फाडा ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023: रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 0.22% की वृद्धि, 78872 ट्रैक्टर बेचे
ट्रैक्टर उद्योग जगत के लिए, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिटेल बिक्री रिपोर्ट यह जानने का एक विश्वसनीय स्रोत है कि प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं द्वारा कितने ट्रैक्टर बेचे जाते हैं।
इस रिपोर्ट का डाटा विश्वश्नीय होता है। रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 के दौरान साल-दर-साल की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 0.22% की वृद्धि देखी गई। दिसंबर 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 78,872 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2022 में 78,700 ट्रैक्टर यूनिट की बिक्री हुई थी।
इसके अलावा, यह रिपोर्ट CY'23 ट्रैक्टर बिक्री के बारें में भी हमें ज़रूरी जानकारी देती है। CY'23 ट्रैक्टर की बिक्री में 7% की बढ़ोतरी देखी गई है। CY'2022 के दौरान, कुल ट्रैक्टर बिक्री 8,13,923 यूनिट रही, जबकि CY'23 में यह बढ़कर 8,71,627 यूनिट हो गई।
आइए बेहतर समझ के लिए इस बिक्री रिपोर्ट का विश्लेषण करें।
फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा दिसंबर 2023 (FADA Tractor Sales Data December 2023):
1. महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )
कुल 18,580 ट्रैक्टर यूनिट की बिक्री और 23.56% की बाजार हिस्सेदारी के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। दिसंबर 2022 की तुलना में, इस ट्रैक्टर निर्माता ने ट्रैक्टर की बिक्री में थोड़ी गिरावट का अनुभव किया है क्योंकि दिसंबर 2022 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 19,393 यूनिट रही थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 24.64% रही थी।
2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ( स्वराज ट्रैक्टर )
स्वराज ट्रैक्टर्स,जो कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के तहत संचालित होता है और एक विश्वसनीय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड नाम है, ने दिसंबर 2023 के दौरान शानदार वृद्धि दिखाई क्योंकि स्वराज ट्रैक्टर्स ने 14,377 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और 18.23% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की।
दिसंबर 2022 के दौरान, इस ट्रैक्टर ब्रांड की बिक्री 16.42% बाजार हिस्सेदारी के साथ 12,922 यूनिट रही थी।
3. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड 11,335 ट्रैक्टर यूनिट की बिक्री और 14.37% बाजार हिस्सेदारी के साथ इस रिपोर्ट में तीसरे स्थान पर है। यह प्रदर्शन दिसंबर 2022 की तुलना में बेहतर है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान 12.36% की बाजार हिस्सेदारी के साथ कुल 9,731 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं थी।
4. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और डिजिट्रैक ) के लिए बिक्री रिपोर्ट
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने दिसंबर 2023 में कुल 8,154 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और 10.34% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सक्षम रही। दिसंबर 2022 की तुलना में यह प्रदर्शन बेहतर है क्योंकि ब्रांड ने 7,761 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं थी और पिछले साल इसकी बाजार हिस्सेदारी 9.86% थी।
5. टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )
दिसंबर 2023 के दौरान टैफे भारत में 5वां सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड रहा क्योंकि इस ब्रांड ने 8,056 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10.21% रही। साल-दर-साल बिक्री में वृद्धि देखी गई है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान 7,873 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 10% थी।
फाडा रिटेल ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर FY'23 (FADA Tractor Sales December 2023) | ||||
Manufacturer | Dec'2023 | MS Dec'23 | Dec'2022 | MS Dec'22 |
महिंद्रा | 18,850 | 23.56% | 19,393 | 24.64% |
स्वराज | 14,377 | 18.23% | 12,922 | 16.42% |
सोनालीका | 11,335 | 14.37% | 9,731 | 12.36% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा | 8,154 | 10.34% | 7,761 | 9.86% |
टैफे | 8,056 | 10.21% | 7,873 | 10.00% |
आयशर | 5,643 | 7.15% | 5,024 | 6.38% |
जॉन डियर | 5,232 | 6.63% | 6,507 | 8.27% |
न्यू हॉलैंड | 3,349 | 4.25% | 3,290 | 4.18% |
कुबोटा | 1,518 | 1.92% | 2,386 | 3.03% |
ग्रोमेक्स | 358 | 0.45% | 288 | 0.37% |
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स | 288 | 0.37% | 461 | 0.59% |
कैप्टन | 285 | 0.36% | 223 | 0.28% |
अन्य | 1,697 | 2.15% | 2,841 | 3.61% |
Total | 78,872 | 100% | 78,700 | 100% |
6. आयशर ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2023 में 5,643 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 7.15% रही। साल-दर-साल बिक्री में वृद्धि हुई है क्योंकि दिसंबर 2022 में आयशर ने 5,024 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.38% थी।
7. ( जॉन डियर ट्रैक्टर ) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
जॉन डियर ने दिसंबर 2023 में कुल 5,232 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6.63% रही। यह बिक्री दिसंबर 2022 की तुलना में थोड़ी कम है क्योंकि जॉन डियर ने दिसंबर 2022 के दौरान 6,507 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचने में कामयाब रहा था और इसकी बाजार हिस्सेदारी 8.27% थी।
8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )
इस रिपोर्ट के अनुसार, सीएनएच इंडस्ट्रियल की बिक्री, विशेष रूप से न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के लिए, दिसंबर 2023 में 3,349 ट्रैक्टर यूनिट रही, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 3,290 यूनिट की तुलना में वृद्धि दर्शाती है। इस ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में 4.25% रही और जो दिसंबर 2022 में 4.18% थी।
9. ( कुबोटा ट्रैक्टर ) एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड
कुबोटा ने दिसंबर 2023 के दौरान कुल 1,518 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.92% रही। साल-दर-साल बिक्री वृद्धि में बड़ी गिरावट देखी गई है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान 3.03% बाजार हिस्सेदारी के साथ 2,386 ट्रैक्टर बेचे थे।
10. ग्रोमेक्स अग्रि एक्विपमेंट लिमिटेड ( ट्रैकस्टार ट्रैक्टर )
ग्रोमैक्स ने दिसंबर 2023 के दौरान 358 ट्रैक्टर बेचकर भारत के कुल ट्रैक्टर बाजार में 0.45% हिस्सेदारी हासिल की। दिसंबर 2022 की तुलना में यह बेहतर प्रदर्शन है क्योंकि ब्रांड ने दिसंबर 2022 के दौरान कुल 288 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.37% थी।
11. ( वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ) लिमिटेड
वीएसटी ने दिसंबर 2022 में 461 ट्रैक्टरों के मुकाबले दिसंबर 2023 में 288 ट्रैक्टर बेचे। इसलिए, इस ब्रांड ने साल दर साल ट्रैक्टर बिक्री में थोड़ी कमी का अनुभव किया। दिसंबर 2023 और दिसंबर 2022 के लिए इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.37% और 0.59% रही थी।
12. ( कैप्टन ट्रैक्टर्स ) प्राइवेट लिमिटेड
कैप्टन ट्रैक्टर ब्रांड ने दिसंबर 2023 के दौरान कुल 285 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और 0.36% की बाजार हिस्सेदारी दर्ज की, जो दिसंबर 2022 की बिक्री से थोड़ा अधिक है। दिसंबर 2022 में, ब्रांड ने 223 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.28% थी।
13. अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री रिपोर्ट
इस रिपोर्ट ने हमें भारत में कई अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की सामूहिक बिक्री के बारें में भी जानकारी दी। सामूहिक रूप से, भारत के कई अन्य विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांडों ने दिसंबर 2023 के दौरान 1,697 ट्रैक्टर बेचे और उनकी बाजार हिस्सेदारी 2.15% रही।
दिसंबर 2023 की तुलना में, इन अन्य ब्रांडों ने दिसंबर 2022 में बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों ने 3.61% बाजार हिस्सेदारी के साथ 2,841 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं थी।
यह था आपके लिए फाड़ा की बिक्री रिपोर्ट का आसान विवरण । भले ही साल-दर-साल थोड़ी वृद्धि हुई है पर यह भारतीय ट्रैक्टर उद्योग के लिए वर्ष 2023 का सकारात्मक अंत था। यह उद्योग से जुड़े लोगो को प्रेरित करेगा और उन्हें इस क्षेत्र में नवाचार और उन्नति जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
अस्वीकरण
1. उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।
2. भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से वाहन रिटेल डेटा 06.10.24 तक एकत्र किया गया है और 1,442 आरटीओ में से 1,355 से एकत्र किया गया है।
Category
Read More Blogs
For the tractor industry, the retail sale report of the Federation of Automobile Dealers Associations(FADA) is a reliable source to learn about how many tractors are sold by the leading tractor manufacturers.
According to the report, the FADA Retail Tractor Sales December 2023...
Tags
Write Your Comment About फाडा ट्रैक्टर सेल्स दिसंबर 2023: रिटेल ट्रैक्टर सेल्स में 0.22% की वृद्धि, 78872 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025