किसान कैसे बचे सब्सिडी धोखे से?
Table of Content
भारत सरकार किसानों की हर संभव मदद करना चाहती है इसी लिए वो समय-समय पर कृषि से जुड़े उपकरणों और ज़रूरत की चीज़ो की खरीदारी के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाती है। पर क्या आपको पता है कि कुछ वेबसाइट इसी सब्सिडी की आड़ में आपको धोखा दे सकती है। जी हाँ ! देश के कईं किसानों के साथ सब्सिडी धोखा हो रहा है और आप भी इस धोख़े के शिकार हो सकतें है। चलिए जानते है कैसे?
कैसे हो सकता है आपके साथ सब्सिडी धोखा?
इन फर्जी वेबसाइट के पास किसानों को सब्सिडी के नाम पर धोखा देने के बहुत सारे तरीके है जैसे कि:
सब्सिडी से जुडी सही जानकारी ना देना
ऐसी बहुत सारी वेबसाइट है जो आपको यह तो बता देंगी की सरकार सब्सिडी दे रही है पर वो आपको इस बात की जानकारी नहीं देती की:
-
सब्सिडी के आवेदन तारीख क्या है
-
किन-किन उपकरणों पर कितनी राशि की सब्सिडी मिल रही है
-
सब्सिडी के आवेदन को पूरा करने के लिए किन-किन ज़रूरी दस्तावेजों की ज़रूरत है
-
सब्सिडी किन-किन राज्य के किसानो के लिए उपलब्ध है
जब आपको यह सब ज़रूरी जानकारी एक दम सटीक तरीके से और सही समय पर नहीं मिल रही है तो आपके साथ सब्सिडी धोखा हो रहा है क्योंकि आप उस सब्सिडी का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इन सभी फर्जी वेबसाइट का मकसद सिर्फ सब्सिडी के नाम पर ट्रैफिक लाना होता है जिसकी मदद से वो उन पर मौज़ूद विज्ञापनों का प्रचार कर सकें।
आपको आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ना देना
भारत सरकार अधिकतर सभी सब्सिडी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा देती है। क्योंकि ऑनलाइन आवेदन को आप कभी भी और कही से भी कर सकते है, अधिकतर किसान सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना ही पसंद करते है। पर अगर आपके पास आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ही नहीं होगा तो आप कैसे आवेदन करेंगे? क्या यह जानकारी के नाम पर आपके साथ धोखा नहीं हो रहा?
आपको किसी स्पैम लिंक पर क्लिक करने को कहना या फिर कोई ज़रूरी जानकारी साझा करने के लिए कहना
भारत सरकार सब्सिडी की जानकारी हासिल करने के लिए कभी भी आपको किसी स्पैम लिंक पर क्लिक करने या फिर कोई अतिरिक शुल्क को चुकाने के लिए के लिए नहीं कहती।
अगर कोई वेबसाइट आपसे आधिकारिक वेबसाइट के बदले किसी स्पैम वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करने को कह रहा है तो आपके साथ सब्सिडी धोखा हो रहा है। ऐसी वेबसाइट पर क्लिक करने से आपका ज़रूरी डाटा लीक हो सकता है या फिर आपके कंप्यूटर को कोई वायरस इन्फेक्ट कर सकता है।
अगर आपसे कोई व्यक्ति आपके नंबर पर आये ओटीपी को आपके शेयर करने के लिए बोल रहा है तो भी आपके साथ सब्सिडी धोखा हो रहा है। वो व्यक्ति ओटीपी के ज़रिए आपके बैंक अकाउंट से धनराशि की चोरी भी कर सकता है।
अगर कोई यह कहता है कि वो एक अतिरिक शुल्क के बदले आपको सब्सिडी दिला सकता है तो भी आपके साथ सब्सिडी धोखा हो रहा है। भारतीय सरकार खुद सब्सिडी को पाने वाले किसानों की लिस्ट जारी करती है और कोई भी अन्य व्यक्ति इस लिस्ट में आपका नाम लाने में आपकी कोई मदद नहीं कर सकता।
कैसे बचे इन सभी सब्सिडी धोखों से ?
सब्सिडी किसानों की मदद के लिए दी जाती हैं ना कि उनकी मुश्किलें बढ़ाने के लिए। अगर आप सब्सिडी धोखे से बचना चाहतें है तो इसका एक आसान तरीका है। आपको जब भी किसी भी प्रकार की सब्सिडी से जुडी जानकारी चाहिए तो आपको एक भरोसेमंद वेबसाइट जैसे ट्रैक्टरज्ञान की मदद लेनी चाहिए।
यहाँ हम आपको सब्सिडी से जुडी सभी जानकारी एक दम सटीक तरीके से और सही समय पर देते है। हम आपको सभी राज्यों में मिलने वाली सब्सिडी की सत्यपित जानकारी देते है बिना किसी शुल्क के। तो फिर देरी किस बात की? आज ही ट्रैक्टरज्ञान से जुड़िए और अपने राज्य में मिलने वाली सभी सब्सिडी स्कीम्स की सही जानकारी सबसे पहले हासिल कीजिए।
Category
Read More Blogs
Sonalika, the leading tractor manufacturer in India, recorded a staggering May 2024 Sonalika tractor sales of 13,338 units both in domestic and export markets. In the domestic market, the brand has recorded nearly 5X growth, which is a testament to its growing...
वीएसटी टिलर ट्रैक्टर लिमिटेड भारत में भरोसेमंद कृषि मशीनरी निर्माताओं में से एक है। यह अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के कारण देश और विदेश के किसानों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। हाल ही में, वीएसटी टिलर ट्रैक्टर ने मई 2024 में हुई...
भारत में अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता सोनालीका ने मई 2024 में घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में 13,338 यूनिट्स की कुल ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की। अगर हम घरेलू बाज़ारों में सोनालीका ट्रैक्टर के प्रदर्शन के बारें में बात करें तो 5 गुना वृद्धि...
Write Your Comment About किसान कैसे बचे सब्सिडी धोखे से?
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025