अक्टूबर 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 14.59% की वृद्धि - फाडा रिसर्च
फाड़ा ने हाल ही में अक्टूबर 2023 की वाहन बिक्री रिपोर्ट को जारी किया है। हर महीने की तरह, इस महीने भी इस रिपोर्ट में भारत के कुछ मुख्य ट्रैक्टर निर्माताओं के द्वारा अक्टूबर 2023 में की गयी ट्रैक्टर बिक्री की एक झलक मिलती है। इस रिपोर्ट से हमें पता चलता है कि अक्टूबर 2023 में कुल 62,440 ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई, जो सितम्बर 2023 की तुलना में 14.59% अधिक है। अक्टूबर 2022 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 58,823 थी।
हमने आपके लिए इस रिपोर्ट में दिए गए डाटा को अच्छे से परखा और अब हम आपको बताने जा रहें हैं कि किस ट्रैक्टर निर्माता ने अक्टूबर 2023 में कितने ट्रैक्टर बेचे। इसके साथ ही, हम आपको अक्टूबर 2023 की बिक्री की तुलना अक्टूबर 2022 की बिक्री से भी करके दिखाएँगे जिससे आप जान सकें कि भारत में अक्टूबर के महीने में साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में कितनी वृद्धि या गिरावट हुई हैं।
ट्रैक्टर बिक्री डाटा अक्टूबर 2023:
1. महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )
हर महीने की तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर में भी फाड़ा रिपोर्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इसके ट्रैक्टर किसानों को काफी पसंद आते है क्योंकि ये मजबूती और प्रदर्शन के बेजोड़ मेल होते है। अक्टूबर 2023 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 14,180 ट्रैक्टर बेचे है, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 22.71% है।
अगर हम इस बिक्री डाटा की तुलना अक्टूबर 2022 से करते हैं तो हमें पता चलता हैं कि अक्टूबर 2023 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर है। अक्टूबर 2023 में इस कंपनी ने कुल 13,024 ट्रैक्टर बेचकर कुल बाज़ार में 22.14% की हिस्सेदारी हासिल की थी।
2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ( स्वराज ट्रैक्टर )
स्वराज महिंद्रा एंड महिंद्रा का ही सब -ब्रांड है और यह भी अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। इस कंपनी ने अक्टूबर 2022 में बेचे गए 9,492 ट्रैक्टर्स की तुलना में अक्टूबर 2023 में 11,054 ट्रैक्टर्स की बिक्री के साथ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।
अक्टूबर 2023 में स्वराज की बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई हैं। अक्टूबर 2023 में इस कंपनी की हिस्सेदारी 17.70% हो गई जो कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ 16.14% थी।
3. टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )
अक्टूबर 2023 में, टैफे लिमिटेड ने कुल 8,671 ट्रैक्टर बेचे और अक्टूबर 2023 में कुल बाजार बिक्री में 13.89% हिस्सेदारी रखने में सफल रही।
यह बिक्री अक्टूबर 2022 की बिक्री से भी अधिक है क्योंकि इस अवधि के दौरान टैफे लिमिटेड ने केवल 8,165 ट्रैक्टर्स की बिक्री की और कुल बाजार हिस्सेदारी 13.88% थी।
4. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड लंबे समय तक चलने के लिए बनाया गया है। यही कारण है कि यह सूची में चौथा स्थान हासिल करने में कामयाब रही है। निर्माता अक्टूबर 2023 में 7,690 से अधिक ट्रैक्टर बेचने में कामयाब रहा और इसने 12.32% बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
अक्टूबर 2022 में, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने 6,516 इकाइयाँ बेचीं और 11.08% बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की।
5. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( एग्री मशीनरी ग्रुप )
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के पास भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला है। निर्माता ने सभी प्रकार की जरूरतों के लिए ट्रैक्टर बनाए। अक्टूबर 2023 में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ने 6,261 ट्रैक्टर्स बेचे। अक्टूबर 2022 में बिक्री 5,508 ट्रैक्टर्स थी।
बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा के पास अक्टूबर 2022 में 9.36% बाजार हिस्सेदारी थी जबकि अक्टूबर 2023 में बाजार हिस्सेदारी 10.03% रही।
6. जॉन डियर ट्रैक्टर
जॉन डियर भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम है और उसने भारतीय किसान समुदाय के बीच एक बड़ी प्रतिष्ठा बनाई है।
अक्टूबर 2023 में, जॉन डियर ने 4,579 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल ट्रैक्टर बाज़ार में 7.33% हिस्सेदारी का दावा किया। अक्टूबर 2022 में रिकॉर्ड बिक्री 4,614 ट्रैक्टर्स थी। अक्टूबर 2022 में जॉन डियर की कुल बाजार हिस्सेदारी 7.84% थी।
7. आयशर ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर्स ने अक्टूबर 2023 में 4,267 ट्रैक्टर बेचे और यह 6.83% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रहा। अक्टूबर 2023 की बिक्री अक्टूबर 2022 की तुलना में अधिक है क्योंकि अक्टूबर 2022 में केवल 3,654 ट्रैक्टर बेचे गईं। इस अवधि के दौरान बाजार हिस्सेदारी 6.21% थी।
8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )
अक्टूबर 2023 में सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की बिक्री 2,476 ट्रैक्टर्स थी और कंपनी के पास कुल बाजार हिस्सेदारी का 3.97% हिस्सा था। यह बिक्री अक्टूबर 2022 से बेहतर है क्योंकि कंपनी ने अक्टूबर 2022 में केवल 2,345 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल बाजार हिस्सेदारी 3.99% थी।
9. कुबोटा ट्रैक्टर एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड
अक्टूबर 2023 में, कुबोटा ने 1,091 ट्रैक्टर्स बेचे, जो कुल बाज़ार हिस्सेदारी का 1.75% है। अक्टूबर 2022 में, ब्रांड ने कुल 1,401 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल 2.38% बाज़ार हिस्सेदारी स्वामित्व हासिल करी।
10. वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने अक्टूबर 2023 में 298 ट्रैक्टर्स बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.48% थी। अक्टूबर 2022 में इस ब्रांड ने ज्यादा ट्रैक्टर बेचे। अक्टूबर 2022 में बिक्री 523 ट्रैक्टर्स थे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.89% थी।
11. ग्रोमेक्स अग्रि एक्विपमेंट लिमिटेड की बिक्री
ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट भारत में एक उभरती हुई ट्रैक्टर निर्माता है क्योंकि इसने अक्टूबर 2023 में 257 ट्रैक्टर्स बेचे। इस ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी 0.41% थी। अक्टूबर 2022 में इसका प्रदर्शन बेहतर था क्योंकि अक्टूबर 2022 में 279 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल बाजार हिस्सेदारी 0.47% थी।
12. फोर्स ट्रैक्टर
फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में 232 ट्रैक्टर्स बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.37% है। अक्टूबर 2022 में, ब्रांड ने 253 ट्रैक्टर्स बेचे और इस दौरान मार्केट शेयर 0.43% रहा।
13. अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की बिक्री
भारत में, कई अन्य ट्रैक्टर निर्माता हैं और अक्टूबर 2023 में इन सभी अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल बिक्री 1,384 और 2.22% बाजार हिस्सेदारी थी। अक्टूबर 2022 में इन अन्य ब्रांडों की बिक्री 3,049 ट्रैक्टर थी और बाजार हिस्सेदारी 5.18% थी।
अस्वीकरण:
1. उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।
2. भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 04.10.23 तक वाहन खुदरा डेटा एकत्र किया गया है और 1,441 आरटीओ में से 1,354 से एकत्र किया गया है।
Category
Read More Blogs
FADA has released its tractor sales report for October 2023. According to the report, 62,440 tractor units were sold in India during October 2023. As compared to September 2023, there is a hike of 14.59% in Oct 2023.
This hike indicates positive...
Write Your Comment About अक्टूबर 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 14.59% की वृद्धि - फाडा रिसर्च
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025