जीतें डायनास्मार्ट 254 ट्रैक्टर और ₹2 लाख तक के इनाम, मैसी डायनास्टार सीजन 3 के साथ
Table of Content
भारत में किसानों और इनोवेटर्स के लिए एक बड़ा मौका TAFE द्वारा लॉन्च किया गया है, मैसी डायनास्टार सीजन 3 न सिर्फ एक कॉन्टेस्ट है, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप अपने आइडिया को नेशनल लेवल पर पहचान दिला सकते हैं।
इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने वालों को आकर्षक इनामों के साथ-साथ एक शानदार मैसी फर्ग्यूसन डायनास्मार्ट 254 ट्रैक्टर जीतने का मौका भी मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं इस कॉन्टेस्ट और ट्रैक्टर की डिटेल्स।
क्या है मैसी डायनास्टार सीजन 3?
मैसी डायनास्टार सीजन 3 एक नेशनल लेवल इनोवेशन कॉन्टेस्ट है, जिसका उद्देश्य किसानों, युवाओं, स्टार्टअप्स और ग्रामीण उद्यमियों के नए और उपयोगी आइडियाज को सामने लाना है।
इसमें प्रतिभागियों को ऐसे आइडिया प्रस्तुत करने होते हैं, जो मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की मदद से खेती या ग्रामीण बिजनेस में बदलाव ला सकें। यह कॉन्टेस्ट खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो खेती को मॉडर्न और प्रॉफिटेबल बनाना चाहते हैं।
मैसी डायनास्टार सीजन 3 में क्या होंगे इनाम?
इस कॉन्टेस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका ग्रैंड प्राइज:
- पहले विजेता को मिलेगा मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्टार ट्रैक्टर
- दूसरे और तीसरे नंबर के विजेता को मिलेंगे ₹2 लाख तक के इनाम
- इसके अलावा टॉप 30 लोगों को गिफ्ट हैंपर्स भी दिए जाएंगे
साथ ही, चयनित प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से गाइडेंस भी मिलेगा।
मैसी डायनास्टार सीजन 3 में कौन भाग ले सकता है?
- भारत का कोई भी नागरिक (18+ उम्र)
- किसान, छात्र, स्टार्टअप, उद्यमी
- कोई भी व्यक्ति जिसके पास यूनिक और प्रैक्टिकल आइडिया हो
आप अपना आइडिया वीडियो या डॉक्यूमेंट फॉर्म में जमा कर सकते हैं, और वो भी अपनी पसंदीदा भाषा में।
Quick Links
मैसी डायनास्टार सीजन 3 प्रतियोगिता में रजिस्टर कैसे करें?
मैसी डायनास्टार सीजन 3 प्रतियोगिता में रजिस्टर करना काफी आसान है। नीचे दिए गए सिम्पल स्टेप्स फॉलो कर के आप इस कॉम्पटीशन में भाग ले सकते हैं:
- प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ 👉 मैसी डायनास्टार सीजन 3 क्लिक करें
.webp)
- स्टेप-1: पिछले सीजन की प्रतियोगिता से जुड़े सवालों के जवाब दें।

- स्टेप-2: अपनी बेसिक जानकारी भरें जैसे कि: नाम, मोबाइल नंबर, राज्य / जिला, ट्रैक्टर से जुड़ी जानकारी

- स्टेप-3: दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे डालकर वेरिफाई करें।

सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस या स्क्रीन पर कंफर्मेशन पॉप अप मिल जाएगा।
क्यों है यह कॉन्टेस्ट खास?
डायनास्टार सीजन 3 सिर्फ इनाम जीतने का मौका नहीं है, बल्कि यह आपको:
- अपने आइडिया को बिजनेस में बदलने का अवसर देता है
- राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है
- खेती और ग्रामीण विकास में योगदान करने का मौका देता है
यह पहल भारत में एग्री-इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्टार – मुख्य स्पेसिफिकेशन
अब जानते हैं उस शानदार ट्रैक्टर के बारे में जो मिलने वाला है इस कॉम्पटीशन के फर्स्ट विनर को।
मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्टार ट्रैक्टर के दमदार फीचर्स:
- मैक्स ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स: इससे ब्रेकिंग ज़बरदस्त और स्मूथ रहती है। तेल में डूबे होने के कारण, यह ब्रेक्स लंबे समय तक भीतर परफॉरमेंस देते है।
- एक्सटेंडेबल व्हीलबेस: ज़रूरत के हिसाब से व्हीलबेस बढ़ा सकते हैं, जिससे स्टेबिलिटी और बैलेंस बेहतर मिलता है।
- क्वाड्रा पीटीओ: अलग-अलग काम के लिए 4 पीटीओ ऑप्शन्स यानी हर इम्प्लीमेंट के लिए सही स्पीड और परफॉर्मेंस।
- 24 स्पीड सुपर शटल: आगे-पीछे आसानी से गियर बदलें, बिना मेहनत के काम होगा तेज़ और आसान।
- ड्यूल डायाफ्राम क्लच: क्लच हल्का और टिकाऊ, लंबे समय तक बिना परेशानी काम करता है।
- हाइर ग्राउंड क्लियरेंस: ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी आराम से चले, नीचे से टकराने का डर कम।
- डायनालिफ्ट हाइड्रॉलिक्स: भारी से भारी उपकरण भी आसानी से उठाए।

| फीचर | विवरण |
|---|---|
| इंजन पावर | 50 एचपी |
| इंजन |
3 सिलेंडर, 2700 CC |
| गियर बॉक्स |
12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स |
| ट्रांसमिशन | कॉन्स्टेंट मेश |
| ब्रेक्स | ऑयल इमर्स्ड |
| स्टीयरिंग | पावर स्टीयरिंग |
| लिफ्टिंग कैपेसिटी | 2050 किग्रा |
| PTO | 540 RPM |
| फ्यूल टैंक | 58 लीटर |
| ड्राइव टाइप | 2WD |
निष्कर्ष
अगर आपके पास कोई ऐसा आइडिया है जो खेती या ग्रामीण बिजनेस को बदल सकता है, तो मैसी डायनास्टार सीजन 3 आपके लिए एक सुनहरा मौका है।
यहां आप न सिर्फ शानदार इनाम जीत सकते हैं, बल्कि अपने सपनों को भी एक नई उड़ान दे सकते हैं। तो देर मत कीजिए, अपना आइडिया तैयार करें और इस अनोखे कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनें!
Category
Read More Blogs
Any Indian farmer would be proud to bring home a new tractor. It's not just a machine; it's your partner in building your legacy. But buying a tractor is a big deal financially. The maths can get a little tricky when you...
In the heart of Indian villages, one can hear a sound which is synonymous with progress better than any other: the rhythmic sound of the Mahindra tractors. That legendary red machine is not a tractor to millions of farmers; it is...
If you're a farmer looking to upgrade your field game, you've probably heard the buzz about the New Holland Excel Ultima 5510 2WD. New Holland has a reputation for building "heavy-duty" tractors that don't just work hard but also make the operator's...
Write Your Comment About जीतें डायनास्मार्ट 254 ट्रैक्टर और ₹2 लाख तक के इनाम, मैसी डायनास्टार सीजन 3 के साथ
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
07 Jan 2026
18 Dec 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
09 Feb 2026
31 Jul 2025
18 Dec 2025
26 Dec 2025



















.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)






















