मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, नए फीचर्स और अन्य विशिष्टताएं 2021
17 Mar, 2021
मैसी फर्गुसन तकनीकी रूप से सक्षम और सबसे उचित कीमत में मिलने वाले ट्रैक्टर बनाती है, जिनकी लोकप्रियता कई वर्षो से बुलंदियों पर है।
एक किसान डैनियल मैसी द्वारा स्थापित की गई मेसी फर्गुसन आज पूरे विश्व की सबसे विख्यात और विश्वसनीय ट्रैक्टर उत्पादक कंपनियों में से एक है। कम्पनी बेहतरीन ट्रैक्टर बनाती है जिनमे आधुनिक सुविधाओं का सबसे ज्यादा खयाल रखा जाता है। कम्पनी के संस्थापक का उद्देश भी कुछ इसी तरह का था -
" कृषकों के जीवन की सरलता हमारे जीवन की गुणवत्ता तय करती है । "
1847 में स्थापित की गई यह कंपनी विश्व की प्राचीनतम उद्योगों में से एक है । शुरुआती दौर में इस कंपनी ने मैकेनिकल थ्रेशर बनाने से शुरुआत की परंतु समय के साथ सशक्त होते होते इसने अपने कृषि उपकरणों का उत्पादन शुरू कर दिया ।
भारत में कंपनी 1961 से शुरू हुई मेस्सी फर्गुसन के ट्रैक्टरों को भारतीय बाजार में TAFE ट्रैक्टर एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के माध्यम से उतारा गया जोकि ACGO का भी एक हिस्सा है। वर्तमान में मेस्सी फर्गुसन के ट्रैक्टर TAFE और मेस्सी फर्गुसन दोनों नाम से प्रचलित हैं।
मैसी फर्गुसन ब्रांड से ट्रैक्टर बेचने वाली टेफे भारत में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने के मामले में दूसरे नंबर पर आती है। कारण जाहिर है कि यह कम्पनी भारतीय किसानों की नवज पहचान गई है। TAFE के ट्रैक्टर जिस रेंज में आते है वो भारतीय किसानों की आर्थिक स्तिथि से बिल्कुल मेल खती है।
भारत में इसके मॉडल 3 लाख से 15.20 लाख तक की कीमत में खरीदे जा सकते हैं। यही कारण है 73 साल पुरानी यह कंपनी विगत 5 वर्षों से भारत के ट्रैक्टर बाज़ार में 14% से अधिक शेयर रखती है। हर वर्ष मैसी भारत में 1.5 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचती है।
भारत में मैसी (Massey) के मॉडल 18 एचपी से शुरू होकर 75 एचपी तक जाते है, जो की 3 लाख से 15.20 लाख तक की कीमत में खरीदे जा सकते हैं।
मैसी ट्रैक्टर मॉडल |
मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर कीमत |
मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर एचपी (HP) |
5.65 - 6.20 Lacs* |
40 |
|
6.15 - 6.75 Lacs* |
42 |
|
8.50 - 9.15 Lacs* |
42 |
|
7.50 -7.70 Lacs* |
50 |
|
6.70- 7.20 Lacs* |
46 |
|
3.00 -3.15 Lacs* |
18 |
|
8.35 - 9.05 Lacs* |
58 |
|
14.15 - 15.25 Lacs* |
75 |
|
4.55 - 4.90 Lacs* |
30 |
|
6.85 - 7.45 Lacs* |
50 |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
मैसी फर्गुसन हर तरह उपयोग के लिए आधुनिक सुविधाओं वाले ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी एचपी की हर श्रेणी में ट्रैक्टर निर्माण करती है और हर श्रेणी में इनके ट्रैक्टर लोकप्रिय है। मैसी फर्गुसन के कुछ सबसे लोकप्रिय मॉडलों की बात करें तो
जैसे ट्रैक्टरों का कोई मुकाबला नहीं। मैसी के ये ट्रैक्टर बहुत पोपुलर है यही कारण है कम्पनी भी इनके लगातार नए नए वेरिएंट लाती रही, ताकि इनके ग्राहकों को सबसे नए फीचर ही मिलें।
इनके अलावा मैसी की खासियत है कि वो छोटे किसानों के लिए शानदार मिनी ट्रैक्टर भी बनाती है और बड़े किसानों के लिए दमदार ज्यादा एचपी के मॉडल भी।
वहीं छोटे ट्रैक्टरों में 28 एचपी मैसी फर्गुसन 6028 (Massey Ferguson 6028) और 18 एचपी में मैसी फर्गुसन 5118 (Massey Ferguson 5118) दो बेहतरीन ट्रैक्टर है। MF 5118 तो मैसी का बिल्कुल नया मिनी ट्रैक्टर है।
मैसी हाल ही कुछ बिल्कुल नए मॉडल लॉन्च किए जिनमें आपको सबसे नए फीचर मिलते हैं।
मैसी की खासियत ही है सबसे नए और सबसे अलग फीचर्स, यही कारण है कम्पनी का कहना भी है कि बाकी सब सिर्फ ट्रैक्टर है, "ये मैसी है"।
क्वड्रा पीटीओ (Quadra PTO) - पीटीओ के मामले में मैसी हमेशा से ही सबसे आगे रहा है। क्वाड्रा पीटीओ तो सबसे बेहतर माना ही गया है इसका मतलब है एक ही ट्रैक्टर चार पीटीओ मोड। सभी पीटीओ मोड अलग अलग तरह के इंप्लीमेंट को चलाने में आसानी देते है। लाइव पीटीओ, मल्टी स्पीड पीटीओ, रिवर्स पीटीओ और जीएसपीटीओ अलग अलग तरह के इंप्लीमेंट और कामों के लिए दिए गए। किस पीटीओ का क्या उपयोग है, यहां जानें -
एडजस्टेबल व्हील बेस (Adjustable wheel base) -
यह बिल्कुल नया फीचर है जो कि नए डायनात्रैक ट्रैक्टर में मिलता है। इसकी मदद से आप जरूरत है हिसाब से ट्रैक्टर का व्हील बेस बदल सकते है। व्हील बेस यानी अगले और पिछले टायर के बीच की दूरी।
मैक्स ऑयल इमर्सेड ब्रेक (Maxx OIB) - ब्रेक के लिए यह सबसे बेहतरीन सिस्टम है। यह ब्रेक पावरफुल तो है ही साथ ही लंबे समय तक चलते है।
मैसी प्लैनेटरी प्लस (Massey Planetary plus) - इसी विशेषता के कारण मैसी ट्रैक्टर भारी काम के लिए बिल्कुल उपयुक्त बन जाता है। इस विशेष डिजाइन के कारण भारी काम में भी ट्रैक्टर में कोई टूट फुट नहीं होती।
केवल चार फीचर से मैसी को नहीं आंका जा सकता क्योंकि यह तो नए फीचरों का खजाना है, उम्दा हाइड्रोलिक, पॉवर स्टीयरिंग, स्मार्ट लॉक जैसे कई छोटे बड़े फीचर मैसी को बाकी ट्रैक्टरों से अलग बनाते हैं। इसके अलावा मैसी अपने ग्राहकों के विश्वास के लिए भी जाना जाता है, बेहतरीन सर्विस और उचित कीमत मैसी की विशेषता है।
TractorGyan पर है मैसी की पूरी जानकारी
तो कीमत से लेकर फीचर मैसी फर्गुसन के बारे में हम आपको लगभग सबकुछ बता चुके है, अब अगर आप अपने लिए अपनी जरूरत के हिसाब मैसी ट्रैक्टर चुनना चाहते है तो TractorGyan आपके लिए हाजिर है। यह आपको ट्रैक्टर की जानकारी, ऑन रॉड प्राइस, डीलर और लोन संबंधी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Read More
![]() |
महिंद्रा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर व अन्य विशिष्टताएं 2021 |
![]() |
फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर "PAWRI"(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके! |
![]() |
Top 10 Tractor Companies in India |
Top 10 Baler machine for agriculture in India | 2022
Agricultural Baler is an important agricultural tool or implement used to compress a cut and raked c...
How much Horsepower tractor do you need for your farm?
Tractors are an essential farming vehicle for agriculture as it provides ease and assistance for cro...
Retail Tractor sales up by 9.66 percent YoY in June 2022 shows FADA Research
FADA Sales report for June 2022 is out, and we can say that unlike a recent couple of years, this ye...