भारत में टॉप 12 स्वराज ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2024
Table Of Content
जब विश्वसनीय और मजबूत ट्रैक्टरों की बात आती है, तो स्वराज ट्रैक्टर्स का नाम हमारे दिमाग में ज़रूर आता है। क्यों ? क्योंकि, कई दशकों से स्वराज के ट्रैक्टर विश्वास और प्रदर्शन का पर्याय रहें है। इसके ट्रैक्टर महज़ वाहन नहीं हैं; ये पुरे कृषि जगत की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि इनको देश भर के किसानों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ही बनाया किया गया है।
इस लेख के जरिए हम आपको साल 2024 के लिए सबसे बेहतरीन 12 स्वराज ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में बताने जा रहें है। हम उनकी प्रमुख विशेषताओं और किसानों को दिए जाने वाले बेजोड़ लाभों पर भी प्रकाश डालेंगे ।
भारत में टॉप 12 स्वराज ट्रैक्टर 2024
#1- स्वराज 744 एफई 4WD
हिंदुस्तान के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर की बात चले और स्वराज 744 एफई 4WD का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। स्वराज के इस ट्रैक्टर पर किसानों ने बहुत विश्वास जताया है, कारण भी लाज़मी है, ट्रैक्टर दमदार और टिकाऊ तो है ही साथ ही मल्टी स्पीड पीटीओ, पॉवर स्टीयरिंग जैसे सभी छोटे बड़े फीचर्स का खयाल रखा गया है। यह ट्रैक्टर पोटैटो एक्सपर्ट नाम के वेरिएंट में भी आता है, जिसे किसानों ने खूब पसंद किया है।
स्वराज 744 एफई 4WD की फीचर्स:
-
यह एक 3 सिलिंडर इंजन के साथ आता है इसकी एचपी क्षमता 48 एचपी है।
-
अगर इसके ट्रांसमिसन की बात करें तो इसमें कांस्टेंट मेश और स्लाइडिंग का मिश्रण है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स की सुविधा दी गयी हैं। इसका क्लच का आकार 304.80 मिमी है और यह एक इंडिपेंडेंट क्लच है।
-
इसका पीटीओ मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स प्रकार का होता है, जिसकी स्पीड 540 है। यह ट्रैक्टर आसानी से 1700 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है।
-
यह ट्रैक्टर 4WD व्हील ड्राइव का है, और यह 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
स्वराज 744 एफई 4WD की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रू.8.15 - 8.45 लाख* तक है।
स्वराज 855 एफई 4WD
यह स्वराज का एक दमदार मॉडल है, जिसे किसान के हर काम को आसान करने के लिए बनाया गया है। इसके दम पर खेत में आप सभी प्रकार के बड़े बड़े इंप्लीमेंट आसानी से चला सकते हैं।
एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल, मल्टिस्पीड पीटीओ जैसे फीचर्स आम ट्रैक्टर में नहीं मिलते है, लेकिन 52 एचपी के इस लाजवाब ट्रैक्टर में आपको ये फीचर्स मिलते है जिनसे किसान का काम आसान बन जाता है। साथ ही इसमें आपको स्वराज 855 एफई (Swaraj 855 FE) का 2wd मॉडल भी देखने को मिलेगा|
इस ट्रैक्टर को चुनौतीपूर्ण कृषि हालातों में भी चौकाने वाले प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। यह बेहतर भार खींचने की शक्ति के साथ आता है।
स्वराज 855 एफई 4WD की फ़ीचर्स:
-
इसके इंजन में सिलेंडर की संख्या 3 है वही इसकी पावर श्रेणी 37.28-41.01 किलोवाट (50-55 एचपी) है। इसमें ओआईबी ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है।
-
स्वराज ट्रैक्टर (Swaraj Tractor) के इस मॉडल में कांस्टेंट मेश और स्लाइडिंग गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे ट्रैक्टर के उपयोग के दौरान कोई भी असुविधा नहीं होती।
