tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

कोरोना की लड़ाई में टैफे की ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन पहुचाने की पहल।

कोरोना की लड़ाई में टैफे की ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन पहुचाने की पहल। image
By Tractor GyanMay 19, 2021 09:00 AM

आज भारत कोरोना महामारी के चलते विपदाकाल से गुजर रहा है, ऐसी परिस्थिति में जहां लोगों स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है, आज देश को यह लड़ाई लड़ने में सहायता की आवश्यकता है। इसी को देखते हुए कई ट्रैक्टर कंपनियां भी मदद को आगे आईं हैं, इनमें से ही एक नाम है टेफे का भी। किसान के पसंदीदा आयशर और मैसी फर्गुसन ट्रैक्टर बेचने वाली टेफे कंपनी इस महामारी की लड़ाई में ऑक्सीजन की मदद लेकर आई।

 

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में मदद पहुचायेगी टैफे।

दरअसल टेफे कंपनी ने तमिलनाडु सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में 500 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराने व ऑक्सीजन सिलिंडर के भंडारण के लिए 1 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव रखा है।

टेफे की चेयरमैन और एमडी मलिका श्रीनिवासन का कहना है कि कारोना की दूसरी लहर अपार मानवीय पीड़ा लेकर आई है। टेफे कोविड महामारी से लड़ने में तमिलनाडु सरकार के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने और तमिल नाडु के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तत्पर है।

 

पिछले वर्ष भी की थी सहायता।

यह पहली दफा नहीं है जब कंपनी कोरोना महामारी से लड़ने में देश की मदद को सामने आई है। पिछले वर्ष भी कंपनी ने ऐसे कदम उठाए थे जो खासतौर पर लोक डाउन के दौरान किसानों के लिए बहुत फायदेमंद रहे थे।

लोकडाउन के दौरान जब किसानों को ट्रैक्टर की जरूरत थी तब कंपनी ने मुफ्त रेंटल ट्रैक्टर योजना के माध्यम से उदाहरण पेश किया था साथ ही अपने ग्राहकों के परेशानी को देखते हुए अपने ट्रैक्टरों पर वारंटी अवधि भी बढ़ाई थी।

आपको बता दें छोटे व सीमांत किसानों को फसल बुवाई के मौसम में लॉकडाउन के कारण कोई दिक्कत ना आए इसलिए कंपनी ने पिछले वर्ष अप्रैल माह में मुफ्त किराए से ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की योजना चलाई थी जो कि पूरे 3 माह तक जारी रही। कंपनी ने अपने मेस्सी फर्गुसन और आईसर ट्रेक्टर के साथ किसानों के लिए कृषि उपकरण भी किराए पर उपलब्ध करा दें। मोबाइल ऐप और और टोल फ्री नंबर के जरिए बुकिंग करा कर कई किसानों ने इसका लाभ लिया था।

इसके साथ कंपनी का अपने ट्रैक्टरों पर वारंटी बढ़ाने का निर्णय भी प्रशंसनीय था जिसके तहत पिछले वर्ष जिन किसानों के ट्रैक्टर के वारंटी 15 मार्च को समाप्त होने वाली थी उन्हें 15 जून तक का समय दिया गया।

 

इसी प्रकार से इस विपदाकाल की गंभीरता को देखते हुए कई संस्थाएं, व्यक्ति व कंपनिया लोगों की सहायता को आगे आईं हैं। हमारा भी आपसे निवेदन है खुद का बेहद खयाल रखें और दूसरों की भी यथासंभव सहायता करें।

 

तो यह थी खास खबर TractorGyan पर, इसी तरह ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ

Read More

 Mahindra sales down April 2020       

M&M is setting up a new plant for farm equipment in Pithampur: Hemant Sikka                                         

  Read More  

 Mahiahindra sales down April 2020       

M&M Decides To Advance The Schedule Maintenance Shutdown Of All Its Plants In May For Four Days  

Read More  

 Mahindra sales down April 2020       

Escorts Ltd. will temporally and selectively shut down manufacturing operations this weekend                   

Read More

Write Your Comment About कोरोना की लड़ाई में टैफे की ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन पहुचाने की पहल।

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon