Mahindra 575 DI XP Plus VS Mahindra 575 DI
Table of Content
कुछ समय पहले महिंद्रा ट्रैक्टर ने 575 DI का नया XP Plus मॉडल लॉंच किया है, कम्पनी इसे अपने पुराने 575 DI से हर फ़ीचर में बेहतर बता रही है! अब कौन कितना बेहतर है ये तो तुलना करने पर ही पता चलेगा।
महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर फ़ीचर
नये Mahindra 575 DI XP Plus में जहाँ 47 HP का Engine दिया है तो Mahindra 575 DI में 45 HP का। वैसे ये दोनो ही ट्रैक्टर आते हैं 4 सिलेंडर Engine के साथ।
इन दोनो ट्रैक्टर में केवल कुछ फ़ीचर ही एक जैसे हैं, जैसे दोनो ट्रैक्टर में मकैनिकल और डबल ऐक्टिंग पॉवर Steering दोनो ऑप्शन दिये गये हैं। साथ ही ये ट्रैक्टर आते हैं तेल में डूबे ब्रेक के साथ, यहाँ तक कि दोनो ही ट्रैक्टर में Single और डूअल क्लच दोनो ऑप्शन दिये गये हैं। अगर गियर की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 8 आगे के और 2 पीछे के गियर दिए है। इसके साथ ही दोनो ही ट्रैक्टर में वाओ Type Front ऐक्सल भी दिया गया है। Tyre की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 6.00 X 16 के अगले tyre दिये गये हैं।
ये तो हुई एक जैसे फ़ीचर की बात, अब जानते है क्या अलग है 575 DI XP प्लस ट्रैक्टर में 575 DI से! Engine से शुरूवात करें तो नये 575 XP Plus ट्रैक्टर में नया ELS engine दिया गया है जो 575 के Engine से ज़्यादा बेहतर है। 575 DI XP Plus ट्रैक्टर का Engine cc 2979 है तो वहीं 575 DI का 2730 cc है जो XP Plus की तुलना में थोड़ा कम है।
Transmission की बात करें तो इस 575 XP Plus ट्रैक्टर में Partial Constant Mesh तो महिंद्रा 575 डीआई में Partial Constant Mesh/ Sliding Mesh मैस दिया गया है। अधिकतम अगली स्पीड में जहाँ 575 XP Plus में 31 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड दी गयी है तो 575 में 29 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड दी गयी है।
लिफ़्ट के वज़न उठाने की Capacity की बात करें तो इसमें 575 आगे निकल जाता है जहाँ 575 DI 1600 किलोग्राम वज़न उठा सकता है वहीं 575 XP Plus 1480 किलोग्राम तक का वज़न उठा सकता है। PTO HP जहाँ नये 575 XP Plus का 42 है तो वहीं 575 का 39.7 है।
व्हील बेस में भी 575 XP Plus बेहतर है जहाँ 575 XP Plus में 1960 mm दिया गया है तो वहीं 575 में 1945 mm. 575 XP Plus का 1890 kg का वज़न 575 के 1860 kg से थोड़ा ज़्यादा है। जहाँ 575 DI में 6.00 X 16 के साथ ही बड़े tyre 14.9 X 28 का ऑप्शन दिया गया वहीं 575 XP Plus 14.9 X 28 के बड़े tyre के साथ आता है।
Specific fuel consumption में दोनो ट्रैक्टर में बहुत मामूली अंतर है, जहाँ नये 575 DI XP Plus का 248 ग्राम प्रति किलोवाट घंटा है तो वहीं Mahindra 575 DI का 232 ग्राम प्रति किलोवाट घंटा है।
Quick Links
एक चीज़ जिसमें नया 575 DI XP Plus पुराने 575DI को काफ़ी पीछे छोड़ देता है वो है इसकी वॉरंटी। XP Plus series के ट्रैक्टर में महिंद्रा ने 6 साल की वॉरंटी दी है जो 575 DI के 2 साल से काफ़ी ज़्यादा है। दोनो ट्रैक्टर की क़ीमत की बात करें तो दोनो ट्रैक्टर में ज़्यादा अंतर नहीं है महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 6.85 लाख से 7.12 लाख रुपए है, जबकि महिंद्रा 575 डीआई की कीमत 5.85 लाख से 6.30 लाख रुपए है।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Mahindra 575 DI XP Plus और 575 DI दोनो ही ट्रैक्टर एक दूसरे से बहुत अलग हैं। जहाँ 575 DI के साथ किसानो का सालों का भरोशा जुड़ा है तो वहीं नये 575 DI XP Plus के साथ महिंद्रा ने किसानो को कुछ नया और बेहतर देने की कोसिश की है।
आपको क्या लगता है नये महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा 575 DI में कौनसा ट्रैक्टर बेस्ट है? आगे आप किन ट्रैक्टर की तुलना देखना चाहते हैं हमें कमेंट करके बतायें।
Mahindra 575 DI XP Plus VS Mahindra 575 DI स्पेसिफिकेशन्स
| Specification | Mahindra 575 DI XP Plus |
Mahindra 575 DI |
|---|---|---|
| Engine Power | 47 HP | 45 HP |
| Engine Capacity | 2979 cc | 2730 cc |
| Transmission Type | Partial Constant Mesh |
Partial Constant Mesh / Sliding Mesh |
| PTO Power | 42 HP | 39.79 HP |
| Hydraulic Lifting Capacity | 1480 kg | 1600 kg |
| Fuel Tank Capacity | 50 Litres | 47.5 Litres |
| Warranty | 6000 Hours / 6 Years |
2000 Hours / 2 Years |
| Price | ₹6.85 – ₹7.32 Lakh* |
₹5.85 – ₹6.30 Lakh* |
Category
Read More Blogs
हमने बहुत से लोगों से सुना है कि वे Eicher 557 के बारे में जानकारी चाहते हैं! इसलिए, हम यहां आपकी मांग पर Eicher 557 ट्रैक्टर की सभी खासियतों, वारंटी, और कीमत के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। यह एक...
Farmtrac 6055 T20 पर blog बनाने के लिये हमें बहुत सारे लोगों ने लिखा तो बस आपकी डिमांड पर हम आ गये हैं Farmtrac 6055 T20 के सारे फ़ीचर, वॉरंटी और क़ीमत के बारे में जानकारी लेकर!
Farmtrac 6055 T20 Feature
काफ़ी समय से आप लोग हमें ट्रैक्टर की तुलना करने के लिये लिख रहे थे तो हम आपकी Demand पर लाये हैं जॉन डियर 5055E vs न्यू हॉलैंड 3630 TX Plus ट्रैक्टर की तुलना लेकर। आगे हम इस Blog में...
Write Your Comment About Mahindra 575 DI XP Plus VS Mahindra 575 DI
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
27 May 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
29 Jul 2025
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025



















.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)






















