महिन्द्रा कंपनी ने किया अपने ट्रैक्टर टायर में बहुत बड़ा बदलाव

महिन्द्रा कंपनी ने किया अपने ट्रैक्टर टायर में बहुत बड़ा बदलाव image
By Tractor GyanNov 12, 2019 07:10 AM

जैसा की आप जानते है महिंद्रा एंड महिंद्रा की उपफर्म महिंद्रा ट्रेक्टर India की जानिमानी ट्रेक्टर बनाने वाली कंपनी है।

हाल में ही एक नयी बड़ी जानकारी सामने आई है। Mahindra Tractor ने अपने Tractor Tyre में बहुत बड़ा बदलाव लाया है।
क्या है ये बदलाव ? किस कारण आया ये बदलाव ! क्या इससे ट्रेक्टर उपभोगता को कोई फायदा हो सकते हैं, या उपभोग्ताओ को उठाने पड़ेगा नुकसान।आइये आगे जानते है। 

Mahindra Company ने किया अपने ट्रेक्टर के टायर में बहुत बड़ा बदलाव जो किसान के बहुत फायदे का सौदा हो सकता है। कार और टू-व्हीलर कंपनी काफी समय से अपने वाहनों में ये बदलाव कर ला चुकी है।

पुराने टायर जो ट्यूब के साथ आते थे, उनको कंपनी अब ट्यूबलेस करने जा रही है।  इन टायर में ब्यूटाइल (Butyl) की एक परत होती है। जो टायर में हवा के दवाब को बनाये रखने मदद करती है, और टायर को पंक्चर होने से बचाता है।

महिंद्रा कंपनी ने ये बदलाव CEAT Company के Tyre के साथ किया है। ये बदलाव केवल 13.6 x 28 के टायर में किया गया है

इस  टायर  का किसान को सबसे बड़ा फायदा ट्रेक्टर में कम डीजल खपत के रूप में होगा। इससे टायर की  फिसलन भी कम होगी। इस प्रकार के टायर को आसानी से कहीं भी सुधारा जा सकता है। इन टायर के साथ इस टायर को सुधारने वाली किट भी कंपनी उपलब्ध कराएगी, जिससे किसान को काफी फायदा होगा। 

ये बड़ा बदलाव महिंद्रा इंडिया में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रेक्टर Mahindra 475 और Mahindra 575 मॉडल के साथ करने जा रही है।

यदि आप दी हुई जानकारी पढ़ चुके है और ट्रेक्टर लेने का मन बना रहे हों।  तो अपने आसपास के डीलर से इसके बारे में जानकारी अवश्य लें।

Tractorgyan में दी जानकारी के माध्यम से संतुष्ट हो तो कमेंट करके जरूर बताएं। ट्रेक्टर उपभोगताओं की बेहतरी के लिए हमारा प्रयत्न हमेशा बना रहता है।

 

Write Your Comment About महिन्द्रा कंपनी ने किया अपने ट्रैक्टर टायर में बहुत बड़ा बदलाव

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon