tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

क्या ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर वास्तव में फायदेमंद निवेश हैं?

क्या ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर वास्तव में फायदेमंद निवेश हैं? image
ट्रैक्टर ज्ञान द्वाराNov 21, 2024 04:18 PM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

टेबल ऑफ कंटेंट

समय के साथ तकनीक ने खेती के स्वरूप को बदल दिया है और आजकल ज्यादा हॉर्सपावर (HP) वाले ट्रैक्टर किसानों के लिए बहुत उपयोगी बन गए हैं। 

ये ट्रैक्टर सिर्फ खेती के कामों को आसान नहीं बनाते, बल्कि उत्पादकता और समय की बचत भी सुनिश्चित करते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर क्यों फायदेमंद निवेश साबित हो सकते हैं। साथ ही जानेंगे भारत में पसंद किए जाने वाले ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर्स के बारे में। 

ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर के फायदे-

ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर: सचमुच है एक बेहतरीन निवेश 

1. मल्टीपर्पज उपयोगिता

ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर खेती के अलावा अन्य कार्यों जैसे ढुलाई, जुताई, हार्वेस्टिंग और बोरवेल खोदने के लिए भी उपयोगी होते हैं। इनकी ताकत, मजबूत बॉडी और स्टेबिलिटी उन्हें हर प्रकार की मिट्टी और इलाके में काम करने के लिए सक्षम बनाती है।

2. बेहतर उत्पादकता

ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर बड़ी मशीनरी और इंप्लीमेंट्स को संभाल सकते हैं, जिससे किसानों को खेत तैयार करने और फसल काटने में कम समय लगता है। साथ ही काम भी बेहतर होता है। इसके कारण उनकी खेती की उत्पादकता कई गुना बढ़ जाती है।

3. ईंधन की बचत

हालांकि ज्यादा HP वाले ट्रैक्टरों की ईंधन खपत अधिक लगती है, लेकिन ये अधिक काम कम समय में कर सकते हैं, जिससे कुल मिलाकर ईंधन की बचत होती है। 

4. कम मेंटेनेंस

ज्यादा ताकतवर इंजन और मजबूत डिजाइन इन ट्रैक्टरों को लंबी उम्र प्रदान करते हैं। ये मुश्किल कामों में भी ज्यादा स्टेबल रहते हैं जिसकी वजह से इनमें टूट-फुट के चांसेज भी कम होते हैं। जिससे इनका मेंटेनेंस भी कम होता है। 

5. फ्यूचर रेडी

भविष्य में खेती में मशीनरी और इंप्लीमेंट्स का उपयोग बढ़ेगा। ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर इन जरूरतों को पहले से ही पूरा करने में सक्षम हैं, जिससे ये लंबे समय तक साथ निभाने वाला निवेश बनते हैं। 

ज्यादा हॉर्सपावर वाले प्रमुख ट्रैक्टर और उनके फायदे

1. न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105

न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105

न्यू हॉलैंड वर्कमास्टर 105 (ट्रेम IV) 106 HP इंजन के साथ, खेती, ढुलाई और भारी-भरकम इम्प्लीमेंट्स चलाने के लिए बेस्ट ट्रैक्टर है। इसका इंजन ट्रेम IV मानकों के साथ आता है, जो इसे फ्यूल एफिशिएंट और पर्यावरण के लिए सूटेबल बनाता है। यह टाइम और एफर्ट्स की बचत करने में मदद करता है।

प्रमुख विशेषताएँ:
  • सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन

  • 20F + 20R गियर बॉक्स

  • मल्टी डिस्क वेट क्लच विथ पावर शटल 

2. सोलिस एस90

सोलिस एस90

सोलिस एस90 4WD एक 90 HP का दमदार ट्रैक्टर है जो मुश्किल जगहों में भी शानदार प्रदर्शन करता है। इसका 4WD सिस्टम इसे पहाड़ी और असमान क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बनाता है। सोलिस S90 4WD कम समय में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करता है।

प्रमुख विशेषताएँ:
  • 12” डबल क्लच 

  • 12F + 12R गियर बॉक्स 

  • 3500 किलो लिफ्टिंग कैपेसिटी 

3. सोनालीका टाइगर डीआई 75

सोनालीका टाइगर डीआई 75

ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर में सोनालीका का यह मॉडल 75 HP इंजन के साथ आता है और CRDS तकनीक इसे पर्यावरण के लिए बेहतर बनाती है। सोनालिका टाइगर डीआई 75 उन किसानों के लिए बेस्ट है जो मॉडर्न और टिकाऊ खेती में निवेश करना चाहते हैं।

प्रमुख विशेषताएँ:
  • कॉन्स्टेंट मेश विथ साइड शिफ्ट एंड सिंक्रो शटल ट्रांसमिशन 

  • 12F + 12R गियर बॉक्स 

  • 5 साल की वारंटी 

4. जॉन डियर 5075E पावरटेक 

जॉन डियर 5075E पावरटेक 

जॉन डियर 5075E पावरटेक, 74 HP के साथ, विश्वसनीयता और उच्च प्रदर्शन का प्रतीक है। इसका पावरटेक इंजन इसे भारी उपकरण चलाने और फसल प्रबंधन में सक्षम बनाता है। 

प्रमुख विशेषताएँ:
  • एचपीसीआर फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम 

  • ड्यूल टार्क मोड 

  • सेल्फ एडजस्टिंग, सेल्फ इक्वलाइज़िंग, हाइड्रॉलिकली एक्च्यूएटेड, ऑइल ब्रेक्स

5. महिंद्रा नोवो 755 डीआई

महिंद्रा नोवो 755 डीआई

महिंद्रा नोवो 755 DI, 73.8 HP इंजन के साथ, कठिन और भारी कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका ट्रेम IV इंजन इसे फ्यूल एफिशिएंट और लैस पॉल्यूटिंग बनाता है। इसका हाइड्रोलिक सिस्टम इसे 2900 किलो तक का वज़न ढोने में मदद करता है। 

प्रमुख विशेषताएँ:
  • पार्शियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन 

  • 15F + 15R गियरबॉक्स

  • ड्यूल SLIPTO क्लच 

ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर: सचमुच है एक बेहतरीन निवेश 

ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर न केवल खेती को सरल और तेज बनाते हैं, बल्कि यह किसानों के लिए दीर्घकालिक लाभ का सौदा भी है। चाहे ज्यादा फसल के लिए खेत तैयार करना हो या भारी उपकरण चलाना, ये ट्रैक्टर सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। 

अगर आप अपनी खेती में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और समय की बचत करना चाहते हैं, तो ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर में निवेश करना एक समझदारी भरा फैसला है।

और ब्लॉग पढ़ें

किसान ड्रोन पायलट ट्रेनिंग से युवाओं को मिलेगा रोजगार, जल्द करें आवेदन! image

अगर आप खेती-किसानी को नई तकनीकों से सशक्त बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इंदौर में कौशल विकास केंद्र द्वारा ड्रोन पायलट (Small Category) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम किसानों को उन्नत तकनीकों का...

Nilgiri Tree Farming: The Smart Way to Grow Wealth and Eucalyptus Trees image

Nilgiri tree farming is becoming a popular and profitable way of framing that is also good for the environment. Eucalyptus tree farming can make a lot of money and help the environment stay healthy. Nilgiri trees are popular for their drought tolerance,...

क्या सच में ढुलाई के लिए सोनालीका DI 730 ट्रैक्टर है बेस्ट? image

एक ट्रैक्टर केवल खेती के कामों को आसान नहीं बनाता, बल्कि उत्पादकता और खेती के तरीके में भी बदलाव लाता है। इतना ही नहीं ट्रैक्टर केवल खेती तक ही सीमित नहीं है। आज ट्रैक्टर का उपयोग कमर्शियल लेवल पर भी बहुत किया...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें क्या ज्यादा हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टर वास्तव में फायदेमंद निवेश हैं?

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance