किसान एग्री शो 2024: 10 से ज्यादा नए हाई-टेक ट्रैक्टर्स हुए लॉन्च
Table of Content
हाल ही में पुणे में आयोजित किसान एग्री शो 2024 ने देशभर के किसानों को मॉडर्न टेक्नोलॉजिस से लैस नए ट्रैक्टर मॉडल्स से रूबरू कराया। इस बार के आयोजन में कई ब्रांड्स ने अपने दमदार और इफेक्टिव ट्रैक्टर मॉडल्स प्रस्तुत किए। आइए इन नए ट्रैक्टरों की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालते हैं।
सोनालीका ट्रैक्टर्स: किसानों की पहली पसंद
भारतीय किसानों की पहली पसंद सोनालीका ट्रैक्टर्स ने भी अपने 3 दमदार मॉडल्स लॉन्च किये हैं:
-
सोनालीका चीता डीआई 32: यह एक कॉम्पैक्ट 3 सिलेंडर वाला 2,780 सीसी का ट्रैक्टर है जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसका पावर स्टीयरिंग और तेल में डूबे ब्रेक इसे छोटे खेतों के लिए आइडियल बनाते हैं।
-
सोनालीका टाइगर 26: यह ट्रैक्टर 26 HP, 3 सिलेंडर इंजन कैपेसिटी वाला है और बगीचों और छोटे खेतों के लिए बेस्ट है। इसका अट्रैक्टिव डिजाइन और 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर इसे खास बनाते है।
-
सोनालीका टाइगर डीआई 65 4WD सीआरडीएस: यह मॉडल 65 HP के दमदार इंजन के साथ आता है और इसमें एडवांस्ड सीआरडीएस टेक्नोलॉजी भी यूज़ की गई है। इसके 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर इसे हर स्थिति में काम करने के लायक बनाते हैं।
ऐस ट्रैक्टर्स: भारी कामों का आसान हल
ऐस ट्रैक्टर्स द्वारा लॉन्च किये गए 2 नए मॉडल्स हैं:
-
ऐस डीआई 4500 4WD: यह 45 HP का 4WD ट्रैक्टर उन किसानों के लिए है जो कठिन और भारी कार्यों के लिए भरोसेमंद ऑप्शन ढूंढ रहे हैं। इसका पावरफुल 3 सिलेंडर इंजन और बेहतर ड्यूल क्लच ट्रैक्शन इसे हर कंडीशन में बेस्ट बनाते हैं।
-
ऐस डीआई 6565 एवी: यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर, 60.5 HP वाटर-कूल्ड इंजन के साथ आता है और बड़े किसानों के लिए एक प्रीमियम ऑप्शन है। इसकी एडवांस्ड तकनीक और मजबूत एडीडीसी हाइड्रोलिक्स इसे 2000 किलो तक के भारी इम्प्लीमेंट्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
सोलिस: नई पीढ़ी के मॉडर्न ट्रैक्टर
सोलिस यानमार ने भी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में इनोवेशन लाते हुए 2 नए मॉडल्स लॉन्च किये हैं:
-
सोलिस 3210 एसएन: यह ट्रैक्टर 32 HP की कैपेसिटी के साथ छोटे खेतों के लिए बेस्ट है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, 2000 इंजन आरपीएम, 850 किलो हाइड्रोमैटिक लिफ्ट और 5 साल की वारंटी इसे भारतीय किसानों के लिए एक आइडियल ट्रैक्टर बनाते हैं।
-
सोलिस 6524 एस 4WD: यह मॉडल 65 HP, 4712 सीसी इंजन और पूरी तरह से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी फुल्ली सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन, 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर का सिस्टम और 2500 किलो की लिफ्टिंग कैपेसिटी इसे बड़े खेतों और भारी कार्यों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं।
आयशर ट्रैक्टर्स: भरोसे का दूसरा नाम
भारत के जाने-माने ब्रांड आयशर ट्रैक्टर्स ने भी अपना एक नाय मॉडल इस एग्जीबिशन में लॉन्च किया है
-
आयशर 251: यह 22 HP का हल्का और कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिए शानदार ऑप्शन है। इसका मजबूत वाटर-कूल्ड इंजन, पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश, साइड शाफ़्ट ट्रांसमिशन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी इसे बेहतरीन विकल्प बनते हैं।
फार्मट्रेक ट्रैक्टर्स: दमदार तकनीक और आधुनिक डिजाइन
फार्मट्रेक द्वारा 2 नए मॉडल्स लॉन्च किये गए हैं जो भारतीय किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं -
-
फार्मट्रेक 60 वर्ल्डमैक्स: यह मॉडल 50 HP की रेंज में आता है और 35.8 किमी/घंटे की मैक्सिमम फॉरवर्ड स्पीड और दमदार इंजन के साथ यह मॉडल खेती के हर कार्य को आसान बना देता है। इसका 4WD वैरिएंट फार्मट्रेक 60 वर्ल्डमैक्स 4WD भी लॉन्च किया गया है जो इसे हर प्रकार के खेती के काम के लिए सूटेबल बनाता है।
-
फार्मट्रेक 6055 वर्ल्डमैक्स 4WD: यह ट्रैक्टर 55 HP का पावरफुल मॉडल है, जो 4 व्हील ड्राइव से लैस है। इसमें 16 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर के साथ ही 24 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर का भी ऑप्शन है, जो इसे हर काम के लिए बेस्ट बनाता है। इसमें भी आपको 2WD ट्रैक्टर मॉडल देखने को मिलेगा।
कूपर ट्रैक्टर्स: जल्द लॉन्च होंगे दो नए मॉडल्स
कूपर कॉर्प, जो अभी तक इंजन, जेनसेट, आदि बनाने के लिए जानी जाती थी, अब भारतीय किसानों के लिए जल्द ही अपने दो नए मॉडल्स पेश करने वाली है। ये ट्रैक्टर्स मॉडर्न टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ डिजाइन किए गए हैं, जो खेती और कमर्शियल कामों को आसान बनाएंगे।
-
कूपर एनडीसी 5001 4WD: 50 HP इंजन वाला यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आएगा जो किसानों को ज़्यादा कम्फर्ट देगा। इसकी 2300 किलो लिफ्टिंग कैपेसिटी भी इसके समान हार्सपावर वाले ट्रैक्टरों की तुलना में ज़्यादा है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स हैं।
-
कूपर एनडीसी 5000: यह ट्रैक्टर भी 50 HP इंजन कैटेगरी का है पर इसमें केवल 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर्स होंगे। साथ ही इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलो है।
निष्कर्ष
किसान एग्री शो 2024 में प्रस्तुत इन ट्रैक्टरों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय एग्रीकल्चर सेक्टर तेजी से मॉडर्न टेक्नोलॉजिस को अपना रहा है। चाहे छोटे किसानों की ज़रूरतें हों या बड़े खेतों में हैवी इम्प्लीमेंट्स की डिमांड, हर ब्रांड ने किसानों की प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन प्रस्तुत किया है। तो आप कौन सा ट्रैक्टर अपने खेत के लिए चुनेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं!
Category
Read More Blogs
A revolution is happening in Indian agriculture, and drones are becoming a tool that is changing everything. Drones are going to change the Indian agriculture sector in many ways, from making up for a lack of workers to making sure that farming...
People love Mahindra mini tractors because they are flexible, fuel efficient, and built to last. This makes them a great choice for small to medium-sized farms. Not only are these tractors small, but they are also packed with high-tech features that make...
Pune, 13 th December 2024: India’s No. 1 tractor export brand Sonalika Tractors has made its powerful presence at Kisan Agri Show 2024 in Pune, Maharashtra where the company has showcased its most innovative and heavy duty tractors customised for Maharashtra farmers....
Write Your Comment About किसान एग्री शो 2024: 10 से ज्यादा नए हाई-टेक ट्रैक्टर्स हुए लॉन्च
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025