भारत के टॉप 8 एसी केबिन ट्रैक्टर 2021
08 Apr, 2021
बदलते दौर में किसानों की जरूरतें भी बदल रही है, सदियों से खेतों में पसीना बहाने वाला किसान भी अब नई सुविधाओं का रुख कर रहा है। तकनीक ने किसान का काम भी आसान कर दिया है और उनका जीवन चर्या में भी सुधार किया है। ऐसी ही एक तकनीकि सुविधा है ट्रैक्टर में मौजूद एसी केबिन। किसानों का काम कठिन होता है उन्हें हर मौसम का सामना कर पड़ता है ऐसे में एसी केबिन एक सुविधाजनक विकल्प बन जाता है। यही कारण है एसी केबिन आज के दौर में कई किसानों की चॉइस बन गए हैं। हम आपको यह बता रहें हैं भारत के टॉप 8 एसी केबिन ट्रैक्टर मॉडल।
महिंद्रा का यह अर्जुन नोवो ट्रैक्टर देश के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में शामिल है। इस 57 एचपी ट्रैक्टर में दमदार 4 सिलिंडर वाला 3531 सीसी का इंजन है, जो कि 2100 आरपीएम पर कार्य करता है।किसानों के आराम के लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया, एसी केबिन के साथ आरामदायक सीट भी है।
ट्रैक्टर में 3 स्पीड पर काम करने वाला पीटीओ,15 आगे + 3 पीछे के गेयर, आईआईबी ब्रेक व पॉवर स्टीयरिंग जैसी सभी आधुनिक फीचर्स का ध्यान रखा गया है। सबसे बड़ी बात है कि इतनी सुविधाओं से लैस यह एसी केबिन ट्रैक्टर को आप 10 लाख रुपए की कीमत के अंदर अंदर अपने घर ले जा सकते हैं।
यह 120 एचपी जॉन डियर ट्रैक्टर भारत के सबसे दमदार ट्रैक्टरों में शामिल है।इस ट्रैक्टर में दमदार 4 सिलिंडर वाला इंजन है, जिसके दम पर पीटीओ के जरिए ही यह ट्रैक्टर 102 एचपी की पॉवर देता है। ट्रैक्टर में 12 आगे और 4 पीछे के गेयर मौजूद है।
इस 4 WD ट्रैक्टर पर 5 वर्ष की वारंटी मिलती है और इसकी कीमत लगभग 28-29 लाख रुपए तक जाती है।
यह जॉन डियर का एक और दमदार एसी केबिन ट्रैक्टर है, जिसमें भी सभी लग्जरी सुविधाओं पर जोर दिया गया है। यह 110 एचपी ट्रैक्टर 4 सिलिंडर इंजन के साथ आता है जिसके दम पर यह पीटीओ के जरिए 93.5 एचपी की पॉवर प्रदान करता है। पॉवर स्टीयरिंग, सिंचरोमेश ट्रांसमिशन और OIB ब्रेक जैसी सभी आधुनिक तकनीकी विशेषताएं इस ट्रैक्टर में मौजूद है।
इस पर भी 5 वर्ष की वारंटी मिलती है और कीमत 27 से 28 लाख रुपए तक जाती है।
सोनालिका का कम्पनी का भारत में यह एक सबसे दमदार मॉडल है। यही कारण है इसमें सभी सुविधाओं का खयाल भी रखा गया है। इस 90 एचपी सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक ट्रैक्टर में 4087 सीसी का इंजन है। इस 4WD ट्रैक्टर में मल्टिस्पीड पीटीओ, डबल clutch की तरह सभी विशिष्टताएं बिल्कुल आधुनिक है। इससे यह मजबूत ट्रैक्टर हर काम को आसान बना देता है।
इसकी कीमत अगर देखी जाए तो 16 लाख रुपए तक पड़ती है, जो कि इस तरह के एसी केबिन ट्रैक्टर के हिसाब से बिल्कुल उचित है।
यह भी एक 90 एचपी ट्रैक्टर है, जिसमें सबसे आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।
इस एसी केबिन ट्रैक्टर में 4 सिलिंडर वाला पावरफुल इंजन है, जिसके दम पर ट्रैक्टर 76.5 पीटीओ के साथ हर तरह के इंप्लीमेंट को चलाने में सक्षम है और साथ ही 33 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ़्तार से भी दौड़ सकता है। इस ट्रैक्टर में 12 आगे और 12 पीछे के गेयर दिए गए हैं।
इस ट्रैक्टर की कीमत 20 से 22 लाख तक पड़ती है।
90 एचपी श्रेणी में ही एक और शानदार एसी केबिन ट्रैक्टर है न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 जिसमें 4 सिलिंडर वाला इंजन मौजूद है जो कि पीटीओ के जरिए 76.5 एचपी की पॉवर देता है। इस ट्रैक्टर में 20 आगे के और 12 पीछे के गेयर दिए गए हैं। इस 4WD ट्रैक्टर की लिफ्ट कैपेसिटी 3565 किलोग्राम है, इसमें ADDC लिफ्ट है। इसी तरह पीटीओ में मल्टिस्पीड, रिवर्स पीटीओ के साथ साथ पीटीओ के लिए अलग से इंडिपेंडेंस clutch लीवर भी दिया है। इतने शानदार फीचर्स के बाद इस ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड 6 वर्ष की वारंटी भी देती है। इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए से ऊपर ही है।
