tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

टॉप 10 महिंद्रा 2wd ट्रैक्टर - कीमत, फीचर्स और ताकत में बेस्ट

टॉप 10 महिंद्रा 2wd ट्रैक्टर - कीमत, फीचर्स और ताकत में बेस्ट image

टॉप 10 महिंद्रा 2wd ट्रैक्टर - कीमत, फीचर्स और ताकत में बेस्ट

By Team Tractor Gyan
21 Jun, 2025
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

Table Of Content

आज के प्रतिस्पर्धी युग में, जहां हर किसान चाहता है कम खर्च मे अधिक उत्पादन और टिकाऊ मशीनरी, वहीं महिंद्रा ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए सही विकल्प साबित हो रहे हैं। मॉडर्न खेती कम लागत मे बेहतर उत्पादन तभी दे सकती है जब सही ट्रैक्टर का चुनाव किया गया हो। जब बात आती है एक दमदार, टिकाऊ, ईंधन की बचत करने वाले मल्टी-टास्किंग ट्रैक्टर की, तो महिंद्रा 2WD ट्रैक्टर सबसे आगे होते हैं। ये ट्रैक्टर भारतीय खेतों, मिट्टी, मौसम और फसलों के अनुसार डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे इनकी परफॉर्मेंस हर स्थिति में शानदार रहती है। 

महिंद्रा 2WD ट्रैक्टरों मे कई अच्छे विकल्प है, जो न सिर्फ तकनीकी रूप से उन्नत हैं बल्कि आधुनिक खेती के सभी आवश्यक उपकरणों के साथ कम्पेटिबल भी हैं। इस ब्लॉग में जानेगे टॉप 10 2WD महिंद्रा ट्रैक्टर के बारे मे: मुख्य फीचर्स, इंजन पावर, कीमत, और लोड कपैसिटी। 

पॉपुलर 10 महिंद्रा 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर

Popular 10 Mahindra 2wd Tractor

1. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस  

Mahindra 575 DI XP Plus

46.9 एचपी और दमदार इंजन वाला महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर, गहरी जुताई और भारी औजारों के संचालन में जबरदस्त प्रदर्शन देता है।

  • इंजन: 46.9HP, 2979 cc, 4 सिलेंडर 
  • ट्रांसमिशन: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किग्रा 
  • महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत  रु. 6.85 - 7.32 लाख* के बीच है।

2. महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस

Mahindra 475 DI XP Plus

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस मध्यम वर्गीय किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बैलेन्स्ड पावर, विश्वसनीय माइलेज और खेती-बाड़ी के हर काम में शानदार परफॉर्मेंस देता है। 

  • इंजन: 44 हॉर्सपावर, 2979 cc, 4 सिलेंडर 
  • ट्रांसमिशन: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किग्रा 
  • महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत रु. 6.70 - 7.20 लाख* के बीच है।

3. महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस

Mahindra 585 DI XP Plus

महिंद्रा 585 DI XP प्लस आधुनिक किसानों के लिए 49.3 एचपी वाला ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर पावर, टेक्नोलॉजी और आरामदायक ड्राइविंग का बेहतरीन संयोजन पेश करता है।

  • इंजन: 49.3 हॉर्सपावर, 4 सिलेंडर
  • ट्रांसमिशन: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1800 किग्रा 
  • महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस की प्राइस रु. 6.85 - 7.15 लाख* के बीच है।

4. महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस

Mahindra 275 DI XP plus

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस छोटे और मिड साइज़ खेतों के लिए उपयुक्त विकल्प है। आसान रखरखाव और दमदार फ्यूल इफिशन्सी के साथ यह ट्रैक्टर सभी फसलों के लिए आदर्श।

  • इंजन:  37 हॉर्सपावर, 2235 सीसी, 3 सिलेंडर 
  • ट्रांसमिशन: 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किग्रा 
  • महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस की प्राइस रु. 5.50 - 5.75 लाख* के बीच है।

5 . महिंद्रा युवो 275 डीआई

Mahindra Yuvo 275 DI

महिंद्रा युवो 275 डीआई ट्रैक्टर, बड़े खेतों और भारी कृषि उपकरणों को संभालने में सक्षम है। यह दमदार लिफ्टिंग और पावर डिलिवरी प्रदान करता है।

  • इंजन: 35 हॉर्सपावर, 2235 सीसी, 3 सिलेंडर
  • ट्रांसमिशन: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किग्रा 
  • महिंद्रा युवो 275 डीआई प्राइस रु. 5.85 - 6.05 लाख* के बीच है।

6. महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस

Mahindra 265 DI XP Plus

महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस, दमदार ताकत, टिकाऊ और मॉडर्न डिजाइन तकनीक के साथ आता है।  यह ट्रैक्टर हर मौसम और फसल में असरदार साबित होता है।

  • इंजन: 33 हॉर्सपावर, 3 सिलेंडर  
  • ट्रांसमिशन: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किग्रा 
  • महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस प्राइस रु. 5.20  - 5.75 लाख* के बीच है।

7. महिंद्रा जीवो 225 डीआई

Mahindra Jivo 225 DI

महिंद्रा JIVO 225 डीआई ट्रैक्टर, कॉम्पैक्ट डिजाइन मे  शक्तिशाली इंजन और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के साथ खेतों में ज्यादा काम, कम खर्च वाला विकल्प है। 

  • इंजन: 20 हॉर्सपावर, 1366  सीसी, 2 सिलेंडर
  • ट्रांसमिशन: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किग्रा 
  • महिंद्रा JIVO 225 डीआई प्राइस रु. 4.15 - 4.35 लाख* के बीच है।

8. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआइ-पीयस 

Mahindra Arjun Novo 605 DI PS

मॉडर्न टेक्नोलॉजी से भरपूर, महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर हाई-एंड खेती, कमर्शियल यूज़ और आरामदायक अनुभव के लिए शानदार विकल्प है।

  • इंजन: 48.7 हॉर्सपावर, 3531 सीसी, 4 सिलेंडर 
  • ट्रांसमिशन: 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 2700 किग्रा 
  • अर्जुन नोवो 605 डीआई पीएस प्राइस रु. 7.60 - 7.85 लाख* के बीच है।

9. महिंद्रा 415 डी आई एक्स पी प्लस 

Mahindra 415 DI xp Plus

महिंद्रा 415 डी आई एक्स पी प्लस, 42 एचपी रेंज में विश्वसनीय और मजबूत ट्रैक्टर है, जो बड़े खेतों और कठिन कार्यों में किसानों के लिए सटीक विकल्प बन चुका है।

  • इंजन: 42 हॉर्सपावर, 4 सिलेंडर
  • ट्रांसमिशन: 8 फॉरवर्ड +2 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 1500 किग्रा 
  • महिंद्रा 415 डी आई एक्स पी प्लस की प्राइस रु. 6.20 - 6.40 लाख* के बीच है।

10. महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी 

Mahindra Yuvraj 215 NXT

महिंद्रा युवराज 215 NXT कॉम्पैक्ट आकार वाला बहुउपयोगी ट्रैक्टर है, जो बागवानी और इंटरकल्चर जैसे कामों में चपलता और कुशलता से परफॉर्म करता है। 

  • इंजन: 15 हॉर्सपावर, 863.55 सीसी, 1सिलेंडर 
  • ट्रांसमिशन: 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
  • लिफ्ट क्षमता: 778 किग्रा 
  • महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी की कीमत रु. 3.05 - 3.25 लाख* है।

निष्कर्ष

महिंद्रा के ये “टॉप 10 2WD ट्रैक्टर्स” हर वर्ग के किसान की जरूरत, जमीन के प्रकार और बजट को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। चाहे बात छोटे खेतों की हो या बड़े कृषि कार्यों की, इन ट्रैक्टर्स में आपको मिलती है दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर फ्यूल इफिशन्सी और आधुनिक तकनीक का भरोसा। ट्रैक्टर न केवल एक कृषि उपकरण है, बल्कि एक किसान का सबसे भरोसेमंद साथी भी है। 

यदि आप खेती के लिए एक टिकाऊ, किफायती और विश्वसनीय ट्रैक्टर की तलाश में हैं जो खेती में आपकी मेहनत को आधा कर दे और मुनाफा दोगुना, तो महिंद्रा के यह 2WD ट्रॅकटोरस निश्चित ही आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेगे। गेहूं, धान, गन्ना, सब्ज़ी, कपास, और बागवानी जैसी फसलों के लिए महिंद्रा के ट्रैक्टरों ने खुद को बेहद उपयोगी साबित किया है। 

ट्रैक्टर की जानकारी ट्रैक्टर ज्ञान से ही क्यू?

ट्रैक्टर ज्ञान एक भरोसेमंद कृषि पोर्टल है जो आपको ट्रैक्टर से जुड़ी हर सही जानकारी देता है: 

  • ट्रैक्टर की कीमत 
  • फीचर्स और तुलना 
  • फाइनेंस और लोन की जानकारी, आदि 

सही जानकारी सुने, ट्रैक्टर ज्ञान चुने!
 

Read More Blogs

John Deere tops 50+ HP tractor sales, Punjab ranks No.1 in statewise sales – May 2025 image

In the highly competitive above 50HP (TREM IV & Above) tractor market, John Deere regained the lead for May 2025, selling 524 units and taking a 36.2% market share, up from 33% in May 2024. So far, in fiscal year FY26, John...

खेती में रुकावट बन रहे पत्थरों से अब मिलेगी राहत – जानिए कैसे image

आज के दौर में खेती सिर्फ हल, बैल और मेहनत का खेल नहीं रहा बल्कि अन्य क्षेत्रों की तरह यह भी पूरी तरीके से स्मार्ट हो चुकी है। आज का किसान खेत में बिखरे कंकड़-पत्थरों को उठाने के लिए दिन रात अपनी...

Mahindra tractors ‘Ashwamedh’ yatra: Celebrating 40 years of trust with Indian farmers image

Mahindra Tractors isn’t just another brand in India; it’s a name deeply rooted in the farming community for over 40 years. With unmatched reliability and strong emotional connections, Mahindra has become a trusted companion for millions of farmers. Mahindra launched a special...

Write Your Comment About Top Mahindra 2wd Tractor Models Price List

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance