मई जून में इन 6 फसलों की खेती कर देगी आपको माला माल!
मई की शुरुआत तक भारत का हर किसान रबी की फसल की कटाई का काम निपटा चूका होगा और खरीफ़ की फसल की बुआई जून से जुलाई के बीच में ही शुरू होती है। तो क्या आप इतने समय तक अपने खेतों को खाली रहने देतें हैं? अगर हाँ तो आप अच्छा मुनाफ़ा कमाने के मौका खो रहें हैं। खेत खाली नहीं बल्कि फसलों से लहरातें हुए ही अच्छे लगतें हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फसलों के बारें में बताने जा रहे है जिनकों आप रबी और खरीफ़ फसलों के बीच के समय में उगा सकतें हैं और अच्छी कमाई कर सकते है।
क्यों करें खाली पड़े खेत पर खेती?
रबी और खरीफ फसल के बीच के समय में किसान जायद फसलों की खेतीं कर सकतें हैं। इन फसलों को कम पानी की जरूरत होती हैं और ये कम समय में ही पक कर तैयार हो जाती है। अधिक मुनाफ़ा कमाने के अलावा भी एक किसान को रबी और खरीफ़ फसल के बीच के समय में खाली पड़े खेत में जायद फसलों की खेतीं करना कईं मायनों में अहमियत रखता है।
-
रबी की फसल की खेती करने से जमीन में तत्वों और मिनरल्स की कमी हो जाती है।खरीफ की खेती करने से पहले इस कमी को पूरा करना ज़रूरी होता है। जायद फसलों की खेती करने से ऐसा संभव है।
-
कृषि में विविधता लानी ज़रूरी है क्योंकि इससे जलवायु परिवर्तन, कीट और रोग संक्रमण जैसे कारकों के कारण फसल की विफलता के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। जायद फसलों की मदद से एक किसान आसानी से कृषि में विविधता ला सकता है।
-
कभी-कभी बेमौसम बारिश या कम बारिश होने की वजह से खरीफ की फसल से किसान को ज़्यादा फायदा नहीं होता। जायद फसलों की खेती करने से किसान पहले ही कुछ मुनाफा कमा लेते है।
-
जायद फसलों में कीटों और बीमारियों का खतरा अन्य फसलों की तुलना में काफी कम होता है। तो अगर किसानो के खेतों में कीटों और बीमारियों की समस्या है तो जायद फसलों को उगाकर इस समय को कम कर सकते है।
-
जायद फसलों को कम पानी की ज़रूरत होती है। इससे किसान पानी की बचत कर सकते है।
खाली पड़े खेतों में किन फसलों की खेती करके किसान कमा सकतें हैं मुनाफा?
तो जब आपको पता चल ही गया हैं कि रबी फसल के बाद खाली पड़े खेत में खेती करना किसानों के लिए कितना लाभदयक हो सकता हैं, अब जानतें हैं कि वो कौन सी फसलें हैं जिसकी खेती आप कर सकतें हैं।
तिल
तिल एक ऐसी फसल है जिसकी खेती किसान रबी फसल के बाद खाली पड़े खेतों में कर सकते है और अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इस फसल की घरेलु और अंतराष्ट्रीय बाज़ारों में अच्छी माँग है। साल 2022 में तिल की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु. 7,307/क्विंटल है जोकि एक अच्छा मूल्य है।
टमाटर
टमाटर की खेती करना किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छा सौदा है। यह फ़सल कम समय में ही पककर तैयार हो जाती हैं और इसकी बाजार में हमेशा अच्छी माँग भी होती है।
धनिया
धनिया की खेती करना भी किसानों के लिए अच्छा रहता है क्योंकि इस फसल को आप बाज़ारों में अच्छी कीमत पर बेच सकते है। जो 25-30 दिन में तैयार हो जाती है और गर्मियों में मंडी में उच्चतम मूल्य प्राप्त करने के लिए उपयुक्त होती है| और इसके साथ-साथ, भारत में धनिया का इस्तेमाल बड़ा स्तर पर होता है।
बेबी कॉर्न
भारत में मार्च से मई तक के महीने में बेबी कॉर्न की अच्छी माँग बनी रहती है। इसलिए किसान बेबी कॉर्न फसल की खेती रबी के बाद खाली पड़े खेतों में कर सकतें हैं। यह फसल 60 से 65 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है।
तरबूज
गर्मियों के शुरू होते ही भारत के बाज़ारों में तरबूज की माँग बढ़ जाती है। यह गर्मियों के दिनों में खाया जाने वाला एक मुख्य फल है और इसकी खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते है क्योंकि शुरुआत दिनों में ये रु. 40 से रु. 50/ किलो के रेट पर बाज़ारों में बिकता है।
खरबूजा
तरबूज की तरह खरबूजा भी गर्मियों में खाया जाने वाला फल हैं और इसकी भी बाज़ार में अच्छी माँग होती है। इस फसल की कईं नस्लें हैं जिनकी खेती किसान कर सकते है।
खेत न छोड़े खाली, करें सही फसल की खेती और कमाए मुनाफा
खरीफ की फसल की बुआई से पहले किसानों को ज़ायद फसलों जैसे तिल, तरबूज, खरबूजा, सनफ्लॉवर, और बेबी कॉर्न की खेती करनी चाहिए। इस से ज़मीन में आई तत्वों की कमी को पूरा कर सकते है और अच्छी कमाई भी कर सकते है। तो आप ने कौन सी फसल की खेती करने का फैसला किया?
Category
Read More Blogs
यदि आप एक ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते है तो आप जानते है कि यह एक छोटा निवेश नही है। एक ट्रैक्टर की कीमत रुपये 2.45 लाख से ले कर 33.99 लाख तक हो सकती है। आप बिना सोचे-समझे कोई भी ट्रैक्टर नहीं...
Bengaluru, 9th May 2024: VST Tillers Tractors Limited (VST), India’s leading farm equipment manufacturer, today announced their annual financial results for year ended March 31, 2024. For the financial year 2024, VST achieved the highest-ever net profit of Rs 121.51 Cr, a...
Escorts Kubota LTD, a leading farm and construction equipment manufacturer, has plans to set up new manufacturing units in India with a whopping investment of Rs. 4,500 crore over three to four years. The company's whole-time director and CFO, Mr Bharat Madan...
Write Your Comment About मई जून में इन 6 फसलों की खेती कर देगी आपको माला माल!
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 May 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
24 Jun 2025