स्वराज 855 आ रहा है, नए फीचर्स के साथ, जानिये क्या है ख़ास!
स्वराज 855 ट्रैक्टर का पुराना मॉडल स्वराज का एक बहुत ही आधुनिक और उन्नत सुविधाओं से भरा ट्रैक्टर मॉडल है जो लॉन्च के कुछ दिनों के बाद से ही अपने जबरदस्त प्रदर्शन के चलते किसानो के दिलो को भा गया था। इसको कृषि से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरी दक्षता से निपटने के लिए बनाया गया था।
और अब स्वराज, स्वराज 855 ट्रैक्टर की क्षमताओं को और बढाकर इसको एक नए रूप में भारत के किसानो के सामने प्रस्तुत करने जा रहा है।
ऐसा है नया स्वराज 855 एफई
बाज़ारो में लगाने वाली अटकलों से हमें पता चला था कि:
हालाँकि अभी स्वराज ट्रैक्टर्स से को ऑफिसियल बयान नहीं दिया है कि स्वराज 855 न्यू मॉडल में हमे क्या नया देखने को मिलेगा|
-
नए स्वराज 855 की कीमत रु.10.50 से शुरू हो सकती है।
-
इसमें साइड शिफ्ट गियर्स देखने को मिलेंगे।
-
कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किये गयी विज्ञापनों से हमे यह भी पता चलता है कि नया स्वराज 855 अनमैच्ड रिलायबिलिटी, अनमैच्ड कम्फर्ट, और अनमैच्ड पावर की सिंद्धान्तो पर बना है तो जाहिर सी बात है कि हमे इसमें ज़्यादा शक्तिशाली इंजन और फीचर्स देखने को मिलेंगी।
-
स्वराज 855 न्यू मॉडल ट्रैक्टर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों लॉन्च होने जा रहा है।
और आज, 4 सितम्बर 2023, को ये ट्रैक्टर आखिर में लॉन्च हो चूका है। जब यह ट्रैक्टर हमारे सामने होता है तो हमें पता चलता है कि स्वराज 855 एफई अत्याधुनिक कार्यक्षमताओं और एक मनलुभावन डिज़ाइन का एक सही मिश्रण है।
स्वराज 855 न्यू मॉडल एक जबरदस्त शक्ति वाला ट्रैक्टर है जिसमे किसानो को उच्च स्तरीय कृषि तकनीकी देखने को मिलेगी।
चलिए जानते है इस ट्रैक्टर की कुछ मुख्य फीचर्स और विशेषताओं को।
-
3 सिलेंडर वाला इंजन
-
37.28-41.01 किलोवाट (50-55 एचपी) की पावर क्षमता
-
2000 रेटेड इंजन गति (आर/एम)
-
ओआईबी ब्रेक्स
-
540 पीटीओ आर/मिनट की स्पीड , 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड या 1 रिवर्स पीटीओ|
शक्तिशाली इंजन
स्वराज 855 न्यू मॉडल में इस्तेमाल किए गए इंजन का नाम आरबी-33 टीआर है जो 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन है। इसमें 3-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर क्लीनर और नो लॉस टैंक के साथ वाटर कूल्ड की शीतलन प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है।
कामगार क्लच
स्वराज 855 एफई में एससी, डीसी, और आईपीटीओ क्लच का उपयोग किया गया है। इसमें आपको ड्यूल क्लच की सुविधा मिलती है।
गियर गति जो आपको रखें आगे
इसमें आपको तीन तरह के गियर बॉक्स की सुविधा है। 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट, और 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स के विकल्प है । इसके फॉरवर्ड गियर्स की स्पीड 3.1 से 30.9 है जबकि रिवर्स गियर्स की स्पीड 2.6 से 12.9 है।
आधुनिक पीटीओ
स्वराज 855 एफई के पीटीओ गति1000 आर/मिनट है और आपको 540 आर/मिनट, मल्टी स्पीड के साथ सीआर-पीटीओ का विकल्प भी मिलता है।
बढ़िया ब्रेक
स्वराज 855 एफई (Swaraj 855 FE) में स्टैंडर्ड ड्राई डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही आपको आयल एमेरसड ब्रेक्स के भी विकल्प मिलता है।
हाइड्रोलिक्स
इसमें आपको लाइव हाइड्रोलिक्स तीन तरह के कंट्रोल जैसे पावर कंट्रोल, स्वचालित ड्राफ्ट कंट्रोल , और मिक्सिंग कंट्रोल के मिलता है। यह ट्रैक्टर आसानी से 2000 किलो तक का भार आसानी से उठा सकता है।
इसकी हाइड्रोलिक्स सिस्टम में आपको 3-पॉइंट लिंकेज की सुविधा मिलती है तो केटेगरी 1 और 2 तरह के इम्प्लीमेंट के लिए उपयुक्त है।
अधिक आराम
किसानों को लम्बे समय तक आराम प्रदान कराने के लिए इस ट्रैक्टर के डिज़ाइन में एर्गोनोमिक उत्कृष्टता को प्राथमिकता दी गयी है।इसके साथ-साथ, आपको इसमें हेवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ मैकेनिकल स्टीयरिंग भी मिलता है।
जानिए किस तरह नया स्वराज 855 एफई पुराने स्वराज 855 एफई बेहतर है ?