जॉन डियर का 75 एचपी दमदार, टिकाऊ और लग्जरी मॉडल है 5075 E, इस एसी केबिन ट्रैक्टर में 3 सिलिंडर वाला इंजन है। ट्रैक्टर में 9 आगे और 3 पीछे के गेयर है और ट्रैक्टर 31 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ़्तार पकड़ सकता है। ट्रैक्टर में आपको ट्रैक्टर में बड़ा 80 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसके बाद ट्रैक्टर में बड़े आकार के टायर भी है। इसी तरह के कई छोटे बड़े फीचर के साथ यह एसी केबिन ट्रैक्टरों की लिस्ट में एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है।
इसकी कीमत आपको 18 से 19 लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। इस पर 2+3 वर्ष की वारंटी भी आपको मिलती है।
5060 E जॉन डियर का एसी केबिन में एक और शानदार मॉडल है। इसमें भी जॉन डियर ने सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई है। इस 60 एचपी ट्रैक्टर में 3 सिलिंडर वाला ताकतवर इंजन है, साथ ही पॉवर स्टीयरिंग से लेकर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट तक सारे आधुनिक फीचर्स है। अगर इस ट्रैक्टर का केबिन आप देखें तो इसमें इनबिल्ट स्पीकर सिस्टम मौजूद है, एडजस्टेबल डीलक्स सीट जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं।
इस 4WD ट्रैक्टर की कीमत 13-14 लाख रुपए तक जाती है।
एसी केबिन ट्रैक्टर |
एसी केबिन ट्रैक्टर कीमत (लाख रुपए में) |
ट्रैक्टर एचपी |
जॉन डियर 6120 B (John deere 6120 B) |
Rs. 28 - 29 लाख* |
120 |
जॉन डियर 6110 B (John deere 6110 B) |
Rs. 27 - 28 लाख* |
110 |
सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक 90 आरएक्स 4WD (Sonalika Worldtrac 90 RX 4WD) |
Rs. 16 लाख* |
90 |
प्रीत 9049 एसी 4WD (Preet 9049 AC – 4WD) |
Rs. 20 - 22 लाख* |
90 |
न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 (New Holland TD 5.90) |
Rs.18-20 लाख* |
90 |
जॉन डियर 5075 E 4WD एसी केबिन (John Deere 5075 E – 4WD AC Cabin) |
Rs. 18-19 लाख* |
75 |
जॉन डियर 5060 E 4WD एसी केबिन (John deere 5060 E 4WD AC Cabin) |
Rs. 13-14 लाख* |
60 |
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i विथ एसी केबिन(Mahindra Arjun Novo 605 Di-i-with AC Cabin) |
Rs. 9.2- 9.8 लाख* |
57 |
तो यह थे भारत के टॉप एसी केबिन ट्रैक्टर, जिस तरह पिछले सालों में एसी कारों का चलन बढ़ गया है वैसे ही आने वाले समय ट्रैक्टरों में भी इसका चलन बढ़ने की उम्मीद है। अगर आप भी एसी केबिन ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, ट्रैक्टर की पूरी जानकारी चाहते हैं तो TractorGyan पर आपके भारत के सभी एसी केबिन व अन्य ट्रैक्टरों के पूरे फीचर्स, ऑन रॉड प्राइस और डीलर की जानकारी मिल जाएगी।
ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Read More
![]() |
SHAKTIMAN RECORDS HIGHEST SALES GROWTH IN FY21 |
![]() |
9 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेच वित्तवर्ष'21 ट्रैक्टर उद्योग के इतिहास में बना मील का पत्थर,कई रिकॉर्ड बनाए! |
![]() |
**NEW TOP 10 TRACTORS OF INDIA IN 2021 LIST** |
How much Horsepower tractor do you need for your farm?
Tractors are an essential farming vehicle for agriculture as it provides ease and assistance for cro...
Retail Tractor sales up by 9.66 percent YoY in June 2022 shows FADA Research
FADA Sales report for June 2022 is out, and we can say that unlike a recent couple of years, this ye...
Sonalika sold overall 39,274 tractors highest ever in June'22
In a post on Linkedin Joint Managing Director of International Tractors limited (Sonalika & Soli...