एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने फरवरी 2024 की बिक्री रिपोर्ट जारी की है और इससे हमे एस्कॉर्ट्स कुबोटा के घरेलू और निर्यात बाजारों में की गयी ट्रैक्टर बिक्री से जुडी कुछ ख़ास बातें पता चलतीं है।
फरवरी 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री घरेलू बाज़ारों में
घरेलू बाजारों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने फरवरी 2024 में कुल 6,041 ट्रैक्टर बेचे जबकि फरवरी 2023 में कुल 7,245 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने साल-दर-साल घरेलू बिक्री में 16.6% की गिरावट दर्ज की।
फरवरी 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री निर्यात बाज़ारों में
फरवरी 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा (फार्मट्रैक ट्रैक्टर और पॉवरट्रैक ट्रैक्टर) ने कुल 440 ट्रैक्टर का निर्यात किया जबकि फरवरी 2023 के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 566 ट्रैक्टर का निर्यात किया था। इस तरह, साल-दर-साल बिक्री में 22.3% की गिरावट दर्ज की।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की फरवरी 2024 में कुल ट्रैक्टर बिक्री
फरवरी 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 6,481 ट्रैक्टर बेचे, जो फरवरी 2023 की तुलना में कम है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पिछले साल फरवरी में 7,811 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने साल-दर-साल कुल ट्रैक्टर बिक्री में 17% की गिरावट दर्ज की।
चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की कुल बिक्री 87,271 ट्रैक्टर रही जबकि चालू वर्ष से फरवरी 2023 तक की कुल ट्रैक्टर बिक्री 92,985 ट्रैक्टर थी। इन दर्ज आंकड़ों के साथ, इस कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष के पिछले 11 महीने (अप्रैल 2023- फरवरी 2024) की बिक्री में 6.1% की गिरावट का अनुभव किया।
नीचे दी गई टेबल आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा की फरवरी 2024 ट्रैक्टर बिक्री को अच्छे से समझने में मदद करेगी।
विवरण |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री फरवरी |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री (अप्रैल - फरवरी ) (11M) |
FY24 |
FY23 |
% परिवर्तन |
FY24 |
FY23 |
% परिवर्तन |
घरेलू |
6,041 |
7,245 |
-16.6% |
82,185 |
85,665 |
-4.1% |
निर्यात |
440 |
566 |
-22.3% |
5,086 |
7,320 |
-30.5% |
कुल बिक्री |
6,481 |
7,811 |
-17.0% |
87,271 |
92,985 |
-6.1% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक M - महीना
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड से जुडी कुछ बातें
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (ईकेएल) (पूर्व में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड) विनिर्माण के क्षेत्र में सात दशकों से अधिक के अनुभव के साथ भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग समूह में से एक है। समृद्धि फैलाने और जीवन को प्रभावित करने के अपने उद्देश्य के अनुरूप, इसने कृषि मशीनीकरण, रेलवे प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण और भारतीय निर्माण के परिवर्तन के उच्च विकास क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के माध्यम से भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाने में मदद की है। कंपनी ने तीन अलग-अलग डिवीजनों, एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बिजनेस डिवीजन और रेलवे इक्विपमेंट बिजनेस डिवीजन में कारोबार का विविधीकरण किया है। कंपनी इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता, उत्पादों में नवाचार, बाजार-प्रासंगिक प्रौद्योगिकियों के विकास और अपने ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए मूल्य बनाने के लिए उच्चतम लागत दक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। ईकेएल ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा और स्मार्ट बुनियादी ढांचे में योगदान करने के लिए उत्पाद और प्रक्रिया नवाचारों और प्रयासों के माध्यम से 5 मिलियन से अधिक ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है।