जब भी कोई नया ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च होगा है लोगो में यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है की आख़िर नए मॉडल में नया क्या है? अगर आप भी इस इसी बात से परेशान हैं तो चलिए हम आपको नए और पुराने स्वराज 855 एफई की तुलना करके दिखाते है जिससे आप जान पाएँगे कि नया मॉडल में आख़िर नया क्या है।
नया स्वराज एफई | पुराना स्वराज एफई | |
इंजन डिस्प्लेसमेंट | 3478 cm3 | 3307 cm3 |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
क्लच | एससी, डीसी, और आईपीटीओ | सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट क्लच |
भार उठाने की क्षमता | 2000 किलो | 1700 किलो |
ईंधन टैंक की क्षमता | 62 लीटर | 65 लीटर |
ट्रैक्टर की लम्बाई | 3575(2WD)/3560(4WD)मिमी | 3420 मिमी |
ट्रैक्टर की चौड़ाई | 1845(2WD)/1840(4WD)मिमी | - |
व्हील बेस | 2250(2WD)/2165(4WD) | 2050 मिमी |
इस टेबल से साफ़ पता चलता है कि नया स्वराज 855 एफई पहले से बेहतर और आरामदायक है। इसके अलावा इस नए ट्रैक्टर मॉडेल की कुछ नयी विशेषताएँ है:
-
गिलास क्लियर लेंस
-
मजबूत फ्रंट एक्सेल
-
प्रभावशाली बोनेट और फ़ेंडर
-
टेल लैम्प्स
-
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
स्वराज ने चुना महेंद्र सिंह धोनी को
महेंद्र सिंह धोनी के खेती के प्रति लगाव को हम सभी जानते हैं। वो खुद ट्रैक्टर`के मालिक है और लॉकडाउन के दौरान उनकी रांची के खेतों में ट्रैक्टर चलाती हुई वीडियो बहुत वायरल हुईं थी। वो राँची स्थित अपनी फार्म हाउस पर समय बिताना बहुत पसंद करते है। तो किसी भी ट्रैक्टर निर्माता के लिए महिंद्रा सिंह धोनी को अपना ब्रांड अएंबेसडर बनाना एक अच्छी रणनीति ही मानी जाएगी। स्वराज ट्रैक्टर्स, जोकि महिंद्रा ग्रुप का एक हिस्सा है, ने हाल हीं में महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है।
"स्वराज परिवार" में महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत करते हुए, आनंद महिंद्रा ने कहा कि "माही एंड महिंद्रा" हमेशा से ही जुड़ने के लिए बने थे ।
तो क्या आप इस नए स्वराज 855 एफई के लिए तैयार ?
स्वराज ने अपने एक भरोसेमंद ट्रैक्टर मॉडल, स्वराज 855 न्यू मॉडल, तो एक नए रूप में पेश किया है और यह नया स्वराज 855 एफई नए भारत के किसानो की जरुआतों के लिए बना है। इसके बारें में आपकी क्या सोच है?
आप अपने विचार ट्रैक्टर ज्ञान पर साझा करें और हम से जुड़े रहिए।
Category
Read More Blogs
Swaraj is all set to launch its New and more advanced Swaraj 855 FE new model worth Rs. 10.50 lakhs which legendary cricketer Ms. Dhoni will endorse.
-
The new Swaraj 855 FE tractor will feature a powerful engine, ensuring unmatched power, unmatched performance, reliability,...
पंजाब के मानसा जिले में घग्गर की बाढ़ का प्रकोप जारी है और यह पंजाब के अन्य इलाकों को भी नुक्सान पहुँचा रहा है। अब इस बाढ़ की मार मानसा जिले के सरदूलगढ़ कस्बा झेल रहा है। बाढ़ के रौद्र रूप की...
Write Your Comment About स्वराज 855 आ रहा है, नए फीचर्स के साथ, जानिये क्या है ख़ास!
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025