tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

इस मानसून किसानों की मौज: सामान्य से ज्यादा बारिश संभव

इस मानसून किसानों की मौज: सामान्य से ज्यादा बारिश संभव image
By Team Tractor GyanApr 17, 2024 12:00 am UTC
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-iconemail-icon

रबी फसल की कटाई खत्म हो चुकी है और अब देश के किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए है। अगर आप भी उन किसानों में से हैं तो हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। भारत के मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से अधिक मानसून रहने की उम्मीद जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल भारत के दक्षिण-पश्चिमी भागों में मानसून सामान्य से 106% अधिक रहने की उम्मीद है। इसे साथ-साथ भारत के सभी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है जो किसानों के लिए एक अच्छी खबर है।

इस साल जून से सितम्बर में सामान्य से अधिक बर्षा हो सकती है जिसमे से भी अगस्त और सितम्बर में जून और जुलाई की तुलना में अधिक वर्षा हो सकती है|

भारतीय मौसम बिभाग के अनुसार  इस साल  सामान्य से अधिक बर्षा होने के पीछे एल नीनो का प्रभाव कम होना है और ला नीनो का विकसित होना है|

क्यों हैं एक अच्छा मॉनसून किसानों के लिए एक अच्छी बात?

भारत एक कृषि प्रधान देश है और मॉनसून के समय होने वाली वर्षा के ऊपर बहुत निर्भर करता है। अगर देश में अच्छा मॉनसून आता है तो किसानो को:

  • सिचाईं के लिए पानी की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि अधिक वर्षा होने से जल भंडारों, नदियों और भूजल का स्तर बढ़ जाता है।  

  • नमी वाली ज़मीन मिलती हैं जो फसलों के अंकुरण, वृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसी जमीन पर खेती करने से किसान एक स्वस्थ और अधिक पैदावार वाली फसल की उम्मीद कर सकते है।  

  • पूरे साल खेती करने का मौका मिलता है क्योंकि पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होता है और किसान एक के बाद एक कई फसलें लगा सकते है।  

  • फसल की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद होती हैं क्योंकि अच्छे मॉनसून से अच्छी गुणवत्ता वाली फसल होती है जो बाज़ारों में अच्छी कीमत पर बिकती है।

मॉनसून के समय कौन सी फसल की खेती है लाभदायक

भारत के किसान निम्नलिखित फसलों की खेती करके एक अच्छे मॉनसून  का फायदा उठा सकतें हैं।  

  • चावल: चावल भारत में एक प्रमुख खाद्य फसल है और मॉनसून के मौसम के लिए उपयुक्त है। इसकी खेती के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है और मॉनसून में होने वाली बारिश के चलते किसानो के लिए चावल की खेती करना आसान हो जाता है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु जैसे राज्यों के किसानों के लिए मॉनसून के मौसम में चावल की खेती करना काफी लाभकारी रहता है।  

  • मक्का (मकई): मक्का एक अन्य महत्वपूर्ण अनाज की फसल है जिसकी खेती मॉनसून के मौसम में की जा सकती है। इसमें भी पानी की अधिक आवश्यकता होती है और अगर आपके खेतों में बारिश का पानी भर भी गया है तो इसकी जडें थोड़े दिन तक इसको अच्छे से सहन कर सकती है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के किसान मॉनसून  में मक्का को उगा सकते है। 

  • कपास: दुनिया भर के किसानो के लिए कपास एक अच्छा मुनाफा देने वाली फसल है। इसकी खेती के लिए 21°C से 30°C तक का तापमान और 50 से 100 सेमी की वार्षिक वर्षा ठीक रहता है। वर्षा के पानी को सिंचाई के लिए सही तरीके से इस्तेमाल करके किसान कपास की खेती मॉनसून के महीनों में कर सकते है। 

  • दलहन: मूंग, उड़द और अरहर जैसी कुछ दलहन फसलें मानसून के मौसम में खेती के लिए उपयुक्त है।

मॉनसून में खेती करतें समय ध्यान रखने योग्य बातें

इससे पहले की आप एक अच्छे मॉनसून  के आने से एक अच्छी फसल के होने की उम्मीद करना  शुरू कर दें, आपको कुछ बातो को जान लेना ज़रूरी है। 

  • जब मानसून के मौसम में अधिक वर्षा हो जाती हैं तो खेतों में पानी भरने का डर रहता है। इसलिए  आप पहले से ही यह सुनिश्चित कर लें की खेतों में पानी ना भरे। 

  • आपको मॉनसून  के मौसम की शुरुआत में या पहली वर्षा के तुरंत बाद ही बीज बोना शुरू कर देना चाहिए। इससे अंकुरण ठीक समय पर ठीक समय पर हो जाएगा।

  • मिट्टी की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए आपको पहले से ही उसमें कार्बनिक पदार्थ मिला लेना चाहिए।  

  • मॉनसून के मौसम के दौरान बढ़ी हुई नमी के कारन फसलों में कीटों और बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इसलिए आपको अपनी फसलों की जरुरत के अनुसार  कीट प्रबंधन (आईपीएम) रणनीतियों को अपनाना चाहिए।

  • फसलों की कटाई के बाद उनको अत्यधिक नमी वाले इलाकों में ना रखें इससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है

अच्छे मॉनसून का ले भरपूर फायदा

इस साल भारत में अच्छे मॉनसून आने की उम्मीद है और हमे पूरी उम्मीद है की अगर किसान एक सही फसल का चुनाव करेंगें तो उनके लिए इस साल का मॉनसून काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Read More Blogs

ट्रैक्टर इंजन में सीसी और हॉर्स पावर: जानिए ये क्या होते हैं और इन दोनों में क्या है अंतर image

ट्रैक्टर का इंजन उसका दिल होता हैं और आपको उसके बारें में सही जानकारी होना ज़रूरी है। हमने देखा है कि बहुत सारे किसानों को इंजन के सीसी और हॉर्स पावर के बारें में सही जानकारी नहीं होती है जिसके चलते वो...

CNH Expands India Technology Center with first-of-its-kind Cutting-Edge Multi-Vehicle Simulator image

Gurugram, April 11, 2024: CNH, a global leader in agricultural and construction solutions, today announced the addition of a cutting-edge Multi-Vehicle Simulator (MVS) at the company’s India Technology Center (ITC). The first-of-its-kind MVS in the Indian off-highway segment will play a pivotal...

VST Power Tillers and SFM Segment Lead the Way with More Than 60% Market Share and LEADNXT Initiative image

After achieving more than 60% market share in the power tiller and SFM segment, VST Tillers Tractors Ltd. is all set to redefine growth, innovation, and farm mechanization sector through its LEADNXT initiatives. VST Driving Growth For Farming Community and the Organization...

Write Your Comment About इस मानसून किसानों की मौज: सामान्य से ज्यादा बारिश संभव

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance