वीएसटी ने अप्रैल'23 में 412 ट्रैक्टर और 1790 पावर टिलर बेचे
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी भारतीय कृषि उद्योग जगत में एक जाना-माना नाम है। हाल ही में कंपनी ने अपने ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री की रिपोर्ट जारी की।अप्रैल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2023 में 412 ट्रैक्टर और 1790 पावर टिलर बेचे।
आइए इस रिपोर्ट के कुछ मुख्य तथ्यों को जानते है।
विवरण |
वर्तमान अवधि के लिए (in Nos.) |
|
अप्रैल - 2023 |
अप्रैल - 2022 |
|
पावर टिलर |
1790 |
2355 |
ट्रैक्टर |
412 |
507 |
कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर) |
2202 |
2862 |
इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में अप्रैल 2023 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की बिक्री कम रही है। पिछले साल इस कंपनी ने 507 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी जो इस साल घट कर 412 हो गयी है। 95 ट्रैक्टरों की कम बिक्री के अतिरिक्त वीएसटी को पावर टिलर्स की बिक्री में भी कमी देखने को मिली।
अप्रैल 2023 में वीएसटी में 1790 पावर टिलर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में कम है।अप्रैल 2022 में वीएसटी कुल 2355 पावर टिलर बेचने में सफल रही। 565 कम पावर टिलर्स की बिक्री से मामूली गिरावट आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की अप्रैल 2023 में वीएसटी ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री 2202 रही है। जबकि अप्रैल 2022 में कुल बिक्री 2862 रही थी। हालाँकि,अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचना मुश्किल है क्योंकि आने वाले महीनो में भी कंपनी कमी को पूरी कर सकती है।
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के बारे में
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड का गठन वर्ष 1967 में वीएसटी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के द्वारा किया गया था। पिछले 55 से भी अधिक वर्षों से वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर भारतीय किसानों के सशक्तिकरण का सराहनीय काम कर रही है। वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड कृषि के मशीनीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य एक बहुत बड़े पैमाने पर कर रही है। भारतीय कृषि बाजार में यह संगठन टिलर और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स का सबसे बड़ा निर्माता है। इसके साथ ही यह ट्रैक्टर, इंजन, ट्रांसमिशन, पावर रीपर और प्रेसिजन कंपोनेंट्स जैसी अन्य बहुत से कृषि उपकरणों के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय किसानो को सशक्त करने के साथ-साथ, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर यूरोपीय, एशियाई और अफ्रीकी किसानो की उन्नति में भरपूर योगदान दे रहा है।
Category
Read More Blogs
Mumbai, May 02, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for April 2023.
Domestic sales in April 2023 were at 35,398 units, as against 39,405 units during April 2022.
Total tractor...
Vst Tillers Tractors Ltd. company releases the report of their tractors and power tillers sales in April 2023. According to the reports of April 2023, Vst Tillers Tractors sold 412 tractors and 1790 power tillers in April 2023. So, let's go into...
Write Your Comment About वीएसटी ने अप्रैल'23 में 412 ट्रैक्टर और 1790 पावर टिलर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025