जानिये नये महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस पुराने महिंद्रा 575 डीआई से कितना अलग है!
Table Of Content
महिंद्रा ट्रैक्टर भारत की सबसे लोकप्रिय कंपनी है और महिन्द्रा के सबसे लोकप्रिय मॉडलों की बात की जाएं तो 575 डीआई का नाम सबसे पहले आता है। ही है, सबसे पुराना और लोकप्रिय महिन्द्रा 575 डीआई, फिर एक्सपी प्लस सीरीज का महिन्द्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस।
इन मॉडलों को किसानों ने खूब सराहा है लेकीन किसान भाइयों को इसकी कम जानकारी है कि यह अलग - अलग मॉडल है और इनमें क्या अंतर है, क्या विशेषता है।
इसलिए हम आपको इन मॉडल की तुलना करके बता रहें हैं।
महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI)
महिंद्रा का एक सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर है 575 डीआई, जिसे सालों से किसान पसंद करते आए है। महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI) 45 एचपी श्रेणी के इस ट्रैक्टर में एक दमदार 4 सिलिंडर वाला इंजन है जो 1900 रेटेड आरपीएम पर कार्य करता है। ट्रैक्टर की यूनीक तकनीक इसे ताकत देती है और इसकी उम्र बढ़ाती है।
-
ट्रैक्टर में पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश टाइप ट्रांसमिशन है, 8 आगे और 2 पीछे के गियर है। इसके साथ ही इसमें सबसे बेहतर डुअल clutch है।
-
स्टीयरिंग के मामले में भी पॉवर स्टीयरिंग का बेस्ट ऑप्शन अवेलेबल है। साथ ही ब्रेक के मामले में भी बेहतरीन ऑयल इमरसेड ब्रेक मौजूद है।
-
हाइड्रोलिक लिफ्ट कैपेसिटी की भी बात करें तो ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता रखता है, जो कि दूसरे 575 मॉडलों से ज्यादा है।
-
टायर के मामले में भी 6.00 x 16 के साथ 14.9 x 28 का बड़ा साइज भी विकल्प के तौर पर मौजूद है।
-
आकर्षक डिजाइन वाले इस ट्रैक्टर आपको महिंद्रा की 2 वर्ष की वारंटी मिलती है।
महिंद्रा 575 डीआई की कीमत (Mahindra 575 DI Price )
महिंद्रा 575 डीआई की कीमत (Mahindra 575 DI Price ) 5.85 लाख रूपये से लेकर 6.30 लाख रूपये तक है।
महिंद्रा 575 डीआई फीचर्स (Mahindra 575 DI Features)
-
45 एचपी, 4 सिलिंडर
-
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर
-
1900 इंजन आरपीएम
-
पॉवर स्टीयरिंग
-
1600 किलोग्राम लिफ्ट कैपेसिटी
-
2 वर्ष वारंटी
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus)
महिंद्रा का दूसरा मॉडल महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) इनकी एक्सपी प्लस सीरीज का 47 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है। 4 सिलिंडर वाला महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे कम ईंधन खपत के साथ बेहद शक्तिशाली हैं।
-
पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ इस ट्रैक्टर में भी 8 आगे के और 2 पीछे के गियर दिए है।
-
बेहतरीन मल्टी डिस्क ऑयल इमरसड ब्रेक के साथ इस ट्रैक्टर में भी आपको पावर स्टेरिंग का विकल्प मिलता है। इस महिंद्रा 575 ट्रैक्टर में क्लच की बात की जाए तो सिंगल के साथ डुअल का भी ऑप्शन मिलता है, आरसीआर पीटीओ के साथ।
-
ट्रैक्टर की अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो आगे की दिशा में 31.3 किलोमीटर प्रतिघंटा और रिवर्स में 12.5 किलोमीटर प्रतिघंटा सर्वाधिक रफ़्तार है।
-
इस महिंद्रा 575 में पीटीओ एचपी बहुत अच्छा है, ट्रैक्टर पीटीओ जरिए 42 एचपी की पॉवर उत्पन्न कर सकता है। ट्रैक्टर में 1480 किलोग्राम तक का भार उठाने की क्षमता रखने वाली एडीडीसी हाइड्रोलिक लिफ्ट मौजूद है।
-
टायर की बात करें ट्रैक्टर में 14.9 x 28 की बड़ी साइज में टायर मौजूद है।
-
उसके साथ जो बड़ा अंतर एक्सपी सीरीज किस मॉडल में आता है वह है महिंद्रा की 6 वर्ष की वारंटी।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत (Mahindra 575 DI XP Plus Price)
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत (Mahindra 575 DI XP Plus Price) 6.85 लाख रूपये से लेकर 7.32 लाख रूपये तक है।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस फीचर्स (Mahindra 575 DI XP Plus Features)
-
47 एचपी, 4 सिलिंडर
-
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर
-
2000 इंजन आरपीएम
-
पॉवर स्टीयरिंग
-
1480 किलोग्राम लिफ्ट कैपेसिटी
-
6 वर्ष वारंटी
महिंद्रा 575 डीआई और महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा 575 डीआई | महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस | |
एचपी | 45 | 47 |
इंजन सिलेंडर | 4 | 4 |
डिस्पलेस्मेंट सीसी | 2730 cc | 2979 cc |
गियर के नंबर | 8 Forward + 2 Reverse | 8 Forward + 2 Reverse |
क्लच प्रकार | Single / Dual clutch | Single / Dual clutch with RCRPTO (Optional) |
ट्रांसमिसन का प्रकार | Partial Constant Mesh/ Sliding Mesh | Partial Constant Mesh |
पीटीओ टाइप | 6 Spline | 6 Spline |
पीटीओ स्पीड | 540 | 540 @ 1890 |
ब्रेक प्रकार | Dry Disc Brakes / Oil Immersed Brakes | Oil Immersed Brake |
स्टीयरिंग | Manual / Power Steering | Dual Acting Power steering / Manual Steering (Optional) |
ईंधन टैंक की क्षमता | 47.5 L | 50 L |
वारंटी | 2 साल या 2 हजार घंटे | 6 साल या 6 हजार घंटे |
व्हील ड्राइव | 2WD | 2WD |
टायर का आकार | F(6.00 x 16), R(14.9 x 28) | F(6.00 x 16), R(14.9 X 28) |
उठाने की क्षमता | 1600 kg | 1480 kg |
निष्कर्ष
किसान भाइयों महिंद्रा 575 डीआई और महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस दोनों ही ट्रैक्टर बेहतर है लेकिन कंपनी ने दोनों के बीच कुछ अंतर रखा है ताकि आप अपनी जरुरत के हिसाब से ट्रैक्टर चुन सके। ये ट्रैक्टर कृषि और व्यावसायिक उपयोग के लिए सर्वोत्तम हैं और अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान की वेबसाइट पर जाकर सभी ट्रैक्टरों की पर्याप्त जानकारी ले सकते हैं जिससे आपको ट्रैक्टर की विशेषता और कीमत के साथ ट्रैक्टर और खेती की जानकारी भी ले सकते हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर, फार्मट्रेक ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ ही साथ कृषि से जुड़ी और नई जानकारी मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।
ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टर ज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।
ट्रैक्टर ज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Category
Read More Blogs
New Delhi: Sonalika Tractors on Tuesday said it is setting up a new oxygen plant at St. Stephen's Hospital to support COVID-19 patients. The company said it has been supporting the Delhi-based hospital from the start of the pandemic in 2020, with...
Latest Update:- एस्कॉर्ट्स 1 जुलाई, 2021 से प्रभावी अपने ट्रैक्टरों की कीमतों में वृद्धि कर रही है। कंपनी का कहना है कि स्टील की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण लगातार कीमत बढ़ रही हैं। साथ ही कंपनी का...
New Delhi, May 27, 2021: In order to support the farming community amidst the second wave of Covid-19, Escorts Limited, India’s leading engineering conglomerate, announced Covid-19 relief measures for its customers across India which include Covid support to cover expenses in case...
Write Your Comment About Compare Mahindra 575 Di And Mahindra 575 Di Xp Plus
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024