tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

कुबोटा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल|

कुबोटा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल| image
By Team Tractor Gyan
08 Jul, 2021
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-iconemail-icon
  • फाउंडर -  Gonshiro Kubota
  • कुबोटा टॉल फ्री . 18004251694
  • कुबोटा रजिस्टर्ड ऑफिस - फ़रीदाबाद, यूपी

भारत में तेज़ी बढ़ती हुई ट्रैक्टर कंपनी है कुबोटा जो जानी जाती है सबसे अच्छी तकनीक के ट्रैक्टर बनाने के लिए। आज के दौर में इस कंपनी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों को खूब लुभा रहे हैं।

किसानों का भी यही दावा है कि कंपनी के ट्रैक्टर सबसे अच्छी तकनीक, पॉवर व अन्य फीचर्स देते हैं। भारत में कुबोटा कंपनी कब आई और कैसे बड़ी और कंपनी के ट्रैक्टरों की क्या-क्या खासियत हैं, यह हम आपको बताएंगे। साथ ही बताएंगे कुबोटा ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स व टॉप मॉडलों की जानकारी।

	kubota tractor price list

भारत में कुबोटा का सफर (History of Kubota)

1890 में स्थापित हुई कुबोटा की एक बढ़ी ट्रैक्टर कंपनी है, जिसने जापानी टेक्नोलॉजी के दम पर विश्वभर में खूब नाम कमाया। 2008 में कंपनी ने भारत में चेन्नई में प्लांट लगा कर पहला कदम रखा और थोड़े ही समय में भारतीय किसानों के दिल में जगह बना ली।

2008 में b2420 मॉडल Kubota लेकर आया, 2013 में ए 211 एन और फिर एल 4508 और 2017 में एम यू  4501 व 5501 लॉन्च कर नए झंडे गाड़ दिए।

आज कुबोटा ना केवल ट्रैक्टर बल्कि दूसरी फॉर्म मशीनरी बेचने में भी भारत में आगे है, कंपनी के कई ऑफिस भारत में स्थापित किए गए हैं, इनकी डीलरशिप में विस्तार हुआ है। जिससे आज भारत के ट्रेक्टर उद्योग में कुबोटा एक बड़ा नाम बन गया है।

 

कुबोटा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट (Kubota tractor price list) :-

कुबोटा ट्रैक्टर मॉडल(kubota tractor model)

 कुबोटा ट्रैक्टर प्राइस (Kubota tractor price)

  *लाख रुपए में*

 कुबोटा ट्रैक्टर एचपी (HP)

कुबोटा ए 211 एन (KUBOTA A211N)

    4.10- 4.25 लाख*

  21

कुबोटा ए 211 एन - ओपी (Kubota  A211N-OP)

    4.10-4.20 लाख*

  21

कुबोटा बी 2441 (Kubota Neostar B2441)

     5.15- 5.30 लाख*

   24

कुबोटा बी 2741 एस (Kubota Neostar B2741S)

     5.55-5.70 लाख*

   27

कुबोटा एल 3408 (Kubota 4x4 L3408)

     6.55- 6.65 लाख*

   34

कुबोटा एल 4508 (Kubota 4x4 L4508)

     7.90-8.30 लाख*

   45

कुबोटा एम यू 4501 2 wd(Kubota MU4501 2WD)

     7.20-7.40 लाख*

   45

कुबोटा एम यू 4501 4 wd(Kubota MU4501 4WD)

     8.40-8.60 लाख*

   45

कुबोटा एम यू 5501 2 wd (Kubota MU5501 2WD)

     8.80-9.10 लाख*

   55

कुबोटा एम यू 5501 4 wd (KUBOTA MU5501 4WD)

     10.30-10.60 लाख*

   55

*कीमत अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है

कुबोटा ट्रैक्टर एचपी (Kubota tractor HP):-

एचपी के मामले में कुबोटा भारतीय किसानों की दृष्टि से सबसे उपयोगी एचपी रेंज में ट्रैक्टर बनाती है। कुबोटा (Kubota) 55 एचपी तक ट्रैक्टर बनाती है, हालांकि कुबोटा मिनी ट्रैक्टर्स (Kubota mini tractors) में आपको शानदार ऑप्शन मिलेंगे।

20 से 30 एचपी:-

  • कुबोटा ए 211 एन (KUBOTA A211N)
  • कुबोटा ए 211 एन - ओपी (KUBOTA A211N-OP)
  • कुबोटा बी 2441 (KUBOTA B2441)
  • कुबोटा बी 2741 एस (KUBOTA B2741S)

 

30 से 40 एचपी:-

  • कुबोटा एल 3408 (KUBOTA L3408)

 

40 से 50 एचपी:-

  • कुबोटा एल 4508 (KUBOTA L4508)
  • कुबोटा एम यू 4501 2 wd(KUBOTA MU4501 2WD)
  • कुबोटा एम यू 4501 4 wd(KUBOTA MU4501 4WD)

 

50 एचपी से अधिक:-

  • कुबोटा एम यू 5501 2 wd (KUBOTA MU5501 2WD)
  • कुबोटा एम यू 5501 4 wd (KUBOTA MU5501 4WD)

 

कुबोटा ट्रैक्टर सीरीज (Kubota tractor series):-

 

कुबोटा ट्रैक्टर्स (Kubota tractors) विभिन्न श्रृंखलाओं में ट्रैक्टरों की एक बड़ी रेंज को बाज़ार में उतारता है।

कुबोटा सीरीज:- यह सीरीज कुबोटा के सबसे छोटे ट्रैक्टर मिनी ट्रैक्टर के लिए जानी जाती है। इस सीरीज में आपको विश्व के सबसे पतले ट्रैक्टर का ऑप्शन भी मिलता है। जी हां कुबोटा का A211N ही विश्व का सबसे पतला ट्रैक्टर है। कुबोटा ए 211 एन (KUBOTA A211N) और कुबोटा ए 211 एन - ओपी (KUBOTA A211N-OP), दोनों 21 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर बागवानी किसानों के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हैं।

kubota a211n

 

कुबोटा बी सीरीज:- बी सीरीज में कंपनी का सबसे पुराने व प्रसिद्ध ट्रैक्टर आते है। 24 एचपी में कुबोटा बी 2441 (KUBOTA B2441) व 27 एचपी में कुबोटा बी 2741 एस (KUBOTA B2741S) फल व फूल की खेती करने वाले किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

kubota b2441

कुबोटा एल सीरीज:-  इस सीरीज में  एक 34 एचपी ट्रैक्टर और एक 45 एचपी ट्रैक्टर शामिल किया गया है। कुबोटा एल 3408 (KUBOTA L3408) और कुबोटा एल 4508 (KUBOTA L4508), दोनों ही ट्रेक्टर भारतीय किसानों के लिए बहुत ही उचित विकल्प है। दोनों में सभी प्रकार के फीचर मौजूद हैं, जो सीमित भूमि में खेती करने वाले किसान के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।

kubota L4508

कुबोटा एम यू सीरीज:- अगले नाम आता है कुबोटा की सबसे प्रसिद्ध और सबसे दमदार ट्रैक्टर वाली सीरीज एम यू का। इस सीरीज में बहुउपयोगी ट्रैक्टर है जिनकी ताकत और फीचर का कोई तोड़ नहीं। 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ही विकल्प में मौजूद, 4501 और 5501 ट्रैक्टर शानदार है, जानदार है। इनकी सराहना भारत के हर किसान ने की है।

kubota mu4501

कुबोटा ट्रैक्टर फीचर्स (Kubota tractor features)

अब बात कर लेते हैं कुबोटा ट्रैक्टर के ख़ासीयत की जिनके दम पर उन्होंने इतना नाम कमाया है। जापानी टेक्नोलॉजी से निर्मित इन ट्रैक्टरों में वह सभी फीचर्स हैं जिनके दम पर एक ट्रैक्टर लंबे समय तक चलता है, कम तेल पीता है, और ज्यादा ताकत देता है।  मिनी ट्रैक्टर में सुविधा के लिए यह जहां सबसे छोटा ट्रैक्टर बनाते हैं, वहीं उनमें बड़े टायर और सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देते हैं। 

इनके कम वज़न के ट्रैक्टर ड्राइवर को आसानी प्रदान करते है और बहुउपयोगी होते है।

इनके MU सीरीज के ट्रैक्टर ईंधन दक्षता, टिकाऊ और पावर-पैक प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। बैलेंसर शाफ्ट तकनीक बहुत कम कंपन के साथ इंजन के शोर को कम करने में मदद करती है, कई कृषि कार्यों में चालक को लंबे समय तक काम करने में मदद करती है।

ताकत और ईंधन दक्षता का ऐसा कांबिनेशन आपको केवल कुबोटा में ही मिलेगा। क्योंकि इनके के क्यू 4 पी इंजन जैसा इंजन और कहीं नहीं।

डबल क्लच, ऑयल इमर्सेड ब्रेक और प्रिसिजन हाइड्रोलिक जैसे सभी छोटे बड़े फीचर का कुबोता में ध्यान रखा गया है।

 

तो यह थी कुबोटा ट्रैक्टर किमत, फीचरसीरीज की खास जानकारी, आप TractorGyan पर ही कुबोटा के हर ट्रैक्टर की छोटी बड़ी जानकारी तलाश सकते हैं।

आप अगर कुबोटा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो TractorGyan पर जॉन डियर के नजदीकी डीलर और कुबोटा ऑन रॉड प्राइस की जानकारी भी मिल जाएगी।

इसके अलावा अन्य ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।

Read More

 Mahindra sales down April 2020       

Escorts Agri Machinery Sold 12,533 Tractors In June 2022, UP 15.5%  

  Read More  

 Mahiahindra sales down April 2020       

Vst Sold 3010 Power Tillers And 927 Tractors In June 2022                     

Read More  

 Mahindra sales down April 2020       

Mahindra’s Fes Sells 46875 Tractors In June 2022, Up 31%                    

Read More

Write Your Comment About कुबोटा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल|

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance