Mahindra 605 Novo DI-I VS John Deere 5310 Power Reverse tractor comparison in India
काफ़ी समय से आप लोग हमें ट्रैक्टर की तुलना करने के लिये लिख रहे थे तो हम आपकी डिमांड पर लाये हैं महिंद्रा नोवो 605 di-i और जॉन डीयर 5310 पॉवर रिवर्सर के 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की तुलना लेकर।
आगे हम इस Blog में जानेंगे दोनो ट्रैक्टर में क्या-क्या समानता है और किस फ़ीचर में कौनसा ट्रैक्टर, दूसरे पर भारी पढ़ता है। जहाँ Mahindra Novo 605 DI-I आता है 57 HP, और 4 सिलेंडर के साथ तो John Deere 5310 4WD आता है 55 HP, 3 cylinder के साथ। अगर एक जैसे फ़ीचर की बात करें तो ये दोनो ही ट्रैक्टर आते हैं पॉवर स्टीरिंग, तेल में डूबे ब्रेक, और डूअल क्लच के साथ। डोज़र और लोडर जैसे implement को चलाने के लिये जिसमें आगे और पीछे तेज़ गति से होना पड़ता है इन दोनो ट्रैक्टर में फ़ॉर्वर्ड और रिवर्स शटल शिफ़्ट लीवर दिया गया है। अब बात करते है इनके टायर की तो दोनो ही ट्रैक्टर में आगे के tyre 9 50 24 और पीछे के tyre 16 9 28 के दिये गये हैं।
एक जैसे फ़ीचर की बात करने के बाद अब बात करते हैं ऐसे फ़ीचर की जो दोनो में अलग अलग हैं। अधिकतम फ़ॉर्वर्ड स्पीड में जहाँ 605 में 33.5 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड दी गयी है तो जॉन डीयर 5310 में 32.5 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड दी गयी है। जहाँ अधिकतम फ़ॉर्वर्ड स्पीड में नोवो 605 आगे निकलता दिख रहा था वहीं अधिकतम रिवर्स स्पीड में 5310 कहीं आगे निकल जाता है। जहाँ 605 की रिवर्स स्पीड केवल 33.2 किलो मीटर प्रति घंटा है वहीं 5310 की रिवर्स स्पीड 35.5 किलो मीटर प्रति घंटा है। स्पीड की बात करें तो जहाँ 605di-i में 15 अगली और 15 पिछली स्पीड दी गयी है तो 5310 इसमें कहीं पिछड़ता दिखता है अपनी 12 अगली और 12 पिछली स्पीड के साथ।
John Deere 5310 में जहाँ Tiltable स्टीरिंग दी गयी है जिससे स्टीरिंग को अपनी सहूलियत के हिसाब से ऊपर नीचे किया जा सकता है वही नोवो 605 में ये ऑप्शन नहीं दिया गया है। PTO HP, ट्रैक्टर में सबसे महत्वपूर्ण होता है इसमें नोवो 605, 5310 से थोड़ा आगे निकल जाता है जहाँ 605 का pto HP 50.3 है वहीं 5310 का PTO HP 49.5 है। डीज़ल टैंक की बात करें तो 5310 में फ़ाइबर टैंक आता है जिसमें 68 लीटर डीज़ल आता है वहीं 605 में 66 लीटर डीज़ल आता है और इसमें साधारण डीज़ल टैंक दिया गया है। व्हील बेस की बात करें तो नोवो में 2145mm का वहीं 5310 में 2050mm का व्हीलबेस दिया गया है। इस John Deere 5310 ट्रैक्टर में Eqrl स्विच आगे और पीछे दोनो तरफ़ दिया गया है जिससे लिफ़्ट को ऊपर नीचे करने में आसानी होती है ये फ़ीचर महिंद्रा नोवो 605 में नहीं दिया गया है। वज़न उठाने की छमता की बात करें तो नोवो 605 की 2200 किलोग्राम वज़न उठाने की छमता, 5310 के 2000 किलोग्राम वज़न उठाने पर भारी पड़ती है।
जॉन डीयर 5310 में हुड लॉक दिया गया है जो नोवो 605 में नहीं दिया गया है। दोनो ट्रैक्टर की वॉरंटी की तुलना करे तो जॉन डीयर देता है 5 साल की वॉरंटी वहीं महिंद्रा देता है केवल 3 साल की वॉरंटी। फ़ीचर के लिहाज़ से ये दोनो ट्रैक्टर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखते हैं जहाँ 5310 के साथ सालों का भरोशा जुड़ा हुआ है तो 605 नोवो ने बहुत कम समय में काफ़ी अच्छा नाम कमाया है।
आपको क्या लगता है Mahindra Novo 605 DI-I और John Deere 5310 में कौन है बेहतर? और आगे आप किन ट्रैक्टर की तुलना देखना चाहते हैं हमें कमेंट करके बतायें।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Read More
![]() |
ट्रैक्टर खरीदने जा रहें हैं तो पहले यह जरूर देख लें, समझ जाएंगे कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर। |
![]() |
भारत के 13 सबसे पॉवरफुल ट्रैक्टर | 2021 |
![]() |
जानिये नये महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस पुराने महिंद्रा 575 डीआई से कितना अलग है! |
Category
Write Your Comment About Mahindra 605 Novo DI-I VS John Deere 5310 Power Reverse tractor comparison in India
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025