भारत मे कृषि भूमि मापने की इकाइयाँ राज्य दर राज्य बदलती हैं।जहां एक ओर आधुनिक माप की इकाई के रूप में "एकड़" और "हेक्टेयर" का उपयोग होता है, वहीं ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक इकाइयाँ जैसे "बीघा", "बिस्वा", और "कठा" आज के दौर मे भी ये प्रचलित है। इन पारंपरिक इकाइयों का उपयोग क्षेत्रीय स्तर पर किया जाता है और उनका सटीक माप स्थान के अनुसार बदलता है।
जी हां! स्थान,यानी की राज्यों के अनुसार बदलता है| पहले जानते है एकड़ और बीघा है क्या आखिर?
एकड़ क्या है?
एकड़ भूमि माप की अंतरराष्ट्रीय इकाई है, जिसका प्रयोग भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी किया जाता है।
- 1 एकड़ = 4047 वर्ग मीटर (स्क्वायर मीटरs)
- यह माप हर जगह समान होती है और मानकीकृत (Standardized) है।
बीघा क्या है?
बीघा एक पारंपरिक भूमि माप इकाई है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों में किया जाता है।
अब जानते है एकड़ और बीघा का क्या संबंध है?
एक एकड़ जमीन करीब 4,047 वर्ग मीटर होती है। लेकिन इसे बीघा में बदलने पर हर राज्य में माप अलग-अलग होता है, क्योंकि हर जगह जमीन नापने के अपने तरीके और परंपराएँ हैं।
राज्य अनुसार बीघा में एक एकड़ का माप:
1. उत्तर प्रदेश:
उत्तर प्रदेश में एक बीघा का माप 2508.381000 स्क्वायर मीटर है। इसका मतलब है कि एक एकड़ भूमि करीब 1.613335 बीघा के बराबर होती है।
2. उत्तराखंड:
अगर हम बात करें उत्तराखंड की तो यहाँ एक बीघा का माप 809.370936 स्क्वायर मीटर है। जिससे एक एकड़ में 5.000007 बीघा होते हैं।
3. बिहार:
बिहार में एक बीघा 2528.819660 स्क्वायर मीटर के बराबर होता है, जिससे एक एकड़ भूमि करीब 1.600296 बीघा के बराबर होती है।
4. पश्चिम बंगाल:
पश्चिम बंगाल में एक बीघा केवल 1337.803200 स्क्वायर मीटर के बराबर होता है। इसलिए एक एकड़ में 3.025004 बीघा होते हैं।
5. हरियाणा और पंजाब:
हरियाणा और पंजाब में एक बीघा करीब 1011.713670 स्क्वायर मीटर के बराबर होता है। यहां एक एकड़ भूमि 4.000005 बीघा मानी जाती है।
6. राजस्थान:
राजस्थान में 1 बीघा करीब 2532.071265 स्क्वायर मीटर होता है। यहां एक एकड़ में 1.598241 बीघा होते हैं।
7. मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश में एक बीघा 1114.836000 स्क्वायर मीटर का होता है। इसलिए एक एकड़ में 3.630005 बीघा होते हैं।
8. छत्तीसगढ़
1 बीघा छत्तीसगढ़ 2508.382000 स्क्वायर मीटर का होता है जिससे 1.613335 बीघा होते हैं एक एकड़।
9. गुजरात:
गुजरात में एक बीघा का माप करीब 1618.741872 स्क्वायर मीटर है, जिससे एक एकड़ में लगभग 2.500003 बीघा होते हैं।
10. झारखंड:
झारखंड में एक बीघा करीब 2528.819660 स्क्वायर मीटर होता है। यहां एक एकड़ में करीब 1.600296 बीघा होते हैं।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों अलग-अलग हैं माप की इकाइयाँ?
भारत में जमीन मापने के तरीके समय के साथ अलग-अलग जगहों पर बने। ब्रिटिश समय में "एकड़" को महत्व दिया गया, लेकिन गाँवों में आज भी लोग बीघा, बिस्वा और कठा जैसी पुराने तरीके की इकाइयों का इस्तेमाल करते हैं।
राज्यों के अनुसर 1 एकड़ में कितने बीघा या स्क्वायर मीटर होते हैं
क्रमांक |
राज्य |
बीघा |
स्क्वायर मीटर |
1 |
उत्तर प्रदेश |
1.613335 बीघा |
2508.381000 स्क्वायर मीटर है |
2 |
उत्तराखंड |
5.000007 बीघा |
809.370936 स्क्वायर मीटर |
3 |
बिहार |
1.600296 बीघा |
2528.819660 स्क्वायर मीटर |
4 |
पश्चिम बंगाल |
3.025004 बीघा |
1337.803200 स्क्वायर मीटर |
5 |
हरियाणा और पंजाब |
4.000005 बीघा |
1011.713670 स्क्वायर मीटर |
6 |
राजस्थान |
1.598241 बीघा |
2532.071265 स्क्वायर मीटर |
7 |
मध्य प्रदेश |
3.630005 बीघा |
1114.836000 स्क्वायर मीटर |
8 |
छत्तीसगढ़ |
1.613335 बीघा |
2508.382000 स्क्वायर मीटर |
9 |
गुजरात |
2.500003 बीघा |
1618.741872 स्क्वायर मीटर |
10 |
झारखंड |
1.600296 बीघा |
2528.819660 स्क्वायर मीटर |
निष्कर्ष:
हर किसान को अपनी भूमि की सही माप और इकाइयों की जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे अपनी कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से चला सकें और सरकारी लाभों का पूरा उपयोग कर सकें।
इस प्रकार, बीघा और एकड़ की यह जानकारी भूमि माप के संदर्भ में स्पष्टता लाती है और किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होती है।