tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस: दमदार माइलेज देने वाला 2WD ट्रैक्टर

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस: दमदार माइलेज देने वाला 2WD ट्रैक्टर image
By Team Tractor Gyan
22 Feb, 2024
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

Table Of Content

महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी 30 से भी ज्यादा सालों से ट्रैक्टर्स बना रही हैं। इस अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने अभी तक किसानों को बहुत ही शक्तिशाली, प्रदर्शन में उच्च और बेहतरीन ताकत वाले ट्रैक्टर्स प्रदान किये है। किसानों द्वारा महिंद्रा के ट्रैक्टर्स बहुत ही ज्यादा पसंद और इस्तेमाल किये जाते हैं। यह हमेशा कुछ ख़ास ट्रैक्टर्स की पेशकश करता हैं। इसका महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर उन्हीं में से एक हैं। यह आपकी कृषि की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता हैं। यह ट्रैक्टर  31.3 kW, 42 एचपी इंजन के साथ आता हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस कम रखरखाव लागत, आरामदायक बैठक, 2-व्हील ट्रैक्टर सुचारू ट्रांसमिशन, आकर्षक डिजाइन, शानदार ब्रेकिंग प्रदर्शन और बड़े टायर  प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर 1500 किग्रा उठाने की क्षमता रखता हैं। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर होते हैं साथ ही यह एमबी हल, गायरोवेटर, आलू प्लांटर, थ्रेशर, बीज ड्रिल, रिजर, डिस्क हल, सिंगल एक्सल ट्रेलर, जेनसेट, टिपिंग ट्रेलर, पोस्ट होल डिगर जैसे कृषि अनुप्रयोगों में भी सर्वोत्तम हैं। इस ट्रैक्टर पर 6 साल की वारंटी मिलती हैं।

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की विशेषताएं

  • महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस में पर्याप्त ईंधन टैंक है जो किसानों को लम्बे समय तक खेत पर कार्य करने में मदद करता हैं।

  • इस ट्रैक्टर पर मिलती हैं पुरे 6 साल की वारंटी जो 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और इंजन और ट्रांसमिशन आइटम पर 4 साल की वारंटी के साथ आता हैं।

  • यह बेहद ही आकर्षक फ्रंट ग्रिल और स्टाइलिश डिजाइन के साथ क्रोम फिनिश हेडलैंप के साथ आता हैं। 

  • इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर होते हैं।

  • इसका ट्रांसमिशन आसान और सुचारू गियर शिफ्टिंग ऑपरेशन प्रदान करता है जो गियर बॉक्स को लंबा जीवन देता है और इससे ड्राइवर को थकान भी कम होती है।

  • ईएलएस इंजन के साथ यह कठिन कृषि अनुप्रयोगों को भी तेजी से करता है।

  • इसमें दिया गया उन्नत और उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोलिक्स विशेष रूप से गायरोवेटर जैसे उपकरणों को उपयोग करना आसान बनाते हैं। 

  • महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस में पर्याप्त ईंधन टैंक है जो किसानों को लम्बे समय तक खेत पर कार्य करने में मदद करता हैं। 

  • इसका ब्रेकिंग प्रदर्शन बेहतरीन हैं और ब्रेक को लम्बी लाइफ दी गई हैं जिससे ज्यादा रखरखाव करने की जरूरत नहीं होती हैं। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर फ़ीचर

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर इंजन

mahindra 415 di xp plus engine

यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर के साथ आता हैं जो ट्रैक्टर को पॉवरफुल बनाने में मदद करते हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर 42 एचपी का ट्रैक्टर हैं। कंपनी ने इसमें ऑइल बाथ एयर फ़िल्टर दिया हैं। इसमें अधिकतम 37 एचपी की क्षमता हैं। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 60 हैं। इंजन रेटेड आरपीएम 2000 आरपीएम दिया गया हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 415 DI XP Plus) ट्रैक्टर अधिकतम 179 टॉर्क के साथ आता हैं।  इसके फ्यूल टैंक में मैटेलिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया हैं। इसमें दिया गया पैरेलल कूलैंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम इंजन को ठंडा रखने में मदद करता हैं।  

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर हाइड्रोलिक

mahindra 415 di xp plus hydraulics

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का हाइड्रोलिक्स उन्नत और उच्च शुद्धता वाला होता है जो गायरोवेटर जैसे आधुनिक उपकरणों के आसान उपयोग के लिए बेहतर होता हैं। इसके हाइड्रोलिक पंप का फ्लो 29.5 लीटर प्रति मिनट होता हैं। इसमें ADDC प्रकार का हाइड्रोलिक नियंत्रण दिया गया है। इस ट्रैक्टर के उठाने की क्षमता 1500 किग्रा हैं। यह 2 डब्ल्यूडी व्हील ड्राइव में आता हैं। इसमें 3 प्वाइंट लिंकेज भी दिए गए हैं। आप अपने कार्य अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर स्टीयरिंग

mahindra 415 di xp plus steering

आपको इस ट्रैक्टर में बहुत ही बेहतरीन डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग/ मैनुअल स्टीयरिंग (वैकल्पिक) मिलेगी। आप अपने कार्य के अनुसार चयन कर सकते हैं। यह आसान और सटीक स्टीयरिंग प्रदान करती हैं। यह आरामदायक ऑपरेशन और ज्यादा देर तक काम करने के लिए उपयुक्त है।​

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पीटीओ

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ है। इसका पीटीओ आरपीएम 540 हैं और पीटीओ पावर 37.4 एचपी हैं। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर ट्रांसमिशन (गियरबॉक्स)

mahindra 415 di xp plus transmission

इस दमदार ट्रैक्टर में मिलता हैं पार्शल कांस्टेंट-मेश ट्रांसमिशन जो आसान और सुचारू गियर-शिफ्टिंग ऑपरेशन के कार्य को सफल बनाता हैं। यह ट्रांसमिशन गियरबॉक्स को लम्बा जीवन प्रदान करता हैं और इससे ऑपरेटर को थकान कम महसूस होती हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड गियर बॉक्स+ 2 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इसकी न्यूनतम फॉरवर्ड स्पीड हैं 29 किमी प्रति घंटे और अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड हैं 29.8 किमी प्रति घंटे हैं। इसमें 11.9 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रिवर्स स्पीड दी गई हैं। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर ब्रेक्स और क्लच

mahindra 415 di xp plus tractor brakes

मल्टी-डिस्क तेल में डूबे हुए  ब्रेक्स के साथ यह ट्रैक्टर आता हैं। जो सर्वोत्तम ब्रेकिंग प्रदर्शन देते है और ब्रेक को लम्बा जीवन देते हैं। इनके रखरखाव पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होती हैं। यह स्लाइडिंग मेश क्लच के साथ आता है जो ट्रैक्टर को चलाना आसान बनाता है। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर स्लाइडिंग मेश क्लच के साथ 2 विकल्पों में आता हैं। सिंगल, स्टैण्डर्ड क्लच / डुअल क्लच-आरसीआरपीटीओ (ओटीपी) इससे आप ऍप्लिकेशन्स को आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको पीटीओ का कार्य अधिक रहता है तो आप ड्यूल क्लच का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर ज्यादा पीटीओ का कार्य ना हो तो आप सिंगल क्लच का इस्तेमाल कर सकते हैं।

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर सिलेंडर 

इस ट्रैक्टर में वर्टिकल, इनलाइन प्रकृति के 4 सिलेंडर होते हैं। यह सिलेंडर हेड मोनोब्लॉक प्रकार के होते हैं। इसमें गीले सिलेंडर लाइनर होते हैं जो रीप्लेसेबल होते हैं। बोर/स्ट्रोक 88.9/110 मिमी का होता हैं। इसकी क्षमता 2730 सीसी होती हैं। वाल्व ओवरहेड और इनलाइन में होते हैं। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर डिज़ाइन और लुक 

यह एक ख़ास स्टाइल और स्ट्रक्चर वाला ट्रैक्टर है। इसका फ्रंट ग्रिल बेहद ही आकर्षक हैं। इसमें जाली के साथ क्रोम फिनिशिंग वाले हेड लैंप दिए गए है। आपको महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में स्टाइलिश डिजाइन के स्टीकर भी देखने को मिलेंगे। ट्रैक्टर के बेहतर संतुलन और ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ने व लगातार गति के लिए इस ट्रैक्टर में बो-टाइप फ्रंट एक्सल हैं साथ ही इस ट्रैक्टर में ऑपरेटर के बैठने के लिए बहुत ही आरामदायक सीट हैं और साफ़ दिखाई दे सके इसके लिए एलसीडी क्लस्टर पैनल भी इस ट्रैक्टर में आते हैं। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के सहायक उपकरण

इस ट्रैक्टर के साथ बहुत से उपकरणों का उपयोग किया जा सकता हैं। यह इन कृषि उपकरणों को चलाने के लिए शक्ति प्रदान करता है। गायरोवेटर, हल, डिस्क हल, बीज ड्रिल, सिंगल एक्सल ट्रेलर, कल्टीवेटर, जेनसेट, रिजर, पोस्ट होल डिगर, आलू प्लैन्टर, थ्रेशर अन्य उपकरण के साथ अच्छा प्रदर्शन करता है।

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर वारंटी 

इस ट्रैक्टर पर पुरे 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और इंजन और ट्रांसमिशन आइटम पर 4 साल की वारंटी कंपनी द्वारा दी गई है। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की यह वारंटी ओईएम आइटम और टूट-फूट वाले आइटम पर लागू नहीं है।

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर टायर

mahindra 415 di xp plus tyre

इस ट्रैक्टर के रियर टायर का आकार 13.6 x 28 / 12.4 x 28 है और इसका फ्रंट टायर 6 X 16 साइज में आता हैं। यह गीली मिट्टी मे भी कृषि कार्यो करने के लिए बेहतर पकड़ बनाये रखने और कम फिसलन के लिए सक्षम हैं। इनके उठाने की क्षमता 1500 किग्रा हैं। इसमें एडीडीसी प्रकार के 3 प्वाइंट लिंकेज भी हैं। व्हील ड्राइव 2 WD आपको इसमें मिलेगी। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर इलेक्ट्रिक सिस्टम 

इस ट्रैक्टर में 12 वॉल्ट 75 AH की बैटरी और अल्टरनेटर 12 वॉल्ट 36 A का दिया गया हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर डीआई इंजन- एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रॉक (ईएलएस) टेक्नोलोजी के साथ बनाया गया है जो अच्छी बिजली का उत्पादन करता है जिसकी सहायता से कृषि के भारी उपकरणों को चलाया जा सकता है और इंजन भी लम्बे समय तक चलता है।

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत

इस ट्रैक्टर्स में बहुत ही बढ़िया विशेषताएं हैं इसकी कीमत भी विशेषताओं के हिसाब से उचित हैं। महिंद्रा 415 ट्रैक्टर की कीमत 6.20 लाख से 6.40 लाख* रुपये है। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर खरीदने के लिए किसान अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ट्रैक्टरज्ञान पर आपको ट्रैक्टरज्ञान पर अपने लिए डीलर्स खोजने का विकल्प मिलेगा। 

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स

एचपी 42
इंजन सिलेंडर 4
गियर के नंबर 8 Forward + 2 Reverse
ट्रांसमिशन  Partial constant mesh
क्लच प्रकार Single / Dual with RCRPTO
पीटीओ टाइप 6 Splines
पीटीओ स्पीड 540 
ब्रेक प्रकार Multi Disc Oil Immersed Brakes
स्टीयरिंग Power steering / Manual Steering
व्हील ड्राइव 2WD
टायर का आकार F(6.0X16), R(13.6X28)
उठाने की क्षमता 1500 kg
कीमत  6.20 - 6.40 Lakh*

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान क्यों?

ट्रैक्टरज्ञान प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर्स की विस्तृत जानकारी दी जाती हैं। पूर्ण जानकारी होने पर ट्रैक्टर खरीदने में आसानी होती हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर के बारे में भी हमारी वेबसाइट पर पूरी जानकारी मौजूद हैं जैसे: महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का इंजन, विशेषताएं, कीमत, डिज़ाइन और लुक आदि। इसके साथ ही आप कई ब्रांड के ट्रैक्टर्स, कृषि उपकरण, टायर्स भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। 

महिंद्रा का महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर वाकई में बहुत मजबूत ट्रैक्टर हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर आप सही कीमत में इस ट्रैक्टर को खरीद सकते हैं। यह ट्रैक्टर आपकी खेती की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता हैं। इसका ईएलएस इंजन कठिन अनुप्रयोगों को भी बहुत कम समय में कर देता हैं। आप ट्रैक्टरज्ञान पर इस ट्रैक्टर से संबंधित सबकुछ जान सकते हैं साथ ही नए ट्रैक्टर्स, ट्रैक्टर्स की कीमत, इस्तेमाल किये गए ट्रैक्टर्स, कृषि यंत्र आदि सब यहाँ दिए गए हैं। ऐसी ही कृषि से संबंधित अपडेट्स पाने के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर बने रहे।

इस जबरदस्त ट्रैक्टर में 42 एचपी का इंजन होता हैं। यह 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ आता हैं। इस ट्रैक्टर की कम रखरखाव लागत, बड़े टायर, आकर्षक डिजाइन, आरामदायक बैठक और शानदार ब्रेकिंग प्रदर्शन से इसे और भी ज्यादा पसंद किया जाता हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किग्रा हैं। इसमें डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग/ मैनुअल स्टीयरिंग (वैकल्पिक) दी गई हैं। यह ट्रैक्टर वर्टिकल, इनलाइन प्रकृति के 4 सिलेंडर के साथ आता हैं। महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर थ्रेशर, गायरोवेटर, जेनसेट, सिंगल एक्सल ट्रेलर, आलू प्लांटर व अन्य उपकरणों के साथ कार्य करने में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता हैं।

Read More Blogs

जॉन डियर 5310 गियर प्रो 4WD TREM IV: 55 HP श्रेणी में कृषि के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर image

नई तकनीक और सबसे शक्तिशाली का अर्थ हैं "जॉन डियर", जॉन डियर ट्रैक्टर अपने 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की एक विशाल रेंज प्रदान करता है। जॉन डीयर 5310 गियरप्रो 4WD को किंग ऑफ फील्ड के रूप में जाना...

पॉवर ट्रैक यूरो 50 पावरहाउस : 2000 कि.ग्रा वजन उठाने की क्षमता वाला दमदार ट्रैक्टर image

पॉवरट्रैक ट्रैक्टर भारत में भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। पॉवरट्रैक एस्कॉर्ट समूह का ट्रैक्टर हैं। पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर में एडवांस तकनीक का प्रयोग किया गया हैं जिससे यह ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय हैं। पॉवरट्रैक यूरो 50 पावरहाउस एक 52 एचपी ट्रैक्टर...

सोनालीका डीआई 750 III सिकंदर : 4 इंजन सिलेंडर के साथ देता है दमदार माइलेज image

सोनालीका ट्रैक्टर निर्माण में एक अग्रणी कंपनी है। सोनालीका भारत में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों और इंजनों के लिए जानी जाती है। सोनालीका ब्रांड के ट्रैक्टर किफायती और दमदार भी होते हैं। इनमें से एक हैं सोनालीका डीआई 750 सिकंदर ट्रैक्टर जो मजबूत ट्रैक्टर...

Write Your Comment About महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस: दमदार माइलेज देने वाला 2WD ट्रैक्टर

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance