Mahindra 415 DI -Kheti Ka Boss Tractor Price, Full Feature, Specification, Warranty, Review in India
नमस्कार Tractorgyan में आपका स्वागत है। हमें बहुत सारे लोगों ने लिखा Mahindra 415 DI पर विडीओ बनाने के लिये, तो हम आ गये हैं Mahindra 415 DI के सारे फ़ीचर वॉरंटी और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर। Mahindra 415 DI में है 4 Cylinder के साथ 40 HP की दमदार ताक़त।
Basic फ़ीचर की बात करें तो इसमें है तेल में डूबे ब्रेक जो सादा ब्रेक के मुक़ाबले ज़्यादा चलता है साथ ही इसका डबल clutch बड़े implement चलाने में मदद करता है, इसमें सिंगल क्लच का ऑप्शन भी दिया गया है। इतना ही नहीं आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें power steering का ऑप्शन भी दिया गया है। आराम के बाद बात करे काम की, तो इसका PTO HP 36 है जो इस category के ट्रैक्टर में सबसे ज़्यादा है। 415 DI देता है 158 NM का अधिकतम टॉर्क इसके साथ इसमें है 18% का backup टॉर्क। इस महिंद्रा tractor में 8 अगले और 2 पिछले गीयर दिये गये हैं।वज़न उठाने की बात करें तो ये ट्रैक्टर उठा सकता है 1500 kg तक का वज़न। आराम और काम के बाद बात करते है ख़र्चे की, डीज़ल खपत किसान के लिये सबसे बड़ा मुद्दा होता है इसका मात्र 175 gm/HP-hr का fuel consumption इसे एक बेहतर विकल्प बनाता है।
अब बात करते हैं ट्रैक्टर की design की।
इसका 1910 mm का wheelbase इसका आगे से उठना कम करता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर का वज़न है 1785 kg साथ ही इसका 49 लीटर का डीज़ल टैंक बार बार डीज़ल भरने से आज़ादी देता है। 415 DI ट्रैक्टर 6x16, 13.6x28 के Tyre के साथ आता है।
Mahindra 415 DI ट्रैक्टर से रोटावेटर, थ्रेशर, potato planter, potato digger, कल्टिवेटर, सीड कम फ़र्टिलाईज़र ड्रिल, MB प्लाउ जैसे implement को आसानी से चलाया जा सकता है साथ ही इसकी 29 km/घंटे की स्पीड इसे ढुलाई पर भी बेहतर बनाती है। यह Mahindra ट्रैक्टर आता है 3 साल या 3000घंटे की वॉरंटी के साथ जो extended वॉरंटी लेने पर उपलब्ध है।
Category
Read More Blogs
अगर हम आपको यह कहें की एक किसान की उन्नति में उसका ट्रैक्टर एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता हैं तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि वो एक ट्रैक्टर ही होता है जिसकी वजह से किसान बंजर भूमि में भी फसल उगा सकता...
आगे हम बात करेंगे New Holland 3600-2 Tx के सारे फ़ीचर वॉरंटी और क़ीमत के बारे में। New Holland 3600-2tx में है 3 silender के साथ 50 HP category की दमदार ताक़त। basic फ़ीचर की बात करें तो इसमें है तेल में...
Tractor Gyan में आपका स्वागत है। आज हम बात करेंगे top 10 ट्रैक्टर की जो Indian मार्केट में देखने मिल सकते हैं। आख़िर में आपको कुछ ऐसे ट्रैक्टर देखने को मिलेंगे जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। 10. सबसे पहले बात...
Write Your Comment About Mahindra 415 Di Kheti Ka Boss Tractor 2019 Price Full Feature Specification Warranty Review In India
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024