आज हम यहां हैं ताकि हम आयशर ट्रैक्टर के Eicher 485 Super DI के सभी विशेषताएँ और मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
आयशर 485 ट्रैक्टर फ़ीचर

-
Eicher 485 ट्रैक्टर में 2945 cc का engine है, जो 45 Horse Power और 3 सिलेंडर के साथ आता है।
-
बात करते है इसके looks की, Eicher ने हाल ही में इस ट्रैक्टर के look में काफ़ी बदलाव किया है। Bumper को पहले से ऊँचा किया गया है साथ ही सायलेन्सर को इलिप्टिकल कर दिया गया है जो ट्रैक्टर की आवाज़ कम करता है।
-
अब आगे बढ़ते हैं और बात करते है इसके फ़ीचर की। इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक और तेल में डूबे ब्रेक दोनो ऑप्शन दिये गये हैं साथ ही ये ट्रैक्टर आता है सिंगल और डूअल क्लच दोनो ऑप्शन के साथ। ट्रैक्टर में आराम को ध्यान में रखते हुए इस आयशर 485 सुपर डीआई में power steering दी गयी है वैसे आप सादा स्टीरिंग भी अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
-
Eicher 485 में 8 फ़ॉर्वर्ड, 2 रिवर्स स्पीड दी गयी है, साथ ही ये ट्रैक्टर सेंट्रल शिफ़्ट और side शिफ़्ट गीयर के साथ आता है। अगर बात करे इसकी लिफ़्ट की तो इसकी लिफ़्ट 1200 से 1650 किलोग्राम तक का वज़न उठा सकती है। ये अलग अलग मॉडल में अलग दी गयी है। काम को आसान बनाने के लिये इसमें रिवर्स pto का ऑप्शन भी दिया गया है।
-
Eicher 485 Super DI में आगे का Tyre 6 X 16 वहीं पीछे के tyre में 13.6 X 28 और 14.9 X 28 के ऑप्शन दिये गये हैं। अब बात करते है काम की तो ये ट्रैक्टर आलू प्लैन्टर, plough, कल्टीवेटर, रोटावेटर, डोज़र जैसे implements को आसानी से चला सकता है। इसकी 32.3 kilo meter प्रति घंटे की स्पीड इसे ट्रॉली पर भी बेहतर बनाती है।
Eicher 485 Super DI Tractor Specifications
HP |
45 |
Engine Cylinder |
3 |
Displacement |
2945 cc |
Number Of Gears |
8 Forward + 2 Reverse |
Clutch Type |
Dual/Single |
Transmission Type |
Central Shift, Combination Of Constant Mesh And Sliding Mesh/Side Shift |
PTO Type |
Live |
PTO Speed |
540 RPM |
Brakes Type |
Dry Disc Brakes / Oil Immersed Brakes |
Steering |
Manual / Power Steering |
Fuel Tank Capacity |
48 L |
Wheel Base |
2008 mm |
Tyre Size |
F(6X16), R(13.6X28 / 14.9X28) |
Lifting Capacity |
1650 kg |
Price |
Rs. 6.40 - 6.70 Lakh* |
Eicher 485 Super DI Price
Eicher 485 की क़ीमत 6.40 लाख से 6.70 लाख* रुपये है। Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Eicher 485 Tractor Price आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।