14 Oct, 2023
अगर हम आपको यह कहें की एक किसान की उन्नति में उसका ट्रैक्टर एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता हैं तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि वो एक ट्रैक्टर ही होता है जिसकी वजह से किसान बंजर भूमि में भी फसल उगा सकता है। एएक दमदार ट्रैक्टर जिसमे आधुनिक विषेशताएँ है किसान के उत्थान की क्षमता रखता है और ऐसा ही एक ट्रैक्टर है स्वराज 744 एफई।
स्वराज 744 एफई- किसानों का सच्चा साथी
स्वराज 744 एफई एक आधुनिक ट्रैक्टर है जो 48 एचपी ट्रैक्टर की पावर रेंज में आता है और भारतीय किसानों के दिल में अपनी अनगिनत खूबियों की वजह से एक ख़ास जगह बनाने में कामयाब रहा है।
चाहे हम इसके ताकतवर इंजन की बात करें या फिर इसके ट्रांसमिशन सिस्टम की आधुनिकता को जानें, हमें हर लिहाज से यह ट्रैक्टर हमारी उम्मीदों पर खरा उतरता ही दिखता है।
चलिए हम आपको इसकी कुछ खूबियों से वाकिफ करवाते हैं।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की इंजन क्षमता

स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर के भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए इसका एक प्रभावशाली इंजन है जो 2000 आर/मिनट की रेटेड इंजन गति पर काम करता है और 3160 सेमी³ के विस्थापन को पैदा कर सकता है। इसी वजह से यह इंजन कृषि से जुड़ी हर मांग को पूरा कर पाता है।
स्वराज 744 एफई ट्रांसमिशन सिस्टम

इस ट्रैक्टर का ट्रांसमिशन आपको कई प्रकार के गति विकल्प प्रदान करता है जिससे आप हर तरह के कृषि कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं।
इसमें कांस्टेंट और स्लाइडिंग मेश दोनों प्रकार के गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है जो किसानों की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के आधार पर काम कर सकता हैं।
स्वराज 744 एफई क्लच
इस ट्रैक्टर में आई पीटीओ प्रकार का क्लच पाया जाता है जिससे किसानों को खेतों में काम करने में कभी परेशानी नहीं होती।
स्वराज 744 एफई टायर
इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायर अधिक बड़े है दोनों के बीच उचित दूरी है जिससे आपको उचित संतुलन बनाने में आसानी रहती है।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर स्टीयरिंग
स्वराज 744 एफई आपको पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग की सुविधा देता है जो किसानों के ट्रैक्टर पर नियंत्रण को आसानी से बढ़ाता है।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर गियर और शिफ्ट पैटर्न
यह ट्रैक्टर आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स के विकल्प देता है। इस वजह से यह ट्रैक्टर विभिन्न कार्यों में चौंकाने वाला प्रदर्शन देता है।
स्वराज 744 एफई पीटीओ और हाइड्रोलिक्स

इस ट्रैक्टर में 540/540, मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स स्पीड वाला पीटीओ इस्तेमाल किया गया है। अगर हम इसकी भार उठाने की क्षमता की बात करें तो यह 1700 किलोग्राम तक का भार आसानी से उठा सकता है।
तो देखा आपने किस तरह यह ट्रैक्टर अव्वल दर्जे की फ़ीचर्स आपको देता है। और, यह 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी के साथ भी आता है। तो, आपको किसी भी बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की कीमत
इतनी सभी विषेशताओं के चलते भी स्वराज 744 एफई की कीमत किफ़ायती ही है। भारत में स्वराज 744 एफई की कीमत रु 8.15 लाख से 8.45 लाख*(एक्स- शोरूम कीमत) से शुरू होती है। मॉडल के विविधता और फीचर्स के चलते इस कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।
स्वराज 744 एफई हर लिहाज़ से एक आधुनिक ट्रैक्टर हैं जो किसानों की मदद के लिए ही बना है। इसको खरीदना समझदारी ही है क्योंकि यह एक निवेश हैं। अगर आप स्वराज या और किसी ट्रैक्टर निर्माता के ऐसे ही आधुनिक ट्रैक्टर के विषय में और जानना चाहतें हैं तो आप इसी तरह ट्रैक्टरज्ञान से जुड़े रहिये।