-
ट्रैक्टर को अधिक गति देने के लिए इसमें आठ फॉरवर्ड और दो रिवर्स गियर्स का इस्तेमाल किया गया है।
-
किसान की सुविधा को और बढ़ाने के लिए इसमें पावर स्टीयरिंग का इस्तेमाल किया गया है जिससे ट्रैक्टर को चलाते समय किसान को अधिक थकन नहीं होती है।
स्वराज 855 एफई 4WD की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रू.7.80 - 8.50 लाख* तक है।
#3- स्वराज 735 एफई ई
अगर आप एक 40 एच पी से कम क्षमता वाले ट्रैक्टर की तलाश में हैं तो आपके लिए हम लाये हैं स्वराज 735 एफई ई।
स्वराज 735 एफई ई की फ़ीचर्स:
-
स्वराज 735 एफई ई ट्रैक्टर में 35 हॉर्स पावर और 2734 सीसी के विस्थापन वाला 3-सिलेंडर इंजन पाया जाता है।
-
इंजन को लम्बे समय तक कार्यशील बनाये रखने के लिए इसमें वाटर-कूल्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
-
स्वराज 735 एफई ई (Swaraj 735 FE E) ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ आता है और इसकी अधिकतम गति 27 किमी प्रति है।
-
इसमें सिंगल ड्राई डिस्क क्लच का उपयोग किया गया है।
-
चूँकि यह ट्रैक्टर आसानी से 1000 किलोग्राम का भार उठा सकता है, यह विभिन्न कृषि कार्यों के लिए एकदम उपयुक्त है।
-
अगर इसकी डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3470 मिमी, ऊंचाई 2255 मिमी, व्हीलबेस 1950 मिमी और वजन 1895 किलोग्राम है।
स्वराज 735 एफई ई की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 5.80 - 6.10 लाख* तक है।
#4- स्वराज 963 एफई 4WD
स्वराज का सबसे पसंद किया जाने वाला ट्रैक्टर है स्वराज 963 एफई 4WD जो 60 एचपी का एक दमदार ट्रैक्टर है। इसमें ढेर सारे सुविधाजनक फीचर्स मिलते हैं। ट्रैक्टर में पीटीओ, क्लच, ब्रेक, स्टीयरिंग सभी सबसे नई तकनीक प्रदान करते हैं, इसके साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीट, शानदार लुक भी ट्रैक्टर की विशेषताओं में शामिल हैं।
स्वराज 963 एफई 4WD की फीचर्स:
-
इस शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल का इंजन 44.74 से 48.47 किलोवाट (60-65 एचपी) की रेंज का है और दावा करता है की यह विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।
-
यह एक 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, तीन सिलेंडर वाला डीजल इंजन 2100 आर/मिन रेटेड इंजन की गति के साथ आता है।
-
इंजन के कुशल प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए इसमें ड्राई-टाइप एयर क्लीनर का इस्तेमाल किया गया है।
-
इसका क्लच एक यांत्रिक रूप से सक्रिय डबल क्लच है।
-
इसमें एक प्रभावी हाइड्रोलिक्स का उपयोग किया गया हैं, और इसकी लिंकेज श्रेणी 2 है जो इसे विभिन्न कृषि अनुप्रयोगों के लिए एक बहुमुखी और सक्षम विकल्प बनाता है।
स्वराज 963 एफई 4WD की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 9.80 - 10.50 लाख* तक है।
#5- स्वराज 724 एक्सएम
स्वराज 724 एक्सएम एक भरोसेमंद ट्रैक्टर हैं जिसे छोटे स्तर पर कृषि करने वाले किसान ज़रूर खरीद सकते है। यह एक 18.64-22.37 किलोवाट (25-30hp) श्रेणी का ट्रैक्टर है जिसमे शक्तिशाली और ईंधन कुशल दो-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन लगा हुआ है। इसके अलावा भी इसमें कई सारी खूबियाँ हैं।
स्वराज 724 एक्सएम की फीचर्स:
-
ट्रैक्टर का व्हीलबेस बड़ा है जो इसे ढुलाई और कृषि से जुड़े अन्य कामो के लिए बिलकुल उपयुक्त बनाता है।
-
यह ट्रैक्टर मॉडल एक सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट क्लच के साथ आता है , जो इसको एक कुशल पावर ट्रांसमिशन प्रदान करता है।
-
इसके अतिरिक्त, इसमें सुविधाजनक अटैचमेंट और डिटैचमेंट के लिए एक क्विक-रिलीज़ कपलर की सुविधा भी दी गयी है।
-
ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स आते है जो विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है।
स्वराज 724 एक्सएम की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 5.05 - 5.45 लाख* तक है।
#6- स्वराज 960 एफई
अब बात करते हैं स्वराज के दमदार मॉडल की, जो 55 एचपी का सर्व सुविधा युक्त ट्रैक्टर है। स्वराज 960 एफई में पोअरमैक्स इंजन देता है ज्यादा ताक़त, जिससे ज्यादा भार खीचने में ट्रैक्टर को कोई दिक्कत नहीं होती है। सेंसिलीफ्ट हाइड्रोलिक, मल्टिस्पीड पीटीओ इस ट्रैक्टर सबसे बेहतर फीचर्स हैं।
स्वराज 960 एफई की फीचर्स:
-
इसके इंजन में ईजीआर तकनीक के साथ और भी कई आधुनिक तकनीकी का उपयोग किया गया है जैसे की गैर-टर्बो इंजन, इन-लाइन ईंधन इंजेक्शन पंप और उत्कृष्ट शीतलन दक्षता के लिए एक बड़ा रेडिएटर।
-
इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का उपयोग किया गया जो आपको ईंधन खपत की सही जानकारी देता है।
-
इसके साथ-साथ , इसमें आपको डुअल क्लच और साइड शिफ्ट गियर लीवर की भी सुविधा मिलती है।
-
इसके सेंसलिफ्ट हाइड्रोलिक्स की मदद से भार को उठाना आसान हो जाता है।
स्वराज 960 एफई की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 8.15 - 8.45 लाख* तक है।
#7- स्वराज 834 एक्सएम
छोटे स्तर के किसानो की मदद के लिए स्वराज एक और ट्रैक्टर ले कर आया है जो हमारी इस लिस्ट में शामिल होने में कामयाब रहा है और वो है स्वराज 834 एक्सएम। यह एक 26.09 किलोवाट (35 एचपी) श्रेणी का ट्रैक्टर है जिसमें अत्यधिक विश्वसनीय और शक्तिशाली और ईंधन कुशल 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन है।
स्वराज 834 एक्सएम की फीचर्स:
-
इस ट्रैक्टर मॉडल में सिंगल ड्राई प्रकार के क्लच का उपयोग किया गया है।
-
यह कुल 8 फॉरवर्ड गियर और 2 रिवर्स गियर के साथ आता है।
-
ट्रैक्टर पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इसमें स्टैण्डर्ड ड्राई डिस्क ब्रेक का उपयोग किया गया है।
-
इसमें हेवी-ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ एक स्टैण्डर्ड मैकेनिकल स्टीयरिंग सिस्टम भी है, जो इसकी गतिशीलता और किसान के आराम को बढ़ाता है।
स्वराज 834 एक्सएम की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 5,30,000 से शुरू होती है।
#8- स्वराज 717
स्वराज का सबसे छोटा पर, सबसे बेहतरीन ट्रैक्टरों में से एक है। इस ट्रैक्टर में स्वराज ने आपकी सुविधा का पर पूरा ध्यान दिया है, कम्पनी ने इजी गेयर शिफ्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे सभी विशेष फीचर्स इस ट्रैक्टर में दिए है।
स्वराज 717 की फीचर्स:
-
इस ट्रैक्टर में स्वराज आपको एक शक्तिशाली 11.18 किलोवाट (15 एचपी) का इंजन देता है, जो 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, डीजल इंजन है।
-
चूँकि इसमें एयर क्लीनर एक 3-स्टेज आयल बाथ टाइप का है, इंजन अच्छा प्रदर्शन करता है। उचित इंजन शीतलन के वाटर-कूल्ड सिस्टम का उपयोग किया गया है।
-
इसके 199.8 मिमी व्यास वाले स्टैंडर्ड सिंगल क्लच का उपयोग किया गया है जो 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स के साथ आता है।
-
ड्राई डिस्क ब्रेक के साथ आप अच्छा कण्ट्रोल पा सकते है।
स्वराज 717 की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 3,20,000 से शुरू होकर ₹ 3,30,000 तक जाती है।
#9- स्वराज 969 एफई
स्वराज हमेशा से ही किसानों की जरूरतों के अनुसार ट्रैक्टर बनाने में कामयाब रहा है और स्वराज 969 एफई ऐसा ही एक ट्रैक्टर है।
स्वराज 969 एफई की फीचर्स:
-
हमे यह बताते हुए गर्व होता है की यह एक मजबूत ट्रैक्टर है जो आधुनिक और बहुमुखी इंजन द्वारा संचालित है। इसमें एक 3-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 49.2 से 52.1 किलोवाट (66-70 एचपी) की क्षमता का है।
-
यह एक लाइव हाइड्रोलिक्स के आता है जो 2200 किलोग्राम तक का भार उठाने की क्षमता रखता है।
-
ट्रैक्टर के समय संचालन में आसानी के लिए इसमें पावर स्टीयरिंग का उपयोग किया गया है।
-
इसके 2WD और 4WD वर्जन आते है।
स्वराज 969 एफई की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 8.80 - 9.50 लाख* तक है।
#10- स्वराज 742 एक्सटी
स्वराज की एक्सटी सीरीज का ही एक और लोकप्रिय मॉडल है, 45 एचपी में स्वराज 742 एक्सटी। यह ट्रैक्टर भारत के आम किसान की खास पसंद है। उचित दाम पर सबसे नए फीचर्स इसकी खासियत हैं और आम किसानी संबंधी कार्यों के पर्याप्त पॉवर तो यह देता ही है। इस ट्रैक्टर में भी आपको पॉवर स्टीयरिंग, डुअल क्लच जैसे बढ़िया फीचर्स मिल जाते है।
स्वराज 742 एक्सटी की फीचर्स:
-
इसमें आपको दो शक्तिशाली ट्रांसमिशन सिस्टम्स जैसे स्लाइडिंग मेश और पीसीएम ट्रांसमिशन के बीच विकल्प मिलता है ।
-
इसके अतिरिक्त, यह आपको एससी (सिंगल क्लच), डीसी (डबल क्लच), या आईपीटीओ (इंडिपेंडेंट पावर टेक-ऑफ) के विकल्पों के साथ भी आता है ।
-
इसमें आपको फ्रंट एक्सल को एडजस्टेबल या फिक्स्ड करने की भी सुविधा मिलती है।
-
स्टीयरिंग विकल्पों में पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग दोनों शामिल हैं।
-
इसके गियरबॉक्स में आपको 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिल जाते है जो सेंटर शिफ्ट और साइड शिफ्ट कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध हैं।
-
यह 540 आरपीएम पर संचालित पीटीओ के साथ आता है जिसमे आपको 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड स्पीड और 1 रिवर्स स्पीड की सुविधा शामिल है।
स्वराज 742 एक्सटी की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 6.45 - 6.65 लाख* तक है।
#11- स्वराज 843 एक्सएम 4WD
एक्सएम सीरीज में स्वराज का यह एक बेहतरीन ट्रैक्टर है, 42 एचपी का यह ट्रैक्टर हर मामले में विशेष है। रोटावेटर , कल्टीवेटर जैसे इंप्लीमेंट चलाना हो या ढुलाई का काम इस ट्रैक्टर से आप कर सकते हैं। ट्रैक्टर को डिजाइन भी इस तरह से किया गया है कि कठिन परिस्थिति में काम कर सके।
स्वराज 843 एक्सएम 4WD की फीचर्स:
-
यह एक 42 एचपी का ट्रैक्टर है जो 3307 सेमी³ के विस्थापन, 110 मिमी के बोर और 116 मिमी के स्ट्रोक के साथ 2000 आर/मिनट की स्थिर रेटेड इंजन गति पर काम करने की क्षमता रखता है।
-
इसमें उपयोग किये गए गियरबॉक्स का प्रकार पीसीएम है।
-
इसमें एससी (सिंगल क्लच) या आईपीटीओ (इंडिपेंडेंट पावर टेक-ऑफ) केविकल्प आपको मिलते है।
-
इसमें फ्रंट एक्सल ड्राइव सिस्टम है।
-
इसका पावर स्टीयरिंग गतिशीलता को बढ़ाता है।
-
आपको एक सेंटर शिफ्ट कॉन्फ़िगरेशन और 4 मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड स्पीड, 1 रिवर्स स्पीड वाला पीटीओ मिलता है।
स्वराज 843 एक्सएम 4WD की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 6.25 - 6.55 लाख* रुपये से शुरू होती है।
#12- स्वराज टारगेट 630
और अंत में हम आपको स्वराज टारगेट 630 के बारें में बताना चाहेंगे जो स्वराज का सबसे नया मिनी ट्रैक्टर मॉडल है और कृषि से जुड़े कर अहम काम में किसानो के मदद के लिए खड़ा रहता है।
स्वराज टारगेट 630 की फीचर्स:
-
स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर एक 3 सिलेंडर वाले 29 एचपी इंजन के साथ आता है।
-
स्वराज टारगेट 630 ट्रैक्टर इंजन 2800 आरपीएम पर संचालित होता है।
-
इसमें 9 फॉरवर्ड गियर और 3 रिवर्स गियर आतें है।
-
इसका पीटीओ एचपी 24 है, जबकि इसकी हाइड्रोलिक क्षमता 980 किलोग्राम है।
-
लम्बे समय तक काम करने के लिए इसमें 27-लीटर का ईंधन टैंक लगाया गया है।
स्वराज टारगेट 630 की कीमत
इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 5.35 लाख* रुपये से शुरू होती है।
स्वराज ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2024 (Swaraj tractor price list 2024)
ट्रैक्टर मॉडल | एचपी | कीमत |
---|---|---|
स्वराज 744 एफई 4WD | 48 एचपी | रु. 8.15 - 8.45 लाख* |
स्वराज 855 एफई 4WD | 52 एचपी | रु. 7.80 - 8.50 लाख* |
स्वराज 735 एफई ई | 35 एचपी | रु. 5.80 - 6.10 लाख* |
स्वराज 963 एफई 4WD | 60 एचपी | रु. 9.80 - 10.50 लाख* |
स्वराज 724 एक्सएम | 25 एचपी | रु. 5.05 - 5.45 लाख* |
स्वराज 960 एफई | 55 एचपी | रु. 8.15 - 8.45 लाख* |
स्वराज 834 एक्सएम | 32 एचपी | रु. 5.30 लाख* |
स्वराज 717 | 15 एचपी | रु. 3.20 - 3.30 लाख* |
स्वराज 969 एफई | 70 एचपी | रु. 8.80 - 9.50 लाख* |
स्वराज 742 एक्सटी | 45 एचपी | रु. 6.45 - 6.65 लाख* |
स्वराज 843 एक्सएम 4WD | 42 एचपी | रु. 6.25 - 6.55 लाख* |
स्वराज टारगेट 630 | 29 एचपी | रु. 5.35 लाख* |
स्वराज है एक भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांड
स्वराज देश के किसानो के लिए उपयुक्त ट्रैक्टर बनाने के लिए जाना जाता है। इस लेख में हमने आपको स्वराज ट्रैक्टर (Swaraj Tractor) के 12 ऐसे मॉडल्स के बारें में बताया है जो शक्तिशाली, किफायती, और भरोसेमंद है। तो आपको कौन सा मॉडल पसंद है? आप किस मॉडल के बारें में जानना चाहेंगे ? हमे कमेँन्ट सेक्शन में बताएँ और हम आपके लिए सही जानकारी तुरंत ले कर आएंगे।
Category
Read More Blogs
A tractor is an asset that offers agricultural and commercial businesses the power and efficiency to accomplish their tasks faster, ensuring the scope of increased productivity. Several renowned tractor companies in India manufacture the top tractors to fulfil the growing requirements of...
1.वित्तवर्ष 21 में ट्रैक्टर इतिहास में एक नया मुक़ाम हासिल किया। 2.भारतीय ट्रैक्टर इतिहास में पहली बार लगभग 9 लाख ट्रैक्टर बेचे गये। 3.कोरोना काल में जहाँ दूसरी सभी इंडस्ट्री में गिरावट देखने को मिली तो वहीं ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने ज़बरदस्त प्रदर्शन...
“Shaktiman” has accomplished its mission of selling One Lakh Plus Rotavators in domestic Market. We have registered a phenomenal growth of 74% in overall Revenue and have sold 1,30,000 Plus units across India and 90 other countries Worldwide. “Shaktiman” vision is not...
Write Your Comment About Top 12 Swaraj Tractor In India
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024