वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने मई'23 में 437 ट्रैक्टर और 3319 पावर टिलर बेचे
आज हम आपके लिए वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की मई 2023 की बिक्री रिपोर्ट लाए है जो आपको इस कंपनी के ट्रैक्टर और टिल्लेर्स की बिक्री के बारे में जानकारी देती है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मई 2023 में कुल 3319 पावर टिलर और 437 ट्रैक्टर बेचे। अगर हम कुल पावर टिलर और ट्रैक्टर बिक्री के बारे में बात करें तो, मई 2023 में कुल बिक्री 3756 थी। मई 2023 में वीएसटी की कुल ईयर-टू-डेट बिक्री 5958 (ट्रैक्टर-849 और पावर टिलर 5109)
विवरण | वर्तमान अवधि के लिए (संख्या में) | इसी अवधि के लिए (संख्या में) | ||
मई - 2023 | वर्ष से तारीख | मई - 2022 | वर्ष से तारीख | |
पावर टिलर | 3319 | 5109 | 3037 | 5392 |
ट्रैक्टर | 437 | 849 | 591 | 1098 |
कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर) | 3756 | 5958 | 3628 | 6490 |
जैसा कि टेबल में दिखाया गया है, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने मई 2022 में 591 ट्रैक्टर बेचे थे, जबकि मई 2023 में कुल 437 ट्रैक्टर बिक गए हैं। वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स को ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। यह गिरावट ईयर-टू-डेट की बिक्री में भी देखी गई। मई 2022 में ट्रैक्टर सेल 1098 थी जो मई 2023 में घटकर 849 रह गई। हालांकि, पावर टिलर्स की बिक्री बेहतर रही जिससे कुल बिक्री में बढ़ौतरी देखने को मिली ।
मई 2022 में पावर टिलर्स की बिक्री केवल 3037 थी। मई 2023 में पावर टिलर्स की बिक्री 3319 है। मई 2023 में मई 2022 की तुलना में 282 अधिक पावर टिलर बेचे गए हैं।
चलिए अब हम , वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की मई 2023 की कुल बिक्री के बारे में बात करें और इसे मई 2022 की कुल बिक्री के साथ तुलना करें। मई 2022 में, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने कुल 3628 यूनिट पावर टिलर और ट्रैक्टर बेचे थे। हालांकि, यह आंकड़ा मई 2023 में बढ़कर 3756 के रूप में बढ़ गया है। इस तरह कुल सेल्स में 128 यूनिट्स की वृद्धि है जो काफी मायने रखती है।
अगर हम वीएसटी की कुल ईयर-टू-डेट बिक्री की तुलना करें तो मई 2023 की तुलना में मई 2022 में बेहतर थी क्योंकि मई 2022 में कुल ईयर-टू-डेट बिक्री 6490 थी जबकि मई 2023 में यह घटकर 5958 रह गई।
वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स के बारे में
1967 में स्थापित, वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स लिमिटेड एक कंपनी है जो पिछले 55 वर्षों से भारतीय अर्थव्यवस्था को उनके उन्नत कृषि उपकरणों से सशक्त कर रही है। कंपनी अपनी आधुनिक प्रौद्योगिकी और खेती के उपकरणों जैसे पावर टिलर, ट्रैक्टर और उपकरणों में अद्वितीय आविष्कारों के लिए मशहूर है।
पावर टिलर्स और ट्रैक्टरों के निर्माण के साथ-साथ , वीएसटी ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स जैसे ट्रांसमिशन सिस्टम और इंजन के निर्माण और आपूर्ति से भी जुडी हुई है। वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स के उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण और ट्रैक्टर यूरोप, एशिया और अफ्रीका में निर्यात किए जाते हैं और वहाँ के किसानो को हर दिशा से उन्नत बना रहे हैं।
Category
Read More Blogs
Faridabad, June 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in May 2023 sold 9,167 tractors, our highest ever May sales, registering a growth of 8.9 percent as against 8,421 tractors sold in May 2022. Escorts Kubota Limited Agri Machinery (...
Mumbai, June 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for May 2023. Domestic sales in May 2023 were at 33,113 units, as against 34,153 units during May 2022....
VST Tillers Tractors LTD. released its May 2023 sales report and we are here to tell you about key figures from the report. According to the May 2023 Report of VST Tillers Tractors, the company sold a total of 3319 power tillers...
Write Your Comment About वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने मई'23 में 437 ट्रैक्टर और 3319 पावर टिलर बेचे
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025