जॉन डियर ने लॉन्च की अपनी दो सबसे आधुनिक ट्रैक्टर सीरीज, जानें क्या है फीचर्स।
जॉन डियर ट्रैक्टर्स भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली ट्रैक्टर कंपनियों ने शामिल है। जॉन डियर के ट्रैक्टर अपनी आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता के कारण बहुत लोकप्रिय हैं।
भारतीय किसानों को सबसे पहले सबसे आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने की तत्परता जॉन डियर में फिर से देखने को मिली है, कंपनी ने अब सबसे उन्नत तकनीक से लैस अपनी दो नई ट्रैक्टर सीरीज लॉन्च की है - जॉन डियर गेयर प्रो सीरीज और जॉन डियर ऑटो ट्रैक सीरीज।
इन दोनों में ही कंपनी ने आधुनिकता पर पूरा ज़ोर दिया है,
गेयर प्रो सीरीज में किसानों को सबसे आधुनिक सुविधाएं दी गई है और इसकी खासियत है अलग अलग गेयर की एक पूरी श्रृंखला जिसमें से किसान अपनी जरूरत के अनुसार गेयर चुन सकते है जिससे ईंधन की खपत कम होती है।
इसके साथ ऑटो ट्रैक तकनीक जिससे ट्रैक्टर बिल्कुल सीधी रेखा में स्वचालित होता है, जिससे उत्पादन बढ़ता है।
तो अब आइए जानते है क्रांतिकारी तकनीकों से लैस इन दोनों तरह के ट्रैक्टरों की सभी तकनीकी विशिष्टताएं:-
गियर प्रो (Gear pro) सीरीज:-
गियर प्रो सीरीज में जॉन डियर ने दो नए मॉडल लॉन्च किए है - 5210 गेयर प्रो जो कि 50 एचपी श्रेणी में है और दूसरा 5405 गियर प्रो जो कि 63 एचपी ट्रैक्टर है।
इन ट्रैक्टरों में आपको सभी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं जिससे कृषि का आपका हर काम आसान हो जाता है। इन ट्रैक्टरों की प्रमुख विशेषता है 4 गैयर श्रृंखला, जिसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार गेयर सेट कर सकते हो। ट्रैक्टर में 12 आगे के और 4 पीछे के गेयर दिए है, जिससे आपका अनुभव आरामदायक बनता है साथ ही ईंधन की खपत भी कम होती है। ये दमदार 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, जिनमें हर सुविधा आधुनिक है, ऑयल इमरसेड यानी तेल में डूबे ब्रेक।
ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्ट भी बढ़िया है, इनमें 2000 किलो ग्राम तक का भार उठाने की क्षमता है। ट्रैक्टर 38 प्रतिशत बैंक उप टॉर्क है, जिससे ट्रैक्टर कठिन से कठिन परिस्थिति में आसानी से काम करते हैं।
दोनों ट्रैक्टर में 16 9 28 के बड़ी साइज में पिछले टायर है, जिससे ट्रैक्टर फिसलता नहीं है।
पीटीओ की बात करें तो आपको इनमें डुअल या रिवर्स पीटीओ भी मिलता है, जिनसे कोई भी इंप्लीमेंट चालाना आसान काम बन जाता है। ट्रैक्टर में एक और तकनीक है इक्यूआरएल (EQRL), बिना किसी की सहायता के इससे इंप्लीमेंट जोड़ना और हटाना बस दो बटनों का काम बन जाता है।
इसके अलावा ट्रैक्टर में एससीवी, स्वे बार, सस्पेंडेड पेडल, प्लैनेटरी फाइनल रिडक्शन ड्राइव और टॉप शाफ़्ट सिक्रोनाइजर जैसी कई उन्नत विशेषताएं है, जो जॉन डियर ट्रैक्टर को सबसे अलग बनाती है।
इनके साथ जॉन डियर जेडी लिंक सुविधा भी देता है, जिससे आपके ट्रैक्टर की जानकारी घर बैठे भी आपके फोन पर मिल जाती है।
इन सब सुविधाए के साथ आप इन ट्रैक्टरों से बुआई और भारी ढुलाई भी आसानी से कर सकते हो। इसके अलावा हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि जॉन डियर आपने सभी ट्रैक्टरों पर 5 वर्ष की वारंटी देता है, जो कंपनी के भरोसे को दर्शाता है।
ऑटो ट्रैक (Autotrac) सीरीज:-
ऑटो ट्रैक तकनीक के साथ जॉन डियर ने जो अपना ट्रैक्टर लॉन्च किया है वो है - जॉन डियर 5075E जो कि एक दमदार 75 एचपी ट्रैक्टर है। यह 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर ऑटो ट्रैक तकनीक के साथ लिफ्ट से 2500 किलोग्राम का भार उठाने की क्षमता रखता है जो कि इसकी दूसरी प्रमुख विशेषता है।
लेकिन हम आपको अभी बता रहें है इसकी ऑटो ट्रैक तकनीक के बारे में, एक ऐसी तकनीक जिसे आपने शायद ही पहले कभी देखा हो।
हम जानते है गन्ना, आलू जैसी फसलों में सीधी लाइन में ट्रैक्टर चालाना कितना जरूरी है। सीडिंग आदि कार्यों में ट्रैक्टर जितना सीधा चलता है उतना उत्पादन भी बढ़ने की भी संभावना होती है। जॉन डियर की ऑटो ट्रैक तकनीक आपके द्वारा स्टीयरिंग को छुए बिना ही आपके ट्रैक्टर को बिल्कुल सीधा चलाती है, इतना सीधा की आपका ट्रैक्टर 2 इंच से कम इधर उधर होता है। यह तकनीक सैटेलाइट जीपीएस, जिसके लिए ट्रैक्टर के ऊपर एक सैटेलाइट रिसीवर जिसे कंपनी स्टार फायर 6000 भी कहती है, की मदद से ट्रैक्टर की लोकेशन जानती है और फिर ऑटोमैटिक स्टीयरिंग, ए टी यू 300 स्टीयरिंग की मदद से उसे सीधा चलाती है। इसके साथ ट्रैक्टर में एक 4 जेनरेशन डिस्प्ले भी स्टीयरिंग के बगल में दिया है, जिसमें आपको ट्रैक्टर की लोकेशन दिखती है। यह डिस्प्ले टच स्क्रीन है, जिसे आप आसानी से चला कर ट्रैक्टर से जुड़ी जानकारियां देख सकते है।
यह तकनीक आपके ट्रैक्टर चलाने के अनुभव को बिल्कुल बदल देगी, ट्रैक्टर अपने आप चलेगा, स्टीयरिंग पर ध्यान नहीं देना होगा तो आराम भी मिलेगा और घने कोहरे में भी ट्रैक्टर खुद चलेगा आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
तो यह थी जॉन डियर की सबसे नई तकनीकें, इसी तरह नए से नए ट्रैक्टर की जानकारी आपको ट्रैक्टर ज्ञान पर मिलेगी। ट्रैक्टर और कृषि संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan से।
Read More
![]() |
Top 10 Swaraj tractors in India 2021 |
![]() |
Top 7 Massey Ferguson tractors in India 2021! |
![]() |
Best Cultivator in India 2021| Types, Features and Importance |
Category
Write Your Comment About जॉन डियर ने लॉन्च की अपनी दो सबसे आधुनिक ट्रैक्टर सीरीज, जानें क्या है फीचर्स।
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025