tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

मई 2024 की महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स में दर्ज हुई वृद्धि, बेचे 37,109 ट्रैक्टर!

मई 2024 की महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स में दर्ज हुई वृद्धि, बेचे 37,109 ट्रैक्टर! image
ट्रैक्टर ज्ञान द्वाराJun 01, 2024 12:00 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

क्या आप जानना चाहते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (FES) ने मई 2024 में कुल कितने ट्रैक्टर बेचे?

चलिए हम भारत के इस अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता की मई 2024 में घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में दर्ज की गयी कुल बिक्री से जुडी ज़रूरी बातें बताते है।

मई 2024 में महिंद्रा  एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री

मई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री, निर्यात और घरेलू बाज़ारों में, 37,109 यूनिट्स रही, जो मई 2023 में बेची गई 34,126 यूनिट्स के मुकाबले में अधिक है और 9% साल-दर-साल वृद्धि को दर्शाती है।

मई 2024 में घरेलू बाज़ारो में महिंद्रा  एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री

घरेलू बाजार में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मई 2024 में कुल 35,237 यूनिट्स बेचीं और  सराहनीय 6% की साल-दर-साल वृद्धि को दर्ज किया है। मई 2023 में कुल 33,113 यूनिट्स बेचीं गयी थी।

मई 2024 में निर्यात बाज़ारों में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री

मई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की निर्यात बाज़ारों में प्रदर्शन मई 2023 के मुकाबले में 85% बेहतर रहा, जोकि एक बहुत ही अच्छा आँकड़ा है।

मई 2024 में कुल 1,872 यूनिट्स बेचीं गयी जबकि मई 2023 में 1,013 यूनिट्स बेचीं गयी थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा चालू वर्ष की अब तक की ट्रैक्टर बिक्री डेटा

महिंद्रा एंड महिंद्रा की चालू वर्ष से अब तक की ट्रैक्टर बिक्री की बात करें तो मई 2024 तक कुल 74,148 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि मई 2023 तक यह बिक्री 70,531 यूनिट्स थी, जिसके परिणामस्वरूप 5% वृद्धि हुई। मई 2024 की चालू वर्ष की अब तक की ट्रैक्टर घरेलू और निर्यात बिक्री: 71,042 यूनिट और 3,106 यूनिट है, जिसके चलते प्रत्येक डोमेन में 4% और 54% की वृद्धि को दर्ज किया गया।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री
  महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - मई 2024 महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री YTD - मई 2024
     F25   F24 % परिवर्तन     F25 F24 % परिवर्तन 
घरेलू 35,237 3,113 6% 71,042 68,511 4%
निर्यात  1,872 1,013 85% 3,106 2,020 54%
कुल बिक्री  37,109 34,126 9% 74,148 70,531 5%

*निर्यात में सीकेडी शामिल है।

और ब्लॉग पढ़ें

मैसी दे रहा है फ्री में ट्रैक्टर! यहाँ से करें रजिस्टर image

क्या आपको पता है कि आप बिना किसी लगात या निवेश के भी मैसी डायनास्मार्ट ट्रैक्टर के मालिक बन सकतें हैं? जी हाँ! यह सच है और ऐसा मुमकिन है सिर्फ मैसी डायनास्टार प्रतियोगिता की मदद से। इस प्रतियोगिता का दूसरा सीजन...

सोनालीका टाइगर डीआई 65 4WD ट्रैक्टर एचपी और सिलेंडर से हटकर जाने कुछ खास फीचर्स! image

अगर आप भारत के एक ऐसे किसान है जो अपने ट्रैक्टर में इंटरनेशनल फीचर्स के साथ-साथ अधिक काम करने की क्षमता को महसूस करना चाहतें हैं तो आपके लिए सोनालीका टाइगर डीआई 65 4WD एक बिलकुल सही विकल्प है।

पर अगर आप इस...

Mahindra & Mahindra Tractor Sales Record 9% Rise in May 2024, Know YoY and YTD Trends image

Mahindra & Mahindra Ltd.'s Farm Equipment Sector (FES) disclosed the tractor sale numbers for May 2024 and helped us to understand its performance in export and domestic markets.

This leading tractor manufacturer of India recorded a dynamic growth trajectory in both YOY and YTD in...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें मई 2024 की महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स में दर्ज हुई वृद्धि, बेचे 37,109 ट्रैक्टर!

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

मई 2024 की महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स में दर्ज हुई वृद्धि, बेचे 37,109 ट्रैक्टर! के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने मई 2024 में कुल 37,109 ट्रैक्टर बेचे,

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने मई 2024 में कुल 1,872 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।

मई 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 35,237 ट्रैक्टर बेचे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने मई 2024 में कुल 37,109 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि मई 2023 में कुल 34,126 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance