भारत में टॉप 8 एमबी प्लॉउ – जाने प्रकार,कीमत,सब्सिडी और फीचर्स | Tractorgyan
Table Of Content
किसानी केवल बीज डालकर फ़सल लगने का इंतज़ार करना नहीं है, किसान को पहले अपनी जमीन कृषि के लिए तैयार करनी पड़ती है। इसके लिए ट्रैक्टर के साथ एक सबसे महत्वपूर्ण यंत्र इस्तेमाल होता है, प्लाउ। ऐसे में देखते हैं, भारत में सबसे अच्छे प्लाउ मॉडल कौनसे हैं।
किसान ट्रैक्टर के साथ कई प्रकार के इंप्लीमेंट्स का उपयोग करते हैं। ट्रैक्टर के साथ उपयोग होने वाला ऐसा ही एक प्रमुख यंत्र प्लाउ (Plough or Plow) है, एक कृषि उपकरण है जिसका उपयोग मिट्टी को काटने और उसे बीज बोने की प्रक्रिया के लिए उपयुक्त बनाने के लिए किया जाता है। प्लाउ का उपयोग मिट्टी की खुदाई के लिए किया जाता है। इसमें खास पलटी प्लाउ का उपयोग 3 प्वाइंट लिंकेज पर लगा ट्रैक्टर के साथ उपयोग में लिया जाता है। आम तौर पर भूमि की गहरी जुताई के लिए इसे उपयोग करते है। यह हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों के साथ काम करता है।
प्लाउ के प्रकार
ये हैं विभिन्न प्रकार के प्लाउ !
विभिन्न प्रकार की मिट्टी संरचनाओं से मेल खाने के लिए विभिन्न प्रकार के पलाउ बाज़ार में उपलब्ध हैं। ये इनके विभिन्न प्रकार हैं:
मोल्ड बोर्ड प्लाउ
मोल्ड-बोर्ड प्लाउ में एक चौड़ा ब्लेड होता है जो मिट्टी को काटता है। इस प्रकार के हल का उपयोग बड़े टुकड़े और मिट्टी को मोड़ने के लिए किया जाता है। ट्रैक्टर से खींचे गए ये एमबी प्लाउ दोनों तरफ मिट्टी को फेंक कर एक तरह के खांचे छोड़ते हैं।
डिस्क प्लाउ
डिस्क प्लाउ में आम तौर पर तीन या अधिक अवतल डिस्क होते हैं जो अधिकतम गहराई तक पहुंचने के लिए पीछे की ओर झुके होते हैं। डिस्क हल विशेष रूप से कठोर और शुष्क मिट्टी या झाड़ीदार या पत्थर दार भूमि वाले क्षेत्रों में उपयोग किया जाता है। डिस्क को मिट्टी की ऊपरी परत से काटकर ताजी हवा और सूरज के संपर्क में लाया जाता है, जो मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ाने में मदद करता है। यह मिट्टी की जल सोखने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
हैरो प्लाउ
डिस्क हैरो, जिसे हैरो प्लाउ या वन-वे डिस्क प्लाउ के रूप में भी जाना जाता है, आम तौर पर एक एक्सल पर लगे डिस्क का एक सेट होता है। हवा के कटाव को कम करने के लिए, कुछ ठूंठ छोड़ने के लिए, अनाज की कटाई के बाद इनका उपयोग किया जाता है।
रिवर्सिबल मोल्ड बोर्ड प्लाउ
यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जुताई का उपकरण है जिसका उपयोग मिट्टी को पूरी तरह से ऊपर और नीचे करने और खेती के लिए ताजी और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी को ऊपर की ओर लाने के लिए किया जाता है। यह पिछली फसल के बचे हुए और खरपतवारों को दफनाने के लिए भी किया जाता है ताकि वे नई फसल के विकास में बाधा न डालें।
इनमें से सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला प्लाऊ है, मॉल्ड बोर्ड यानी एमबी प्लाउ। MB Plough में भी हम मुख्य रूप से बात करेंगे पूरी तरह ट्रैक्टर द्वारा संचालित एमबी प्लाउ की।
प्लाउ कैसे खरीदें?
फील्डकिंग, फार्मकिंग, लेमकेन, शक्तिमान, जॉन डियर, विधाता ऐसे कई ब्रांड के ढेर सारे विकल्प आपको बाज़ार में मिल जायेंगे। लेकीन सबसे पहले यह तय करना है आपकी जरुरत क्या है, कैसी जमीन है, उस पर क्या फ़सल उगानी है, मिट्टी कैसी है, यह सब बातें ध्यान में रखकर ही यह तय किया जा सकता है किस प्रकार का हल खरीदा जाए और कौनसा मॉडल आपके लिए बेस्ट होगा। देखना होगा कौनसा मॉडल कितनी गहराई तक जाता है, कितनी चौड़ाई पर काम करेगा, कितना वज़नदार है।
इसके अलावा भी एमबी प्लाउ ख़रीद हैं तो कुछ ख़ास तरह की जानकारी होनी ही चाहिए -
भारत के टॉप एमबी पलाउ
भारत के टॉप एमबी पलाउ | 2024 (Top MB Plough in India | 2024)
कई बड़ी कंपनियां कई प्रकार के प्लाउ बनाती हैं, इनमें Fieldking, Farmking, Lemken आदि नाम शामिल हैं। इनके अलावा भी कई बढ़ी कंपनियों के ढेर सारे विकल्प बाज़ार में मौजूद हैं। भारत में लोकप्रिय पलाउ मॉडल लेमकेन ओपल 080 ई 2 एमबी, सॉइलटेक डिस्क प्लाउ, लेमकेन स्पिनल 200 मल्चर, आदी हैं।
एमबी प्लाउ मॉडल ( MB Plough Model) |
उपयुक्त ट्रैक्टर हॉर्सपॉवर (Suitable Tractor HP) |
महिंद्रा रिवर्सिबल प्लाउ (Mahindra Reversible Plough) |
45-60 |
न्यू हॉलैंड मोल्ड बोर्ड रिवर्सिबल हाइड्रोलिक (New Holland Mould Board-Reversible Hydraulic) |
55-90 |
जॉन डीयर चीसेल प्लाउ (John Deere Chisel Plough) |
38 - 50 |
डैशमेश 451 - एमबी प्लाउ (Dashmesh 451 - MB Plough) |
55-65 |
फॉर्म किंग डिस्क प्लाउ - टेबुलर फ्रेम (Farmking Disc Plough-Tubular Frame) |
35-75 |
लेमकेन ओपल 080 ई 2एमबी (Lemken OPAL 080 E 2MB) |
45-70 |
सोयल टेक डिस्क प्लाउ (Soil Tech disc plough ) |
xx-xx |
फील्ड किंग मैक्स रिवर्सिबल एमबी प्लाउ (Fieldking Maxx Reversible MB Plough) |
45-50 |
प्लाउ पर सब्सिडी
भारतीय बाजारों में पलाउ क़ीमत 10,000 से शुरू होकर 2 लाख तक की है, इसमें भी पलटी प्लाउ की क़ीमत अधिक होती है, चिसेल प्लाउ कम कीमत में आपको मिल जाएगा। प्लाउ प्राइस (Plow price) के साथ अगर एक अच्छी बात देखें तो इस की खरीद पर किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी भी मिलती है, इसपर उन्हें 50 प्रतिशत से भी अधिक सब्सिडी मिल सकती है। सब्सिडी लेने की जानकारी के लिए जानकारी के लिए अपने जिले या ब्लाकस्तर के कृषि कार्यालय पर संपर्क करें।
तो यह थी खास जानकारी Plow की, इसी तरह ट्रैक्टर व किसानी संबंधी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Category
Read More Blogs
किसान ट्रैक्टर के साथ कई प्रकार के इंप्लीमेंट्स का उपयोग करते हैं। ट्रैक्टर के साथ उपयोग होने वाला ऐसा ही एक महत्वपूर्ण यंत्र है रोटावेटर । बीजाई के लिए खेत की मिट्टी को भुरभुरी बनाने और खेत में बचे पिछली फसल के...
Cultivators are among the most important farm implements for Indian farmers, as they aid in a wide range of farming tasks. From enhancing the soil structure to removing unwanted weeds, a cultivator for land preparation, making it indispensable for modern agriculture. Almost...
• 2 वर्ष के लिए फ्री मेन्टेनेंस • मात्र 35,000 रुपए की कम बुकिंग राशि • ईंधन पर सालाना 60,000 रुपए तक की अपेक्षित बचत जुलाई 2021 | उत्तर प्रदेश: प्रमुख भारतीय ट्रैक्टर निर्माता और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी,...
Write Your Comment About भारत में टॉप 8 एमबी प्लॉउ – जाने प्रकार,कीमत,सब्सिडी और फीचर्स | Tractorgyan
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025