ट्रैक्टर खरीदें या ट्रैक्टर किराए पर लें – किसानों को कौन सा विकल्प देगा राहत?
Table of Content
भारत में कृषि सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की जीविका है। एक ऐसी जीविका जिसे आधुनिक युग की जरूरतों के अनुसार ढालने की आवश्यकता है। खेती को जहां एक ओर आधुनिक बनाने के लिए उन्नत मशीनों की जरूरत है, तो वहीं दूसरी ओर इन मशीनों के कारण कृषि की लागत लगातार बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में हर किसान दोराहे पर आकर खड़ा हो जाता है कि ट्रैक्टर जैसी जरूरी मशीन जिसके बिना जुताई से लेकर कटाई, ढुलाई इत्यादि कुछ भी संभव नहीं है, उसे खरीदना चाहिए या नहीं।
आज के इस लेख में हम आपकी इसी चिंता को दूर करने वाले हैं और बताने वाले हैं कि आपके लिए ट्रैक्टर खरीदना फायदेमंद रहेगा या फिर किराए पर लेना।
क्यों खरीदना चाहिए अपना ट्रैक्टर?
- बड़े किसान जो साल में दो या तीन से अधिक बार फसल ले लेते हैं, उनके लिए किराए पर लिया हुआ ट्रैक्टर लागत बढ़ा सकता है।
- सीजन के समय में ट्रैक्टर की डिमांड बढ़ने की वजह से हर किसी को समय पर ट्रैक्टर नहीं मिल पाता है। जिसका खामियाजा फसल को भुगतना पड़ता है।
- खुद की खेती के अलावा ट्रैक्टर एक बहुत ही अच्छा आजीविका का साधन भी बन सकता है। जिसके सहारे जुताई, बुवाई, ढुलाई इत्यादि करके आप पैसे कमा सकते हैं।
- अपने ट्रैक्टर के साथ आप धीमी और गहरी जुताई कर सकते हैं जिससे फसल का उत्पादन कई गुना तक बढ़ जाता है।
- खुद का ट्रैक्टर आपकी दूसरों पर निर्भरता को खत्म कर आपको एक आत्मनिर्भर और मजबूत किसान बनाता है।
ट्रैक्टर खरीदने की असली चुनौतियां
- भारत में ट्रैक्टर की कीमत लाखों रुपए में हैं जिसके कारण हर किसान के लिए इसे खरीद पाना चुनौती पूर्ण है।
- ट्रैक्टर की कीमत के अलावा उसका रखरखाव जैसे सर्विसिंग, रिपेयरिंग इत्यादि किसानों का आर्थिक बोझ काफी हद तक बढ़ा देते हैं।
- पूंजी न होने की वजह से अधिकतर किसान ट्रैक्टर को फाइनेंस पर खरीदते हैं। जिसकी मासिक ईएमआई चुका पाना बड़ा ही कष्टदायक हो जाता है।
ट्रैक्टर किराए पर लेना समझदारी का सौदा?
- छोटे और सीमांत किसान जिनके पास बहुत ही कम जमीन है उनके लिए ट्रैक्टर खरीदना आर्थिक रूप से फायदेमंद नहीं है। ऐसे में किराए का ट्रैक्टर एक बेस्ट ऑप्शन होगा।
- किराए के ट्रैक्टर में किसान के ऊपर मेंटेनेंस जैसा कोई फालतू का बोझ नहीं होता है। किसान बस जुताई, बुवाई इत्यादि का पैसा देता है और मुक्त हो जाता है।
- जब आप किराए पर ट्रैक्टर लेते हैं तो आप अपनी मर्जी के अनुसार अपडेटड टैक्नोलॉजी और अटैचमेंट चुनने के लिए फ्री होते हैं।
Quick Links
किराए पर ट्रैक्टर लेना बन सकता है सिरदर्द
- सीजन के समय में जब हर किसान को ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में आपको समय पर ट्रैक्टर मिलने में समस्या हो सकती है और इसका नकारात्मक असर आपकी फसल पर पड़ सकता है।
- अक्सर किराए के ट्रैक्टर ज्यादा से ज्यादा कमाने के चक्कर में ठीक से जुताई नहीं करते हैं जिसके कारण फसल उत्पादन भी प्रभावित होता है।
- हालांकि किराए का ट्रैक्टर सुनने में बड़ा ही किफायती लगता है लेकिन सीजन के समय में डिमांड ज्यादा होने की वजह से किसानों को इसके ऊल-जलूल दाम देने पड़ते हैं।
कौन सा विकल्प होगा बेहतर?
मानदंड | खुद का ट्रैक्टर | किराए का ट्रैक्टर |
---|---|---|
भूमि | बड़े किसानों के लिए उपयुक्त | छोटे व सीमांत किसानों के लिए उपयुक्त |
आर्थिक स्थित | आर्थिक रूप से संपन्न किसानों के लिए | सीमित व छोटे बजट वाले किसानों के लिए |
उपयोगिता | विभिन्न कृषि कार्यों में उपयुक्त | सिर्फ सीजनल आवश्यकता के लिए |
मेंटेनेंस प्रबंधन | समय के साथ-साथ देखभाल जरूरी | रखरखाव की जिम्मेदारी से मुक्त |
निष्कर्ष - किसानों के लिए सही विकल्प!
जिन किसानों के पास बड़ी भूमि है एवं वे आर्थिक रूप से संपन्न हैं, तो ऐसे में उनके लिए ट्रैक्टर खरीदना बड़ा ही फायदे का सौदा है। वहीं, दूसरी ओर अगर आप छोटे व सीमांत किसान हैं और आपका बजट सीमित है तो ऐसे में किराए का ट्रैक्टर बेस्ट ऑप्शन साबित होगा।
ट्रैक्टर ज्ञान - अन्य वेबसाइट से कैसे है बेहतर
किसानों की जरूरत, बजट और खेती की प्रकृति के अनुसार ट्रैक्टर खरीदना या किराए पर लेना एक अहम निर्णय है। ट्रैक्टर ज्ञान की वेबसाइट पर आपको इससे जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। खेती के हर फैसले को आसान और सही बनाने के लिए ट्रैक्टर ज्ञान किसानों का भरोसेमंद साथी है।
Category
Read More Blogs
Mahindra Tractors isn’t just another brand in India; it’s a name deeply rooted in the farming community for over 40 years. With unmatched reliability and strong emotional connections, Mahindra has become a trusted companion for millions of farmers. Mahindra launched a special...
आज के प्रतिस्पर्धी युग में, जहां हर किसान चाहता है कम खर्च मे अधिक उत्पादन और टिकाऊ मशीनरी, वहीं महिंद्रा ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए सही विकल्प साबित हो रहे हैं। मॉडर्न खेती कम लागत मे बेहतर उत्पादन तभी दे सकती है...
अगर आप आधुनिक खेती के लिए कृषि यंत्र खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से किसान अब मल्टी क्राप प्लांटर, स्ट्रा रीपर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर और...
Write Your Comment About ट्रैक्टर खरीदें या ट्रैक्टर किराए पर लें – किसानों को कौन सा विकल्प देगा राहत?
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025