Mahindra 575 vs Mahindra 475 tractor comparison in India
इंडिया में जब सबसे ज़्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर की बात आती है तो महिंद्रा कम्पनी के 575 और 475 ट्रैक्टर का नाम ज़रूर आता है। आपस में कितने अलग हैं ये दोनो ट्रैक्टर, चलिये जानते हैं!
Mahindra 475 DI में जहाँ 42 HP का Engine दिया है तो Mahindra 575 DI में 45 HP का। ये दोनो ही ट्रैक्टर आते हैं 4 सिलेंडर Engine के साथ। इन दोनो ट्रैक्टर में बहुत सारे फ़ीचर एक जैसे हैं, जैसे दोनो ट्रैक्टर का Engine CC 2730 है जो 1900 rated RPM पर काम करता है। दोनो ट्रैक्टर में मकैनिकल और पॉवर steering दोनो ऑप्शन दिये गये हैं। साथ ही ये ट्रैक्टर आते हैं ड्राई डिस्क ब्रेक और तेल में डूबे ब्रेक के साथ।
यहाँ तक कि दोनो ही ट्रैक्टर में Single और Dual Clutch दोनो ऑप्शन दिये गये हैं। ये दोनो ट्रैक्टर ही Sliding Mesh और Partial Constant Mesh दोनो Gear ऑप्शन के साथ आते हैं। अगर Speed की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 8 अगली और 2 पिछली स्पीड दी गयी है। इतना ही नहीं दोनो ट्रैक्टर में Water Cooled Engine के साथ ही 3 Stage Oil Bath Type Air Cleaner दिया गया है। दोनो Tractor में यहाँ तक की रिवर्स PTO का ऑप्शन भी दिया गया है। Tyre की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 6 16 के अगले Tyre दिये गये हैं और साथ ही दोनो ट्रैक्टर का व्हील बेस भी एक जैसा 1945mm है.
अब आप सोच रहे होंगे कि महिंद्रा 575 और 475 में सब कुछ तो एक जैसा है फिर अंतर कहाँ है? चलिये हम बताते हैं! वज़न उठाने की Capacity की बात करें तो इसमें 575 आगे निकल जाता है जहाँ 475 उठा सकता है 1500 किलोग्राम वज़न वहीं 575 उठा सकता है 1600 किलोग्राम तक का वज़न। अधिकतम फ़ॉर्वर्ड स्पीड में जहाँ 575 में 29.19 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड दी गयी है तो 475 में 28.19 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड दी गयी है।
दोनो ट्रैक्टर की लम्बाई में भी मामूली ही अंतर है जहाँ 575 की लम्बाई 3570 mm है वहीं 475 की लम्बाई 3510 mm है। 575 का 1860 kg का वज़न 475 के 1830 kg से थोड़ा ज़्यादा है। एक चीज़ जिसमें 575 काफ़ी आगे निकल जाता है वो है इसके पिछले Tyre. जहाँ 575 में 13 6 28 के साथ ही बड़े Tyre 14 9 28 का ऑप्शन दिया गया वहीं 475 में 13 6 28 के साथ 12 4 28 के छोटे Tyre का ऑप्शन दिया गया है। दोनो ट्रैक्टर की क़ीमत की बात करें तो दोनो ट्रैक्टर में ज़्यादा अंतर नहीं है दोनो ट्रैक्टर की क़ीमत में लगभग 30000 रुपये का मामूली अंतर है।
महिंद्रा 575 और 475 दोनो ही ट्रैक्टर एक दूसरे से बहुत मिलते हैं। आपको क्या लगता है महिंद्रा 575 और महिंद्रा 475 में कौनसा ट्रैक्टर बेस्ट है? और आगे आप किन ट्रैक्टर की तुलना देखना चाहते हैं हमें कमेंट करके बतायें।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Mahindra Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Read More
![]() |
ट्रैक्टर खरीदने जा रहें हैं तो पहले यह जरूर देख लें, समझ जाएंगे कौन सा ट्रैक्टर है बेहतर। |
![]() |
भारत के 13 सबसे पॉवरफुल ट्रैक्टर | 2021 |
![]() |
जानिये नये महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस पुराने महिंद्रा 575 डीआई से कितना अलग है! |
Category
Write Your Comment About Mahindra 575 vs Mahindra 475 tractor comparison in India
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025