सितम्बर 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.66% की गिरावट - फाडा रिसर्च
फाड़ा ने हाल ही में सितम्बर 2023 की वाहन बिक्री रिपोर्ट को जारी किया है। हर महीने की तरह, इस महीने भी इस रिपोर्ट में भारत के कुछ मुख्य ट्रैक्टर निर्माताओं के द्वारा सितम्बर 2023 में की गयी ट्रैक्टर बिक्री की एक झलक मिलती है। इस रिपोर्ट से हमे पता चलता है कि सितम्बर 2023 में कुल 54,492 ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई, जो सितम्बर 2022 की तुलना में 9.66 % कम है। सितम्बर 2022 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 60,321 थी।
हमने आपके लिए इस रिपोर्ट में दिए गए डाटा को अच्छे से परखा और अब हम आपको बताने जा रहें हैं कि किस ट्रैक्टर निर्माता ने सितम्बर 2023 में कितने ट्रैक्टर बेचे । इसके साथ ही, हम आपको सितम्बर 2023 के बिक्री की तुलना सितम्बर 2022 की बिक्री से भी करके दिखाएँगे जिससे आप जान सकें कि भारत में सितम्बर के महीने में साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में कितनी वृद्धि या गिरावट हुई हैं।
ट्रैक्टर बिक्री डाटा सितम्बर 2023:
महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )
हर महीने की तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितम्बर में भी फाड़ा रिपोर्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इसके ट्रैक्टर किसानो को काफी पसंद आतें है क्योंकि ये मजबूती और प्रदर्शन का बेजोड़ मेल होतें है। सितम्बर 2023 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 12,600 ट्रैक्टर बेचे है, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 23.12% है।
अगर हम इस बिक्री डाटा की तुलना सितम्बर 2022 से करतें हैं तो हमे पता चलता हैं कि सितम्बर 2022 में अधिक ट्रैक्टर बेचे गए थे। सितम्बर 2022 में इस कंपनी ने कुल 12,733 ट्रैक्टर बेचकर कुल बाज़ार में 21.11% की हिस्सदारी हासिल की थी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ( स्वराज ट्रैक्टर )
स्वराज महिंद्रा एंड महिंद्रा का ही सब -ब्रांड है और यह भी अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। इस कंपनी ने सितम्बर 2022 में बेची गई 8,775 ट्रैक्टर्स की तुलना में सितम्बर 2023 में 9,853 ट्रैक्टर्स की बिक्री के साथ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। सितम्बर 2023 में स्वराज की बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई हैं। सितम्बर 2023 में इस कंपनी की हिस्सेदारी 18.08% हो गई जो कि सितम्बर 2022 में सिर्फ 14.55% थी।
इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने भी सितम्बर 2023 में सकारात्मक बिक्री वृद्धि का अनुभव किया। इस कंपनी ने, सितम्बर 2022 में 6,785 ट्रैक्टर्स की तुलना में सितम्बर 2023 में 7,056 ट्रैक्टर बेचे। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सितम्बर 2022 में 11.25% थी जो सितम्बर 2023 में बढ़कर 12.95% हो गई।
टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )
टैफे लिमिटेड, जो अपने टिकाऊ ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है, ने सितम्बर 2023 में 6,862 ट्रैक्टर्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। बाजार में इसकी कुल हिस्सेदारी 12.59% रही। सितम्बर 2022 में कंपनी का प्रदर्शन इससे अच्छा था क्योंकि तब कंपनी ने कुल 7,060 ट्रैक्टरो की बिक्री थी और 11.70% की बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी थी।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( एग्री मशीनरी ग्रुप )
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने भारतीय किसानों की जरूरतों के अनुरूप ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की है, जिसके चलते इस कंपनी ने भारतीय किसानों के दिल में अपनी एक ख़ास जगह बना ली है। इस रिपोर्ट में इस कंपनी ने सितम्बर 2023 में कुल 5,826 ट्रैक्टर बेचकर पाँचवा स्थान हासिल किया है। इस तरह, इस महीने एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड में भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कुल 10.69% की हिस्सेदारी हासिल की। यह प्रदर्शन सितम्बर 2022 से बेहतर है। सितम्बर 2022 में इस कंपनी ने कुल 5,561 ट्रैक्टर बेचकर 9.22 % बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।
जॉन डियर ट्रैक्टर
जॉन डियर भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम है। हमेशा से ही कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सितम्बर 2023 में इस कंपनी ने कुल 3,792 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल ट्रैक्टर बाजार में 6.96% हिस्सेदारी का दावा किया। यह सितम्बर 2022 में बेचे गए ट्रैक्टर्स से कम है क्योंकि उस साल जॉन डियर ने कुल 4,630 ट्रैक्टर बेचे और बाजार हिस्सेदारी में सिर्फ 7.68% का हिस्सा हासिल किया।
आयशर ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर्स ने लगातार ट्रैक्टर बिक्री में उछाल देखा है। सितम्बर 2023 में 3,745 ट्रैक्टर्स बेच कर इस भरोसेमंद ट्रैक्टर निर्माता ने 6.87% बाजार हिस्सेदारी का दवा किया। सितम्बर 2022 में यह बिक्री डाटा सिर्फ़ 3,615 ट्रैक्टर था और आयशर ट्रैक्टर्स की बाजार हिस्सेदारी 5.99 % थी।
सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )
चलिए अब सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की सितम्बर 2023 में होने वाली बिक्री की बात करते हैं। सितम्बर 2023 में कुल 1,903 ट्रैक्टर्स की बिक्री दर्ज की थी और इसकी बाजार में 3.49% की हिस्सेदारी थी। अगर हम इसकी तुलना सितम्बर 2022 की बिक्री से करतें हैं तो हमें पता चलता है कि सितम्बर 2023 की बिक्री में थोड़ी गिरावट है।सितम्बर 2022 में 2,263 ट्रैक्टर बेच कर सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने 3.75% बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।
कुबोटा ट्रैक्टर एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड
कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड ने सितम्बर 2023 में 918 ट्रैक्टर्स बेचे, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 1.68% है, जो सितम्बर 2022 में बेचे गए 1,445 ट्रैक्टर्स (2.40% बाजार हिस्सेदारी) से थोड़ा कम है।
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड
वीएसटी टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने सितम्बर 2023 में कुल 279 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल ट्रैक्टर बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी 0.51% रही। अगर हम साल-दर-साल बिक्री की बात करें तो इस ब्रांड ने सितम्बर 2022 में अधिक ट्रैक्टर बेचे। सितम्बर 2022 में, वीएसटी टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड की कुल ट्रैक्टर बिक्री 538 ट्रैक्टर्स थी और इसकी बाजार में हिस्सेदारी केवल 0.89% थी।
फाॅर्स मोटर्स लिमिटेड
इस महीने की फाड़ा रिपोर्ट में नयी एंट्री है और वो है फाॅर्स मोटर्स लिमिटेड। सितम्बर 2023 में इस कंपनी ने कुल 251 ट्रैक्टर बेचे और कुल बाजार की 0.46% हिस्सेदारी अपने नाम करी।
अगर हम इस ब्रांड के प्रदर्शन की तुलना सितम्बर 2022 से करें तो हमें पता चलता है कि ब्रांड ने सितम्बर 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया था। सितम्बर 2022 में कंपनी ने 345 ट्रैक्टर बेचे और इसका बाजार में हिस्सा 0.57% था।
ग्रोमेक्स अग्रि एक्विपमेंट लिमिटेड की बिक्री
ग्रोमेक्स अग्रि एक्विपमेंट लिमिटेड ने सितम्बर 2023 में कुल 188 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल ट्रैक्टर बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी 0.35% रही। अगर हम साल-दर-साल बिक्री की बात करें तो इस ब्रांड ने सितम्बर 2022 में अधिक ट्रैक्टर बेचे। सितम्बर 2022 में, ग्रोमेक्स अग्रि एक्विपमेंट लिमिटेड की कुल ट्रैक्टर बिक्री 270 थी और इसकी बाजार में हिस्सेदारी 0.45% थी।
अन्य ट्रैक्टर ब्रांड्स की बिक्री
इन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड्स के अलावा, भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कुछ छोटे ब्रांड्स भी है और सितम्बर 2023 में इन सभी अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल बिक्री 1,219 इकाई थी। ट्रैक्टर बाज़ार में इनकी कुल हिस्सेदारी 2.24% रहा। इन सभी अन्य ब्रांड्स ने सितम्बर 2022 में बहुत बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्होंने मिलकर कुल 6,301 ट्रैक्टर्स बेचे और 10.45 % की बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की थी।
अस्वीकरण
1. उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।
2- भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 03.08.23 तक वाहन खुदरा डाटा एकत्र किया गया है और 1,440 आरटीओ में से 1,352 आरटीओ से एकत्र किया गया है।
Category
Read More Blogs
In September 2023, the Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) released data that caught the attention of both industry insiders and enthusiasts alike. According to their report, FADA Retail Tractor Sales experienced a notable decrease of 9.66% Year-over-Year (YoY). This unexpected decline...
Write Your Comment About सितम्बर 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.66% की गिरावट - फाडा रिसर्च
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025