खरीफ फसलों की उपज लेने के बाद अब किसानों की चिंता रबी की फसलों की तरफ है, कई इलाकों में किसान रबी के मौसम में गेहूं की बुआई करना शुरू कर चुके है। सभी किसान चाहते हैं कि उनको अधिक से अधिक उपज हासिल हो पर यह कोई आसान काम नहीं है और कई बार किसान ऐसी चूक कर देते है जिससे उनकी पैदावार अच्छी नहीं होती। आज हम बात कर रहें गेहूं के साथ उगने वाले ऐसे खरपतवारों के बारे में जिनका प्रबंधन अगर नहीं किया जाए तो गेहूं की पैदावार कम हो जाती है।
हम आपको इसके प्रबंधन के लिए उपाय भी बताएंगे जिन्हें समय पर अपनाने से आपकी फसल बहुत अच्छी होगी।
मामा या गुल्ली डंडा घास कर देता है 40% उपज कम:-
हम जिस घास की बात कर रहे उसे गुल्ली डंडा या मामा बुलाया जाता है, जो अमूमन गेहूं से साथ उग जाता है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के एक खरपतवार विशेषज्ञ का बताते है कि यह घास गेहूं की तरह ही होती है, इसलिए इसको पहचानना काफी मुश्किल होता है। दोनों आपको केवल एक अंतर दिखेगा जहां गेहूं की जड़ के पास तना हरा-सफेद होता है, वहीं घास में गुलाबी होता है।
इस घास की एक बाली में करीब हज़ार बीज होते है, इसलिए यह तेजी से फैलता है और गेहूं की पैदावार को कम कर देता है।
अगर इसका इतिहास देखें तो करीब ढाई दशक पहले विदेश से कुछ बीज आए थे, जिनमें इस गेहुसा खरपतवार के दाने भी मिल आए, अब यह खेत में तेजी से बढ़ने लगे हैं इसीलिए इनपर रोकथाम करना जरूरी है।
ऐसे करें खरपतवार नियंत्रण:-
ये घास जितना नुकसानदायक है, आपको कहीं पहचान में आ जाए तो इसे तुरंत उखाड़ देना चाहिए। इसके बाद पूरे खेत में इससे उपचार के दो तरीके आप अपना सकते है, एक निराई और दूसरा रासायनिक तरीका। रासायनिक उपचार के लिए आपको खेत में प्रोटोडान आदि दवाई का छिड़काव करना चाहिए। लेकिन यह खरपतवार इतनी आसानी से दूर होने वाली समस्या नहीं है, पंजाब हरियाणा में इसने प्रोटोडान दवाई के प्रति प्रतिरोधी क्षमता विकसित करली है इसलिए अब इसका इनपर पर कोई असर नहीं होता। ऐसे में जरूरी है आप पहले ही दुसरी दवा की जानकारी रखें और हर 2 साल में दवाई बदले। इसी तरह आप इसपर नियंत्रण पा सकते है और अगर आपने इससे छुटकारा पा लिए तो जाहिर तौर आपकी उपज तगड़ी बढ़ोत्तरी होना तय है।
तो यह थी गेहूं की फसल से जुड़ी खास जानकारी, आगे भी इस तरह की जानकारियां आपको ट्रैक्टर ज्ञान पर मिलती रहेंगी।
ट्रैक्टर व कृषि संबंधी अन्य जानकारी भी आप TractorGyan पर तलाश सकते हैं।
Read More
![]() |
क्या आप जानते है FARMTRAC 50 SMART ट्रैक्टर में मिलते हैं, आपको सबसे स्मार्ट फीचर !yoy |
![]() |
मुख्यममंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना। |
![]() |
अब सीधे किसानों के खाते में 5,000 रुपए सालाना डालेगी मोदी सरकार, यूरिया की कालाबाजारी रोकने को उठा रही यह बड़ा कदम। |
क्या सरकार दे रही है ट्रैक्टर पर 50% तक सब्सिडी?
नमस्कार किसान भाइयों! ट्रैक्टरज्ञान में एक बार फिर से आपका स्वागत है। "सारे हंसी वायदे है बस...
भारत में होगी अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों की बिक्री,एस्कॉर्ट्स बनी पहली कंपनी!
एस्कॉर्ट भारत में पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रेन के साथ इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ब...
चीते की चाल से बढ़ते डीजल के दाम का मुकाबला कैसे करेगी किसानों की कछुआ चाल आमदनी?
डीजल पेट्रोल के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन किसानों की आय वही पर रुकी हुई है। एक तरफ डीजल...