला। खुद को कृषि पुत्र बताने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज...
● जानें किसान की बदहाली के क्या मूल कारण रहें है और उनके साथ किस तरह सदियों से अन्याय हुआ है।
अगर मैं कहूं कि आज के दौर में ऐसा कोई नहीं होगा जो किसानों की...
अगर आप ये सोचते हैं कि किसान आंदोलन में महिलाएं सिर्फ रोटियां बेलेने के लिए मौजूद है,तो आपकी इस गलतफहमी को यह ब्लॉग पूरी तरह से खत्म कर देगा।
नमस्कार...
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर Pawri(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके!
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025