मल्चर कृषि यंत्र को खेतों में ट्रैक्टर के पीटीओ से जोड़कर चलाया जाता हैI
01 Aug, 2020
कृषि के क्षेत्र में वृद्धि के लिए कृषि यंत्रों का उपयोग महतवपूर्ण है, लगातार उन्नत होती तकनीकों के इस्तेमाल से ही कृषि को ज्यादा सुविधाजनक और ज्यादा लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है। इसी तरह तकनीकी रूप से उन्नत कृषि यंत्र मल्चर का इस्तेमाल भी बहुत लाभदायक है, परन्तु जो अड़चने दूसरे कृषि यंत्रों व तकनीकों प्रसार में आती हैं वहीं दिक्कतें इसके साथ भी जुड़ी है। पहली तो ये की लोगों में इसके लाभों के प्रति कम जागरूकता है और दूसरी यंत्र की अधिक कीमत है जो आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को इसके लाभ से बांछित रखती है। इसलिए हम आपके लिए ऐसी जानकारी लाए है जिससे आपको मल्चर का उपयोग और महत्व समझ आए, साथ ही आपको बताएंगे कैसे आप इस यंत्र पर सरकारी अनुदान की मदद से इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
मल्चर का उपयोग:- मल्चर कृषि यंत्र को खेतों में ट्रैक्टर के पीटीओ से जोड़कर चलाया जाता है। इस यंत्र की मदद से गेहूं , गन्ना, धान आदि की फसलों के अवशेषों को कांटकर नष्ट कर उन्हें मिट्टी में मिलाया जा सकता है, इस प्रकार से ये अवशेषों को जलाने से बेहतर विकल्प है। यह यंत्र फसल क्षेत्र को साफ करने और अगले बुवाई के मौसम के लिए तैयार करने में मदद करता है। इस यंत्र के बाग बगीचों में भी झाड़ी, फल- सब्जियों के अवशेष आदि काटकर नष्ट करने जैसे कई अन्य अनुप्रयोग भी है।
मल्चर के फ़ायदे:-
● इसका इस्तेमाल फसल अवशेषों को जलाने से बेहतर विकल्प है, फसल अवशेषों को जलाने ना केवल पर्यावरण को नुक़सान होता है वहीं कृषि भूमि को भी नुक़सान होता है।
● मल्चर अवशेषों को काटकर मिट्टी में मिला देता है जिससे मिट्टी उर्वरकता बढ़ती है और पिछली फसल के अवशेष आने वाली फसलों के लिए जैविक उर्वरक का काम करते हैं।
● गन्ने की कटाई के लिए यह एक उपयोगी उपकरण है, साथ ही मिट्टी की सतह से कई फसलों के पौधों को कांटने के लिए यह सबसे कारगर कृषि उपकरण है।
मल्चर की कीमत और सब्सिडी:-
इस यंत्र की कीमत 1.5 लाख से लेकर 3 लाख रुपए तक जाती है ऐसे में भारत के आम कृषकों के लिए इसे खरीद पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन यंत्र की उपयोगों और कृषि की वृद्धि में इसकी भूमिका को देखते हुए सरकारें भी इसे खरीदने में किसानों की सहायता कर रही है। इसे खरीदने पर केंद्र और कई राज्यो की सरकार सब्सिडी देती है, जिसके बाद इसकी कीमत किसानों लिए उपयुक्त बन जाती है। सब्सिडी की जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी कृषि केंद्र जाए तो आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
Read More
![]() |
चारा काटने की मशीन पर सरकार दे रही है सब्सिडी - ऐसे पाएं लाभ |
![]() |
USEFUL EQUIPMENT FOR SMALL SCALE FARMING |
![]() |
DIFFERENT TYPES REVERSIBLE PLOUGH AND ITS USAGE |
Read More
Escorts Kubota creates history by selling over 1 lac tractor in FY23
Faridabad, April 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery business in March 2023 sold 10,305...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष'23 में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर रचा इतिहास
फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा मार्च 2023 में 10,305 ट्रैक्टर बेचे गए और...
VST registers growth with 45122 Power Tillers and Tractors sales in FY23
Today, Vst Tillers Tractors Ltd. disclose the VST tractor sales report for March 2023. If we look in...