जाने वित्तीय वर्ष 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री घरेलू और निर्यात बाजार में क्या रही?
एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्टर जगत में एक जाना-मान नाम है। वित्तीय वर्ष 2024 की शुरआत से ही ट्रैक्टरज्ञान ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा की हर महीने होने वाली ट्रैक्टर बिक्री पर अपनी नज़र रखी है और आज हम आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा वित्तीय वर्ष '24 की बिक्री का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रदान करने जा रहें हैं। तो चलिए जानतें हैं की वित्तीय वर्ष 2024 एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए कैसा रहा?
वित्तीय वर्ष 2024 में घरेलू और निर्यात बाज़ारों में किया धीमी वृद्धि का अनुभव
वित्तीय वर्ष 2024 के लिए, एस्कॉर्ट्स कुबोटा (फार्मट्रैक ट्रैक्टर और पॉवरट्रैक ट्रैक्टर) ने, मई 2023, जून 2023, जुलाई 2023 और नवंबर 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बाज़ारों ने प्रशंसनीय वृद्धि दर्ज की है ।
वहीँ दूसरी ओर, वित्तीय वर्ष'24 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा का निर्यात बाजारों में प्रदर्शन थोड़ा धीमा था क्योंकि किसी भी महीने में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं देखी गयी।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा वित्तीय वर्ष 2024 मासिक ट्रैक्टर बिक्री
FY’24 | FY’23 | |||||
महीने | घरेलू | निर्यात | कुल बिक्री | घरेलू | निर्यात | कुल बिक्री |
अप्रैल | 7,252 | 313 | 7,565 | 7,676 | 649 | 8,325 |
मई | 8,704 | 463 | 9,167 | 7,667 | 754 | 8,421 |
जून | 9,270 | 580 | 9,850 | 9,265 | 786 | 10,051 |
जुलाई | 5,161 | 409 | 5,570 | 4,704 | 656 | 5,360 |
अगस्त | 5,198 | 395 | 5,593 | 5,308 | 803 | 6,111 |
सितम्बर | 10,114 | 747 | 10,861 | 11,384 | 848 | 12,232 |
अक्टूबर | 12,642 | 563 | 13,205 | 13,843 | 649 | 14,492 |
नवम्बर | 7,855 | 403 | 8,258 | 7,359 | 601 | 7,960 |
दिसंबर | 4,131 | 405 | 4,536 | 4,979 | 594 | 5,573 |
जनवरी | 5,817 | 368 | 6,185 | 6,235 | 414 | 6,649 |
फ़रवरी | 6,041 | 440 | 6,481 | 7,245 | 566 | 7,811 |
मार्च | 8,054 | 533 | 8,587 | 9,601 | 704 | 10,305 |
कुल बिक्री | 90,239 | 5,619 | 95,858 | 95,266 | 8,024 | 1,03,290 |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा वित्तीय वर्ष' 24 ट्रैक्टर बिक्री
वित्तीय वर्ष'24 के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की कुल बिक्री 95,858 यूनिट्स है जो वित्तीय वर्ष'23 की बिक्री के मुकाबले कम है। वित्तीय वर्ष'23 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 1,03,290 यूनिट्स थी। इस तरह, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने साल-दर-साल कुल ट्रैक्टर बिक्री में 7.2% की गिरावट प्रदर्शित की।
घरेलू बाजारों के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा वित्तीय वर्ष'24 ट्रैक्टर की कुल बिक्री 90,239 यूनिट्स है जबकि वित्तीय वर्ष'24 में यह बिक्री 95,266 यूनिट्स थी। इस रिकॉर्डेड बिक्री के साथ, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने साल-दर-साल बिक्री में 5.3% की गिरावट का अनुभव किया।
निर्यात बाजारों में, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की वित्तीय वर्ष'24 कुल ट्रैक्टर की बिक्री 5,619 यूनिट्स हैं जबकि वित्तीय वर्ष'23 में यह 8,024 यूनिट्स थी। इस तरह, इस क्षेत्र में एस्कॉर्ट्स कुबोटा में 30.0% की साल-दर-साल बिक्री दर में गिरावट दर्ज की।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की मार्च 2024 में ट्रैक्टर बिक्री
एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए वित्तीय वर्ष'24 का आखिरी महीना, मार्च 2024, थोड़ा सुस्त ही रहा है। इस महीने मे एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कुल, घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री क्षेत्रों में सालाना आधार पर गिरावट देखी है।
मार्च 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर की कुल बिक्री 8,587 यूनिट्स है जबकि मार्च 2023 में यह बिक्री 10,305 यूनिट्स थी। इस तरफ, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने इस क्षेत्र में साल-दर-साल बिक्री दर में 16.7% की गिरावट दर्ज की।
अगर हम घरेलू बाजारों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की मार्च 2024 में ट्रैक्टर बिक्री की बात करतें हैं तो कुल 8,054 ट्रैक्टर बेचे गए, जो मार्च 2023 में बेचे गए 9,601 यूनिट्स की तुलना में 16.1% कम है।
और आखिर में, निर्यात बाजारों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मार्च 2024 में कुल 533 ट्रैक्टर बेचे गए जबकि मार्च 2023 में 704 यूनिट्स का निर्यात हुआ था। इस तरह, एस्कॉर्ट्स कुबोटा में निर्यात की साल-दर-साल बिक्री में 24.3% की गिरावट का अनुभव किया।
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
नई दिल्ली, 26 मार्च'24: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण की दिशा में एक परिवर्तनकारी रास्ता अपनाने के लिए उत्साहित है और अपनी नवीनतम पहल ' एक देश, एक ट्रैक्टर कीमत' पेश कर दी है।...
FY'24 has come to an end. Let’s have a look at the Mahindra tractor sale in FY’24 for export and domestic markets. Considering the revealed numbers, we can say that Mahindra experienced a mixed sales performance in the Indian tractor industry and...
Escorts Kubota is a trusted name in both domestic & international tractor markets and with the approaching end of FY'24, it’s time to review Escorts Kubota Tractor Sales in FY’24 performance.
This is why TractorGyan tracked the month-on-month performance of Escorts Kubota and...
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें जाने वित्तीय वर्ष 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री घरेलू और निर्यात बाजार में क्या रही?
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025