किसानों को CHC Farm Machinery App का सरकारी तोहफा

किसानों को CHC Farm Machinery App का सरकारी तोहफा image
By Tractor GyanOct 18, 2019 04:36 AM

CHC-फार्म मशीनरी ऐप को सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य किसानों को ट्रेक्टर और उससे जुड़ीं मशीनरी को किराये से उपलब्ध कराना है। सरकार का कहना है, कि इससे हम छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को मजबूत बनाने की कोशिश कारगर कर सकते हैं।

सरकार ने किसानो तक पहुंचने के लिए मोबाइल ऐप जैसी तकनीक का इस्तेमाल करने का सोचा है। जिस तरह से लोग ऐप का इस्तेमाल कर Ola या Uber Cab बुक करते हैं, उसी तरह किसानों के लिए कृषि मशीनरी किराए पर लेने के लिए इस ऐप को लाने का फैसला लिया है।

इस एप्लीकेशन के माध्यम से किसान मशीन किराये से उपलब्ध करने वाले केन्द्रो के बारे में जानकारी मिल जाएगी जो किसान के खेतों के नजदीक होंगे। यहाँ पर किसान मशीनरी की चित्र देख पाएंगे। यहाँ पर किसान अपनी जरुरत के हिसाब से संतुष्ट हो कर मशीनरी का उपयोग कर पाएंगे।

इसी तरह की एक और सोच को कृषि किसान ऐप के नाम से पहल की है। इसकी जानकारी पढ़ने हमारे नई ब्लॉग को जरूर पढ़ें।

इस एप्लीकेशन को मोबाइल में इनस्टॉल करने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें।
CHC Farm Machinery

Write Your Comment About किसानों को CHC Farm Machinery App का सरकारी तोहफा

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon