18 Jan, 2023
कृषि के लिए ट्रैक्टर सबसे महत्वपूर्ण यंत्र है। ट्रैक्टर की मदद से कृषि का 90% कार्य होता है। कृषि का क्षेत्र भारत देश में बहुत ही विशाल है। किसानों को खेती करने के लिए बहुत शारीरिक बल की जरूरत होती है ऐसे में ट्रैक्टर किसानों के काम को आसान बना देता है। किसानों का कार्य सरल बनाने के लिए आज बहुत सी ट्रैक्टर कंपनियों ने अपने हाथ आगे बढ़ाएं हैं। कई ट्रैक्टर्स कंपनियां जो अपनी खास विशेषताओं के कारण किसानों की पहली पसंद बन गई है। भारत की ऐसी ही बहुत सी टिकाऊ, बेहतरीन और मजबूत ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियां हैं जिन पर किसान आंख बंद करके भरोसा करते हैं। तो ऐसी कुछ 5 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स कंपनियां हैं जो काफी भरोसेमंद है, जिसके बारे में आज ट्रैक्टरज्ञान पर आपको जानने को मिलेगा।
5 बेहतरीन व टिकाऊ ट्रैक्टर कंपनियां -
न्यू हॉलैंड एक वैश्विक कृषि मशीनरी का निर्माण करता है। इस कंपनी ने 1998 से ही भारतीय बाजार में अपना पहला 70 एचपी ट्रैक्टर लॉन्च किया। न्यू हॉलैंड अपने कृषि उत्पादों में सीडिंग इक्विपमेंट, ट्रैक्टर, फोरेज हार्वेस्टर, सेल्फ प्रोपेल्ड स्प्रेयर, कंबाइन हार्वेस्टर, बेलर, हेइंग टूल्स, यूटिलिटी व्हीकल, ग्रेप हार्वेस्टर, हॉबी ट्रैक्टर बनाते हैं। न्यू हॉलैंड 35 एचपी से 90 एचपी के ट्रैक्टर बनाता है। न्यू हॉलैंड ने भारत और विदेशों में कई अनुप्रयोगों में 300,000 से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री की। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर अपने गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों के लिए लोकप्रिय है।
न्यू हॉलैंड के बेहतरीन और लोकप्रिय ट्रैक्टर्स -

इसका पहला ट्रैक्टर हैं “न्यू हॉलैंड 3037 टीएक्स” यह 39 एचपी ट्रैक्टर है। न्यू हॉलैंड 3037 टीएक्स की कीमत 6.03 से 8.18 लाख* रुपये से शुरू होती है। इसमें 3 सिलेंडर होते हैं। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2500 सीसी है। न्यू हॉलैंड 3037 टीएक्स की फ्यूल टैंक की क्षमता 42 लीटर है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते है। इसकी भार उठाने की क्षमता 1800 है और 35 पीटीओ एचपी पैदा करता है।

इसमें दूसरा ट्रैक्टर हैं “न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स” जो की एक 42 एचपी ट्रैक्टर है। जिसकी कीमत 6.47 से 7.19 लाख* से शुरू होती है। 3 सिलेंडर वाले इस ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की क्षमता 42 लीटर है। न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स की इंजन क्षमता 2500 सीसी है। यह 39 पीटीओ एचपी पैदा करता है। न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स की भार उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम है। यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है।
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड भारत की सबसे बेहतरीन कंपनियों में से एक है। एस्कॉर्ट्स को 1960 में लॉन्च किया गया था। एस्कॉर्ट्स कंपनी फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और डिजिट्रैक ब्रांड के तहत ट्रैक्टर बनाती है। 1961 में पहला एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर उर्सस लाइसेंस के आधार पर बनाया गया था। एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर, ट्रैक्टर्स के अलावा रेलवे उपकरण, कृषि ट्रैक्टर, सामग्री प्रबंधन, मोटर वाहन घटकों के उपकरण भी बनाता हैं। यह अपनी बेहतर तकनीक के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। एस्कॉर्ट्स 12 एचपी से 80 एचपी तक के 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर प्रदान करता है।
एस्कॉर्ट्स के बेहतरीन और लोकप्रिय ट्रैक्टर्स -

एस्कॉर्ट्स के शानदार ट्रैक्टर्स में पहला ट्रैक्टर हैं “फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर” जो 5.35 रुपये से 5.55 लाख* रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह एक 38 एचपी ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2349 सीसी है। इसमें 3 सिलेंडर होते हैं। फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 50 लीटर है। यह 32.6 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। फार्मट्रैक चैंपियन 35 ऑल राउंडर की भार उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम है।

एस्कॉर्ट्स का दूसरा ट्रैक्टर हैं “पॉवरट्रैक 425 एन” जो 25 एचपी का ट्रैक्टर है। पॉवरट्रैक 425 एन की कीमत 3.30 लाख* रुपये हैं। इसमें 2 सिलेंडर होते हैं। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 50 लीटर है। पॉवरट्रैक 425 एन की भार उठाने की क्षमता 1300 किलोग्राम है। यह 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है। पॉवरट्रैक 425 एन ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 1560 सीसी है। इसके अलावा यह 21.3 पीटीओ एचपी पैदा करता है।

एस्कॉर्ट्स का तीसरा शानदार ट्रैक्टर हैं "डिजिट्रैक पीपी 43 आई" यह ट्रैक्टर 6.34 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है। इस 47 एचपी ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की क्षमता 60 लीटर है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2761 सीसी है। 3 सिलेंडर वाले इस डिजिट्रैक पीपी 43आई में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर होते है और यह 43 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। डिजिट्रैक पीपी 43आई की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है।
Quick Links
सोनालीका कंपनी के ट्रैक्टर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। यह एक भारतीय कृषि ट्रैक्टर बनाने की निर्माता कंपनी है। सोनालीका 140 से अधिक देशों में शानदार ट्रैक्टर कंपनी बनाने में आगे रही है। इस कंपनी की स्थापना 1995 में पंजाब में हुई थी। सोनालीका ट्रैक्टर को पूर्ण रूप देने से पहले किसानों के लिए कीमत और आरामदायक सुविधाओं इन बातों पर ध्यान देती है। सोनालीका के ट्रैक्टर 20 एचपी से लेकर 90 एचपी तक के होते हैं। सोनालीका के ट्रैक्टर्स की कीमत 3 लाख* रुपए से 12.60 लाख* रुपए हैं। सोनालीका को अपनी बेहतरीन तकनीक के ट्रैक्टर्स की वजह से ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड और इनोवेटिव लीडरशिप अवार्ड के साथ ही बहुत से सम्मान और अवार्ड्स से नवाजा गया हैं।
सोनालीका के बेहतरीन और लोकप्रिय ट्रैक्टर्स -

जिसमें पहला हैं “सोनालीका जीटी 20” यह 3.25 रुपये से 3.60 लाख* रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह एक 20 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर होते हैं। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 31.5 लीटर है। यह 6 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है। सोनालीका जीटी 20 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 959 सीसी है और यह 10.3 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। सोनालीका जीटी 20 की भार उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम है।

इसका दूसरा ट्रैक्टर हैं “सोनालीका जीटी 22” यह 3.60 रुपये से 3.90 लाख* रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। सोनालीका जीटी 22 एक 22 एचपी ट्रैक्टर है। 3 सिलेंडर वाले इस ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 35 लीटर है। इसमें 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते हैं। यह 12.82 पीटीओ एचपी पैदा करता है। इस ट्रैक्टर के भार उठाने की क्षमता 650 किलोग्राम है।
टैफे ट्रैक्टर भारत में तो प्रसिद्ध है ही लेकिन इसने दुनिया में भी बहुत पहचान बनाई है। TAFE के दो प्रतिष्ठित ट्रैक्टर ब्रांड हैं - मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर और आयशर ट्रैक्टर है। यह 30 से 100 एचपी रेंज के 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर प्रदान करता है। किसानों की पहली पसंद हैं आयशर और मैसी फर्ग्यूसन। टैफे द्वारा बनाये गए ट्रैक्टर की डिजाइन अद्वितीय और काफी मनमोहक है। आयशर और मैसी फर्ग्यूसन इसके सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड हैं। टैफे के टैक्टर की कीमत 3.20 लाख* से शुरू होती है और अधिकतम 13.40 लाख* रुपए है। टैफे ट्रैक्टर सालाना 180,000 से भी ज्यादा अधिक ट्रैक्टर बेचता है। टैफे के उत्पाद गुणवत्ता और संचालन की कम लागत के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा के काबिल हैं। ट्रैक्टरों के अलावा टैफे और इसकी सहायक कंपनियों के डीजल इंजन और जेनसेट, इंजीनियरिंग प्लास्टिक, फार्म-मशीनरी, गियर और ट्रांसमिशन घटक, वाहन फ्रेंचाइजी, कृषि इंजन, सिलेंडर, बैटरी, हाइड्रोलिक पंप में विविध व्यावसायिक कार्य भी करते हैं।
टैफे के बेहतरीन और लोकप्रिय ट्रैक्टर्स -

जिसमें पहला हैं “आयशर 188” इसकी कीमत 3.20 से 3.30 लाख* रुपये से शुरू होती है। यह एक 18 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 1 सिलेंडर होता हैं। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 28 लीटर है। यह 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियर के साथ उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 828 सीसी है। आयशर 188 की भार उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम है और 15.3 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है।

इसका दूसरा ट्रैक्टर हैं “मैसी फर्ग्यूसन 1030 डीआई महाशक्ति” यह एक 30 एचपी ट्रैक्टर है। इसकी कीमत 4.75 से 5.05 लाख* रुपये से शुरू होती है। 3 सिलेंडर वाले इस ट्रैक्टर के फ्यूल टैंक की क्षमता 47 लीटर है। इसकी इंजन क्षमता 2270 सीसी है। मैसी फर्ग्यूसन 1030 डीआई महा शक्ति में 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर होते है और यह 25.5 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। इसके भार उठाने की क्षमता 1100 किलोग्राम है।
महिंद्रा एक विश्व प्रसिद्ध ट्रैक्टर ब्रांड है। महिंद्रा ट्रैक्टर महिंद्रा एंड महिंद्रा कॉर्पोरेशन का हिस्सा है। महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत 3.05 लाख* रुपये से शुरू होती है। इसकी एचपी रेंज 15 एचपी से 74 एचपी तक शुरू होती है। इसके ट्रैक्टर्स ने भारतीय कृषि का रूप ही बदल दिया और किसानों के कृषि कार्य को बहुत आसान बना दिया। भारत में महिंद्रा ने 50 से भी अधिक ट्रैक्टर मॉडल की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की है। भारत महिंद्रा का सबसे बड़ा उपभोक्ता आधार है। इस कंपनी की एक वर्ष में 150,000 ट्रैक्टर बनाने की क्षमता है।
महिंद्रा के बेहतरीन और लोकप्रिय ट्रैक्टर्स -

महिंद्रा के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर में पहला है “महिंद्रा युवराज 215 NXT” हैं। यह 3.05 रुपये से 3.25 लाख* रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। महिंद्रा युवराज 215 NXT एक 15 एचपी ट्रैक्टर है। यह 8 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर के साथ आता है। इसमें 1 सिलेंडर होते हैं। इस ट्रैक्टर के भार उठाने की क्षमता 778 किलोग्राम है। महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 863.5 सीसी है। यह 12 पीटीओ एचपी पैदा करता है।

इसका दूसरा लोकप्रिय ट्रैक्टर हैं “महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस” इसमें 3 सिलेंडर होते हैं। यह 4.80 रुपये से 5.25 लाख* रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह एक 33 एचपी ट्रैक्टर है। इसमें 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स गियर होते है और यह 30.1 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है। महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2235 सीसी है। इसके भार उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम है।
आज आपने ट्रेक्टरज्ञान पर भारत की 5 बेहतरीन व टिकाऊ ट्रैक्टर कंपनियां और उनके ट्रैक्टर्स के बारे में जाना। यह भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर कंपनियां हैं जो अपनी उच्च गुणवत्ता, कम लागत रखरखाव और किफायती मूल्य के लिए लोकप्रिय हैं। ट्रेक्टरज्ञान पर आपको ट्रैक्टर्स से जुड़ी सभी तरह की जानकारी मिलती हैं। हमारी वेबसाइट पर नए ट्रैक्टर्स, इस्तेमाल किये गए ट्रैक्टर्स, उनकी कीमत इन सभी के बारे में जानने को मिलेगा। तो कृषि और ट्रैक्टर की जानकारी के लिए ट्रेक्टरज्ञान पर जाएँ।
ट्रैक्टरज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर , फार्मट्रेक ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ ही साथ कृषि से जुड़ी और नई जानकारी मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।
ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टरज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।
ट्रैक्टरज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FOLLOW US ON:- Facebook, Instagram, Linkedin