मैथी की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जिसके बूते आप इसकी अच्छी उपज तैयार कर पाएंगे और अच्छा लाभ कमाएंगे
08 Aug, 2020
भारत में ज्यादातर किसान परपंरागत रूप से एक समान फसलों को उगाते है, पर अब ज्यादा मुनाफे की मंशा से किसान अलग अलग तरह की फसलों को बतौर प्रयोग अपना रहे हैं। इसी प्रकार से अगर किसान मैथी की खेती करते है तो वो कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते है। मैथी की फसल की मांग बाज़ार में विभिन्न रूपों सालभर रहती है, इसे मसाले दार फसल के रूप गिना जाता है पर इसकी औषधीय रूप में भी बहुत मांग है। तो आइए जानते है मैथी की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जिसके बूते आप इसकी अच्छी उपज तैयार कर पाएंगे और अच्छा लाभ कमाएंगे।
क्या आप कर सकते है मैथी की खेती?
अगर आप औसत बारिश और कम तापमान वाले इलाके में रहते है तो आप इसकी खेती कर सकते है, मैथी की फसल दूसरी फसलों की तुलना में ज्यादा पाला सहन कर सकती है इसलिए आप अक्टूबर के बाद इसकी खेती कर सकते है। इसकी खेती उत्तर भारत में तो सभी राज्यों में की जाती है साथ ही इसे दक्षिण भारत में भी सफलतापूर्वक उगा सकते है।
दोमट और बालू वाली मिट्टी इसकी रोपाई के लिए सबसे उपयुक्त होती है, और जहां का पीएच 6-7 होता है वहां इसकी रोपाई की जा सकती है अगर जल निकासी संभव हो।
इस तरह करें खेती:-
पहले तो खेत को सही तरह तैयार करने हेतु प्रथम जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जाएं। इसके बाद 2-3 जुताईयाँ देशी हल या फिर हैरो से कीजिए और मिट्टी को बारीक और एकसार बनाइए। यह भी जरूरी है कि बोआई के समय खेत में नमी बनी हो ताकि अंकुरण हो पाए।
मैथी की फसल के लिए ज्यादा उर्वरकों का प्रयोग नहीं करना होता, बोआई के वक्त 20 किलोग्राम फास्फोरस, 20 किलोग्राम नाइट्रोजन और 40 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर का उपयोग पर्याप्त होगा। इसके साथ खेत में 150 क्विंटल गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर की दर से डालना अधिक लाभकारी होगा।
इसके बाद अगर आप सही समय पर सिंचाई करते रहते है व खरपतवारों की रोकथाम करते है तो अच्छी उपज मिलती है।
उपज तैयार होने पर आप मैथी की भाजी व पत्तियों को सुखाकर बेच सकते हैं। आप कुल मिलाकर मैथी कि फसल से प्रति हेक्टेयर 50 हज़ार रुपए से अधिक का लाभ कमा सकते है।
जरूरी है कि आप कृषि में प्रयोग करते है और सही तरह से फसल का प्रबंधन करे ताकि आप मैथी जैसी फसलों से अच्छा मुनाफा कमा सकें।
Read More
![]() |
TRACTOR FINANCE |
![]() |
भारत में कौनसे ट्रैक्टर है जो बिना ड्राइवर के चलते है? |
![]() |
THE HISTORY OF TRACTORS! |
Retail Tractor sales up by 9.66 percent YoY in June 2022 shows FADA Research
FADA Sales report for June 2022 is out, and we can say that unlike a recent couple of years, this ye...
Sonalika sold overall 39,274 tractors highest ever in June'22
In a post on Linkedin Joint Managing Director of International Tractors limited (Sonalika & Soli...
Types, Impact and Prevention of Soil erosion | Tractorgyan
The problem of soil erosion is not new in Indian Agriculture or anywhere around but mostly soil eros...