मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में 6.1% की गिरावट: जाने कुल ट्रैक्टर बिक्री क्या रही?
भारतीय कृषि मशीनरी उद्योग में एस्कॉर्ट्स कुबोटा एक अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता के रूप में जाना जाता है और इस ट्रैक्टर निर्माता की घरेलू और निर्यात बाज़ारों में अच्छी पकड़ है। चलिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा मई 2024 ट्रैक्टर बिक्री को और करीब से समझतें है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा मई 2024 घरेलू ट्रैक्टर बिक्री
मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू बाज़ारों में कुल 8,232 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि मई 2023 में यह बिक्री 8,704 यूनिट्स थी। इस तरह, मई महीने के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 5.4% साल-दर-साल गिरावट को दर्ज किया।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा मई 2024 निर्यात ट्रैक्टर बिक्री
अगर निर्यात बाज़ारों की बात करें तो, मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा (फार्मट्रैक ट्रैक्टर और पॉवरट्रैक ट्रैक्टर) ने कुल 380 यूनिट्स बेचीं, जो मई 2023 में बेची गई 463 यूनिट्स से कम है। इसका मतलब है कि निर्यात बिक्री में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 17.9% साल-दर-साल गिरावट दर्ज की है।
कुल एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री मई 2024
मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की कुल बिक्री, घरेलू और निर्यात बाज़ारों को मिला कर, 8,612 यूनिट्स हैं। मई 2023 में बेची गई 9,167 यूनिट्स की तुलना में, यह बिक्री 6.1% की गिरावट को दर्शाती है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की चालू वर्ष से अब तक की बिक्री
चालू वर्ष से मई 2024 तक की एस्कॉर्ट्स कुबोटा बिक्री 16,127 यूनिट्स हैं, जिनमें से 15,400 यूनिट्स घरेलू बाज़ारों में बेची गई और 727 यूनिट्स का निर्यात किया गया है ।
इस तरह, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की चालू वर्ष से मई 2024 तक की कुल ट्रैक्टर बिक्री में 3.6% की गिरावट, घरेलू बाज़ार में 3.5% की गिरावट और निर्यात बाज़ार में 6.3% की गिरावट दर्ज की।
विवरण | एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री मई 2024 | एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री (अप्रैल - मई ) (2M) | ||||
FY25 | FY24 | % परिवर्तन | FY25 | FY24 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 8,232 | 8,704 | -5.4% | 15,400 | 15,956 | -3.5% |
निर्यात | 380 | 463 | -17.9% | 727 | 776 | -6.3% |
कुल बिक्री | 8,612 | 9,167 | -6.1% | 16,127 | 16,732 | -3.6% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक M - महीना
Category
Read More Blogs
Mahindra & Mahindra Ltd.'s Farm Equipment Sector (FES) disclosed the tractor sale numbers for May 2024 and helped us to understand its performance in export and domestic markets.
This leading tractor manufacturer of India recorded a dynamic growth trajectory in both YOY and YTD in...
क्या आप जानना चाहते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES) ने मई 2024 में कुल कितने ट्रैक्टर बेचे?
चलिए हम भारत के इस अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता की मई 2024 में घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में दर्ज की...
Escorts Kubota, a leading player in the agricultural machinery industry, recently announced its tractor sales figures for May 2024. Let's dive into the details and learn more about Escorts Kubota tractor sales in May 2024.
Escorts Kubota Domestic Tractor Sales in May 2024
Escorts...
Write Your Comment About मई 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में 6.1% की गिरावट: जाने कुल ट्रैक्टर बिक्री क्या रही?
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025